April 27, 2024

इंदौर। नगर निगम चुनाव की मतगणना नेहरू स्टेडियम में चल रही है। ईवीएम ने भाजपा, कांग्रेस सहित सभी 19 महापौर प्रत्याशियों तथा 85 वार्ड के करीबन 400 उम्मीदवारों के भाग्य का रुझान बताना शुरू कर दिया है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला से 22000 मतों से आगे चल रहे हैं। कुल 85 वार्ड में से 58 वोटों की जानकारी मिली है , जिसमें 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के ठीक पहले नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और अधिकारियों में विवाद की स्थिति बन गई थी। संजय शुक्ला धरने पर तक बैठ गए थे। बाद में उन्हें मना कर अंदर ले जाया गया।
शुरुआती रुझानों में विधानसभा चार ओर राउ से भाजपा को 6000 से अधिक मतों की लीड मिली है।

भाजपा के भार्गव को डाक मतपत्रों में बढ़त

इंदौर में डाक मतपत्रों की गणना में भाजपा के पुष्पमित्र भार्गव को शुरुआत से ही ऐतिहासिक बढ़त मिल गई। डाक मतपत्रों के शुरुआती रुझान में ही संजय शुक्ला पिछड़ गए। शुरुआत में ही डाक मतपत्रों में पुष्यमित्र भार्गव 800 वोटों से आगे निकल गए।
डाक मतपत्रों की गणना में बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव की बढ़त लगातार जारी है। करीब 14 हजार अधिकारी- कर्मचारी वोटर थे। जिनमे से कुल 5337 ने वोट डाले थे। इन्ही 5337 मतों की गनती जारी है।