रांगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरुक

आलोट । सी.एम.राईज विद्यालय आलोट मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्विप गतिविधि- चित्रकला,रंगोली के माध्यम से लोगों को सर्वभौमिक मताधिकार( मत देने के अधिकार) से परिचित कराया गया। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्राए चंचल शर्मा, साक्षी सोलंकी, चेतन राठौर, मोनिष्कार खालोटिया, आयशा आदि छात्राओं ने रंगोली बनाते हुए मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सहभागिता की गतिविधि प्रभारी चंद्रकला भट्ट ने मताधिकार के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को मतदान जागरूकता अभियान से जुड़ने लोगों को जोड़ने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य महेंद्र सिंह पवार, उप प्राचार्य फिरोज खान एम समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक उमेश रांगी द्वारा दी गई।