April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद में अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की भी एंट्री हो गई है। खबर है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने भारत में हमलों की धमकी दी है। हाल ही में अल-कायदा ने भारत में फिदायीन हमलों की धमकी दी थी। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, भाजपा ने कार्रवाई करते हुए शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद में अल-कायदा के बाद इस्लामिक स्टेट की भी एंट्री हो गई है। खबर है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस ने भारत में हमलों की धमकी दी है। हाल ही में अल-कायदा ने भारत में फिदायीन हमलों की धमकी दी थी। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, भाजपा ने कार्रवाई करते हुए शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करङढ ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिए न्यूज बुलेटिन सेवा शुरू की है। खबर है कि पहले न्यूज बुलेटिन में संगठन ने खासतौर पर भारत और ईशनिंदा पर बात की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र न्यूज हैंडल खुरासान डायरी के पोस्ट में कहा गया है कि वीडियो में नूपुर शर्मा और बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र किया गया है।