थप्पड़ मार होली नगर निगम में अफसर को थप्पड़ किसने किसको मारा…?

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

होली के रंगारंग पर्व से एक दिन पहले नगर निगम मुख्यालय में एक अफसर को थप्पड़ मारने का मामला चर्चा में आया है। मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि इस मामले में कोई कुछ मुंह खोलने को तैयार नहीं है कि किसने किसको थप्पड़ मारा…? यह मामला एक सपने की तरह गूंज रहा है।

यह सनसनीखेज मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह घटना सभी को पता है, और इसकी गूंज भी निगम के गलियारों में हो रही है लेकिन कोई भी उस अफसर का नाम बताने को तैयार नहीं है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अफसर ने एक महिला कर्मचारी पर अपनी रंगीनियत नजरों से देख लिया था। बात इतनी बड़ गई कि महिला कर्मचारी ने थप्पड़ से जवाब देना उचित समझा। हालांकि महिला कर्मचारी भी इस संगीत को लेकर चुप है इसलिए कोई अपना मुंह खोलकर मगर से बैर नहीं लेना चाहता।

Author: Dainik Awantika