April 26, 2024

9 वार्डों में भाजपा को बढ़त, 3 वार्डों में कांग्रेस कर रही है लीड

उज्जैन। मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार आगे चल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड में वे पिछड़ गए। तीसरे राउंड में कांग्रेस के प्रमाण फिर आगे होना बताया जा रहा था। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटापकड़ टक्कर है। उज्जैन के 15 वार्डों में भाजपा आगे है। वार्ड क्रमांक 28, 6, 15, 47, 50 से भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर हैं। इसी के साथ कांग्रेस भी वार्ड क्रमांक 46, 27, 30 सहित 8 वार्ड में आगे है।

भाजपा हैट्रिक मारेगी या तिलिस्म टूटेगा

धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर के प्रथम नागरिक (महापौर) के लिए मतदान के बाद मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे। हालांकि, रविवार दोपहर तक स्थिति साफ होगी कि भाजपा लगातार तीसरी बार हैट्रिक मारेगी या कांग्रेस बीजेपी का तिल्सम तोड़ेगी। प्रदेश में साल 2005 में भाजपा की सरकार रहते नगर पालिक निगम में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी ने जीत तय की थी।