चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

 

केंद्र की राजनीति नहीं करेंगे, मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद संभालेंगे आंध्र की सत्ता

नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक पहले यह कार्यक्रम 9 जून को होना था। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल वे केंद्र की राजनीति नहीं करेंगे।
तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ की तारीख में बदलवा कर दिया गया है। अब वह 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कायक्रम 9 जून को होना था। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
नायडू के शपथ लेने की तारीख में बदलाव की वजह प्रधानमंत्री मोदी के 8 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बताया जा रहा है। जो कि लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था।

Author: Dainik Awantika