April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में घटित हुए एक दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। रायगढ़ के महाड तहसील में रहने वाली एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिसकी वजह से सभी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूना नाम की महिला का अपने पति चिखुरी साहनी से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर सोमवार की रात करीब 8 बजे वह अपने 6 बच्चों को कुएं में धक्का दे कर गिरा दिया। इसके बाद वह खुद कुएं में कूद गई। जब रूना कुएं में कूदने जा रही थी, उसकी वक्त पास से गुजर रहे एक शख्स ने उसे देख लिया। उस शख्स ने शोर कर गांव वालों को इक_ा किया। रूना को किसी तरह सुरक्षित तो बाहर निकाल लिया गया, मगर मासूम बच्चों को बचाया नहीं जा सका।