दिल्ली मर्डर केस में दो और किरदार सामने आए- दबंग लड़के ने साहिल को साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी, लव जिहाद एंगल से भी जांच

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या केस में साहिल के साथ दो और लड़कों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इस केस में लव जिहाद एंगल से भी जांच कर रही है।
वहीं साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। हालांकि उसने पुलिस से यह भी कहा कि, उसने जो किया उस पर पछतावा नहीं है।
पुलिस ने साहिल को सोमवार की दोपहर बुलंदशहर से अरेस्ट किया था और रात तक पूछताछ की थी। इस केस में दो और किरदार सामने आए हैं, जिसमें एक का नाम प्रवीण है और दूसरे का झबरू। साहिल का दावा है कि झबरू इलाके का दबंग युवक है और उसने उसे लड़की से दूर रहने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस केस में लव जिहाद एंगल भी तलाश रही है। इस बीच, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृत लड़की के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ये दर्दनाक घटना है। जितनी निंदा करें, काम है। साहिल को कठोर सजा मिले, इसके लिए बड़े से बड़े वकील करेंगे।
आखिर क्यों हिंदू दिखने की कोशिश कर रहा था साहिल
साहिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है। डार्क लाइफ लव यू जैसी लाइन लिखी है। हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है। वह हिंदू दिखने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में लव जिहाद एंगल से भी जांच हो रही है। हाथ पर कलावा बांधा था और इंस्टा पर रुद्राक्ष पहने हुए वीडियो मिली है।
साहिल को अपनी
करतूत पर पछतावा नहीं
साहिल ने बताया कि उसके हाथ में जो कलावा था, वो पीर बाबा के कहने पर पहना था। रुद्राक्ष की माला जब हरिद्वार गया, वहां खरीदकर पहनी थी। साहिल को अपनी करतूत पर पछतावा नहीं है। उसे मर्डर का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसने हत्या की बात भी कबूली है। हत्या की साजिश वह पहले से रच रहा था। करीब दो हफ्ते पहले चाकू खरीदा था।
1. साहिल एसी और फ्रिज मैकेनिक, पिता का नाम सरफराज- साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। साहिल फ्रिज और एसी सुधारने का काम करता था। उसे बुलंदशहर से सोमवार दोपहर 3 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।
2. साहिल और नाबालिग 3 साल से रिलेशनशिप में थे, लड़की ने दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया- मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लड़की ने हाथ पर एक दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया था। वो पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले लड़की फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।
3. दूसरे लड़के से बातचीत पर साहिल ने धमकी दी, लड़की ने नकली बंदूक से डराया था- साहिल ने 4 दिन पहले लड़की को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन वो नहीं मानी। बीते दिनों लड़की ने खिलौने वाले बंदूक से साहिल को डराया था। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी।