उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिये कर्नाटक से चरण नथईय्या 78 वर्ष परिवार के साथ उज्जैन आये थे और मंगलनाथ आश्रम सदावल मार्ग पर ठहरे थे। दिन में मंदिरों के दर्शन करने के बाद आश्रम पहुंचे। उसके बाद रात में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आश्रम के लोगों उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई कि उन्हे दिल का दौरा पड़ा था। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
बुधवारिया कपड़ा मार्केट के पीछे से शुक्रवार को खाराकुआ थाना पुलिस ने खबर मिलने के बाद रहमान पिता जफर खान निवासी टंकी चौक पावर हाऊस के पास को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से एक प्लास्टिक की केन जप्त की गई। जिसमें हाथ भट्टी से बनी जहरीली शराब भरी हुई थी। एसआई गजा पटेल ने बताया कि शराब जहरीली थी, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। जिसे जप्त कर रहमान के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। दोपहर में उसे कोर्ट पेश किया गया था। जहां से जेल भेजा गया है। शहर में शराब पर प्रतिबंध लग चुका है। बावजूद चोरी छुपे कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लिप्त होकर शहर तक शराब लाने का काम कर रहे है। जिन पर पुलिस की नजर बनी हुई है।