नमाज का वक्त बदला, हैदराबाद में जबरन रंग डालने पर रोक
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
4 मार्च 1961 के बाद आज 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एकसाथ पड़ रहे हैं। इसके चलते देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। उधर मध्यप्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।