उज्जैन। नगर निगम के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिये चरक भवन लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया लेकिन 2 घंटे बाद मौत हो गई। युवक के परिजनों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार दोपहर को नगर निगम के सामने बैंक आॅफ इंडिया के पास दुर्घटना में युवक के घायल होने की सूचना चरक अस्पताल से मिली थी। 25-30 वर्ष के घायल युवक को ढांचा भवन में रहने वाले दिनेश परिहार ने भर्ती कराया था। युवक की हालत कुछ बता पाने की नहीं थी। 2 घंटे चले उपचार के बाद शाम 5 बजे के लगभग घायल की मौत हो गई। ड्युटी कम्पाउंडर ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाने की जानकारी दी। मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।