April 26, 2024

महिदपुर में भाजपा 9, कांग्रेस 8 एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी जीते
महिदपुर। महिदपुर नगर पालिका निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद्र ठाकुर ने उत्कृष्ट विद्यालय में मतगणना के बाद नगर पालिका के 18 वार्ड की मतगणना के परिणामों की घोषणा की उनमें 9 भाजपा, 8 कांग्रेस एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किए। भाजपा के विजयी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 1 आशा राठौर, वार्ड क्रमांक 5 से नानीबाई ओमप्रकाश, वार्ड क्रमांक 6 से उमा पांडे, वार्ड क्रमांक 7 से फरमान नबी नूर, वार्ड क्रमांक 9 से आरती दिनेश, वार्ड क्रमांक 10 राजाराम कहार, वार्ड क्रमांक 11 तरुणा राजेश, वार्ड क्रमांक 13 जगदीश राठौर, वार्ड क्रमांक 16 सुदीप चौपड़ा तथा कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 2 नेहा सकलेचा, वार्ड 3 कैलाश बगाना, वार्ड 8 शाहीन बी यूनुस, वार्ड 12 अरुणा आंचलिया, वार्ड 14 गुलाम मोहम्मद नागोरी, वार्ड 15 से साहिद बी मुन्ना अली, वार्ड 17 नजमा रानी इकबाल, वार्ड 18 से हसीना बी जाहिर तथा वार्ड 4 से निर्दलीय रूकसाना बी जाहिद चुने गए।
नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शगीर बेग को हार का मुंह देखना पड़ा, अल्पसंख्यक वार्डों में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस विजयी रही। कांग्रेस की 6 महिला उम्मीदवार विजयी हुए वहीं पुरुष उम्मीदवार 2 जीते। भाजपा 9 पार्षद विजय हुए जबकि गत परिषद में 10 भाजपा पार्षद थे। भाजपा नगर अध्यक्ष उमा पांडे कड़े संघर्ष में विजयी हुई। भाजपा में 5 महिला चार पुरुष उम्मीदवार जीते उनमें से एक उम्मीदवार अल्पसंख्यक वर्ग का है।
निर्दलीय पार्षद वार्ड क्रमांक 4 से रुखसाना बी चुनी गई। नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष का जोड़-तोड़ शुरू हो गए। विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकाल कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
तराना। नगर परिषद के चुनाव में 1952 से 2022 तक हुए चुनाव में कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा बुधवार को शासकीय महाविद्यालय में 9 बजे मतों की गणना शुरू हुई। 15 वार्ड के लिए 15 टेबल लगी थी। नगर के 15 वार्ड में कुल 15640 मतदाताओं ने मतदान किया था। करीब 11.30 बजे 15 के वार्ड के परिणाम आ गए। नगर के 15 वार्ड में 10 में कांग्रेस जीती बीजेपी 4 वार्ड पर सिमटी। जबकि वार्ड नंबर 6 पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस प्रत्याशी मलका शहीद मेल को 518 वोट एवं बीजेपी प्रत्याशी भावना धर्मेन्द्र कुमावत को भी 518 वोट मिले थे। दोनों के बीच में टाई हो गया था। विजयी प्रत्याशी का फैसला गोली पर्ची निकालकर हुआ था। मतगणना स्थल पर 10 वर्षी पीयूष पिता प्रेम राठौर 2 पर्ची में से एक परची निकाली जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई।
जीरापुर। लंबे इंतजार के बाद नई परिषद का हुआ चुनाव। 15 वार्ड वाली नगर परिषद जीरापुर के लिए 13 तारीख को हुए मतदान ठीक गिनती आज शासकीय महाविद्यालय जीरापुर मे हुई। जिसमें 63 उम्मीदवारों के परिणाम सामने आए जिसमें से 15 जीतने वाले उम्मीदवार इस प्रकार है वार्ड नंबर 1 दुर्गेश बैरागी कांग्रेस, 2. रचना हिंडोनिया भाजपा 3. अनीता जुलानिया भाजपा 4. मिथिलेश कुशवाह कांग्रेस 5. अनुसूईया कुशवाह भाजपा 6. संजय भावसार भाजपा 7. सरदार बाई पटेल भाजपा 8.जतन बाई दांगी भाजपा 9. शंभू वर्मा भाजपा 10 सुशीला बाई निर्दलीय 11.बन्कट महेश्वरी भाजपा 12. हेमंत जोशी भाजपा 13. प्रिया पुष्पद भाजपा 14.शकीला बाई कांग्रेस 15. निर्मला बाई भाजपा।
ब्यावरा। राजगढ़ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के द्वितीय चरण में नगर पालिक परिषद नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, बोडा, तलेन, पचोर, छापीहेड़ा, खिलचीपुर, जीरापुर तथा माचलपुर की मतगणना हुई। जिसके अंतर्गत नरसिंहगढ़ में कांग्रेस 9 भाजपा 4 निर्दलीय 1 आम आदमी पार्टी 1, पचोर में कांग्रेस 4 भाजपा 8 निर्दलीय 3, सारंगपुर में कांग्रेस 7 भाजपा 6 निर्दलीय 05, खिलचीपुर में कांग्रेस 6 भाजपा 8 निर्दलीय 1, जीरापुर में कांग्रेस 3 भाजपा 11 निर्दलीय 1, तलेन में कांग्रेस 3 भाजपा 9 निर्दलीय 3, बोड़ा में कांग्रेसी 4 भाजपा 6 निर्दलीय 4 आम आदमी पार्टी 1, माचलपुर में कांग्रेस 5 भाजपा 8 निर्दलीय 2, कुरावर में कांग्रेस 5 भाजपा 8 निर्दलीय 2, छापीहेड़ा में कांग्रेस 5 भाजपा 8 निर्दलीय 1 और निर्विरोध 1 इस प्रकार नरसिंहगढ़ और सारंगपुर को छोड़कर शेष सभी जगह भाजपा ने अपना परचम लहराया।