April 17, 2024

ब्रह्मास्त्र मंदसौर। मंदसौर में तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना सीतामऊ थाना इलाके के दलौदा गांव की है। तीनों तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हो गया। मरने वाली लड़कियों में दो सगी बहनें हैं। लड़कियों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। तीनों के शव मिल गए हैं। लड़कियों के नाम आरती (15) पुत्री प्रकाश कुशवाह, उसकी छोटी बहन गायत्री उर्फ सोना (13) और राधा उर्फ विद्या (14) पुत्री लाला राम कुशवाह बताए गए हैं।