April 19, 2024

देवास। भाजपा पार्टी ने गुरूवार रात वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें वार्ड क्रमांक 34 में पूर्व पार्षद को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में आक्रोश दिखा था। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए स्थानीय भोपाल चौराहे पर देर रात को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल व जिला महामंत्री राजेश यादव का पुतला फूंका।
भाजपा पार्टी की और से गुरूवार रात को पार्षदों की अधिकृत सूची जारी की गई थी। जिसमें कई पूर्व पार्षदों के नाम नहीं थे। सूची आने के बाद पार्षद समर्थकों ने पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उनकी नीति का विरोध किया था। इसी के चलते जब सूची सामने आई तो वार्ड क्रमांक 34 के पूर्व पार्षद राजेश यादव का नाम नहीं था। इस पर पूर्व पार्षद के समर्थकों ने टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 10 वर्ष से राजेश यादव हमारे वार्ड में पार्षद रहे और क्षेत्र में काफी विकास किया बावजूद इसके उनका टिकट काटा नहीं गया बेच दिया गया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में भाजपा नेताओं की इंट्री अब बंद है अगर कोई वोट मांगने आएगा तो हम उनका विरोध करेंगे। रहवासियों ने कहा कि राजेश यादव फिर भी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 003 + 004