April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट से उपजा असंतोष से अब गृह युद्ध की वजह बन सकता है। सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। जिसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए।
जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं। उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया।
वहीं, राजधानी कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया। अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं। श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल कऊ ूङ्मल्ल२.ूङ्म’ङ्मेुङ्म@ेीं.ॅङ्म५.्रल्ल जारी की गई है।
हिंसा में 5 की मौत
श्रीलंका में बेहद खराब आर्थिक हालात और बढ़ती हिंसा के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया। लेकिन इसके बाद हालात और बिगड़ रहे हैं। जगह-जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राजपक्षे परिवार के समर्थकों और विरोधियों के बीच सड़कों पर खूनी संघर्ष हो रहा है। सरकार समर्थक-विरोधियों की हिंसा में सांसद समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके परिवार का साथ दिया है। इसके बाद तो हालात और बदतर हो गए। सेना बुलानी पड़ी। आम लोगों ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों और मंत्रियों के अलावा दूसरे नेताओं पर हमले शुरू कर दिए। एक सांसद ने भीड़ से बचने के लिए कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जबकि दो मंत्रियों के घर आग जला दिए गए।