युवक कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

पिपलियामंडी ।  9 अगस्त को युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस के उपलक्ष में मल्हारगढ़ विधानसभा युवक कांग्रेस के तत्वाधान में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस विधानसभा क्षेत्र का गांव डुंगलावदा में मनाया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनोद पटेल युवक कांग्रेस वरिष्ठ नेता सोमिल नाहटा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में श्री परशुराम सिसोदिया श्री विजेश मालेचा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार तरुण खींची अशोक खींची मुकेश निडर कन्हैयालाल गुर्जर सुरेंद्रसिंह शक्तावत नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरकिया सरफराज मेंव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।