चाय की प्याली फोड़कर पत्नी पर किया हमला

उज्जैन। शराबी पति ने शनिवार शाम को चाय की प्याली फोड़कर पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर घायल हुई पत्नी को पड़ोसियों ने बचाया और पुलिस को सूचना दी। पति को हिरासत में लिया गया है। पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। न्यू इंदिरानगर में रहने वाली अंजली पति राजाराम शाम 6 खून से लथपथ जान बचाकर घर से बाहर आई थी। नशे में धुत पति उसके पीछा लगा हुआ था। पड़ोसियों अंजली देख बचाया और नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना दी। पत्नी पर पति द्वारा हमला करने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लेकर अंजली को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी पीठ, गले और पेट के साथ हाथों पर गहरी चोंट के निशान थे। उपचार के बाद उसे भर्ती किया गया। टीआई तरुण कुरील, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, विनोद ठाकुर अंजली से पूछताछ के लिये पहुंचे। उसने बताया कि पति मोची है और जूते पॉलिश करता है। शराब के नशे में आये दिन दरवाजा बंद कर मारपीट करता है।

Author: Dainik Awantika