उज्जैन। सोमवार से शुरू हुए शैक्षणिक कार्य के दुसरे दौर में शासकीय स्कूलों की स्थिति उम्मीद से विपरित सामने आई है। शैक्षणिक सत्र के दुसरे दौर में पहले दिन जिले के 206 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में से मात्र 2 स्कूलों में ही 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई है। 21 स्कूलों ने तो आदेश के विरूद्ध उपस्थिति ही साफ्टवेयर में दर्ज करना उचित नहीं समझा। जिले के 1562 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में से 843 ने उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इन्हे कारण बताओ…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
कच्चे माल के दाम नियंत्रण में फिर भी यहां तेजी का तडका नमकीन के भाव अनियंत्रित -दाल 65 तक पहुंची, तेल भी नियंत्रण में, फिर भी भाव 260 रुपए किलो
उज्जैन । नमकीन के दाम में एक बार लगा तडका उतरने का नाम नहीं ले रहा है। भाव झन्नाटेदार तीखा ही चल रहा है। एक नंबर नमकीन में अब तो सीधे तौर पर मनमानी का दाम शुरू हो गया है। अधिकतम खुदरा मुल्य पर भी कोई नियंत्रण नहीं रहा है। दो नंबर नमकीन ही 180 रूपए प्रति किलो के दाम में शहर में बेचा जा रहा है ,जबकि कच्चे माल में दाल,तेल,मसाले तकरीबन सभी नियंत्रण में हैं फिर भी नमकीन के भाव एक बार 240- 260 हुए तो फिर वापस…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 को इंदौर आकर 19 को बड़वानी जाएंगी
ब्रह्मास्त्र इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आएंगी। रात्रि विश्राम के बाद वे 19 जून को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर बड़वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहीं पर जेनेटिक काउंसलिंग के लिए सिकल मित्र पहल का शुभारंभ करेंगी। रविवार को कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने रेसीडेंसी कोठी व एयरपोर्ट पर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून की शाम को इंदौर आएंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। तैयारियों की समीक्षा…
Read Moreसरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी मातृ मृत्यु दर में नहीं हो सका सुधार
करोड़ों का बजट है लेकिन खर्च करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं ब्रह्मास्त्र उज्जैन भले ही सूबे की सरकार मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए तमाम प्रयास कर रही हो लेकिन बावजूद इसके मृत्यु दर में प्रभावी सुधार नहीं हो सका है। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश भर में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर जैसे सूचकांक सुधारने पर वर्ष 2024-25 में 3531 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया है, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए एनएचएम को 4418 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। इतने…
Read Moreयुवक को चार लोगों द्वारा रास्ते में रोक लाठियों से पीटा
उज्जैन। ताजपुर में सोमवार सुबह एक युवक को चार लोगों द्वारा रास्ते में रोक लाठियों से पीटा जा रहा था। ग्रमीणों ने मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रूके। तभी एक युवक बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पंवासा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। ताजपुर में रहने वाले अंशुल पिता संजय शर्मा 19 वर्ष को सुबह 11 बजे के लगभग चौपाटी के पास गांव के रहने वाले सुभाष पाटीदार, विष्णु, धर्मेन्द्र और…
Read Moreसिविल सर्जन का तबादला, चरक अस्पताल में बजे ढोल -सीएमएचओ डॉ. पटेल को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
उज्जैन। चरक अस्पताल के सिविल सर्जन का सोमवार को तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर सीएमएचओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जैसे ही खबर अस्पताल स्टॉफ को लगी प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गये सीएमएचओ का स्वागत करने पहुंच गये और ढोल बजाकर जश्न मनाते हुए अतिशबाजी की। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल से सोमवार को स्थानातंरण नीति वर्ष 2025 के परिपालन में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत चिकित्सकों, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये। जिसमें प्रदेशभर के 24 चिकित्सकों के नाम शामिल थे। उज्जैन चरक भवन…
Read Moreकैमरे के सामने जहर खाने से पहले लिखा था सुसाइड नोट -पुलिस ने मोबाइल-नोट किया जप्त, आज होगें परिजनों के बयान
उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग हाटकेश्वर के समीप तिरूपति प्लेटिनम में रहने वाली महिला ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटनाक्रम के बाद मोबाइल कैमरे के सामने जहर खाने का वीडियो और सुसाइट नोट सामने आया है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि तिरूपति प्लेटिनम में रहने वाली नूपुर पिता सतीश जाट 25 साल की रविवार देर शाम मौत होना सामने आया था। उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि उसने मोबाइल…
Read Moreचोरों ने मकान में धावा बोल चुराये आभूषण-नगदी -आधा किमी. दूर जाकर रूका खोजी डॉग, पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन। टूर एंड ट्रेवल्स के साथ चिकन शॉप संचालित करने वाले परिवार के मकान में रविवार-सोमवार रात चोरों ने धावा बोला और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हजारों की नगद राशि चोरी कर ली। सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस जांच के लिये पहुंच गई थी। गदापुलिया क्षेत्र में रहने वाला नईम पिता नासिर हुसैन घर के समीप ही चिकन शॉप संचालित करता है। वहीं छोटा भाई टूर एंड ट्रेवल्स का काम संभालता है। रात 11 बजे नईम दुकान बंद कर घर पहुंचा था, वही भाई सवारी आने पर…
Read Moreतराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती की वजह से ग्रामीण परेशान बिजली कटौती के विरुद्ध विद्युत मंडल का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा समस्या का 3 दिन में निराकरण नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन-विधायक महेश परमार
उज्जैन। अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध तराना में ग्रामीण के साथ विधायक महेश परमार विद्युत मंडल पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर समस्या का निराकरण करने की मांग की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का 3 दिन में निराकरण करने की मांग की है। अगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा…
Read Moreजन्मदिन पर गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा ने किए महाकाल, काल भैरव दर्शन
उज्जैन। फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया इसके बाद नंदीहॉल में बैठकर कुछ देर महाकाल की आराधना की। पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी ने उनका नंदीहॉल में स्वागत सम्मान किया। इसके बाद वे प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में भी दर्शन करने गई। उल्लेखनीय है कि गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता भी भगवान महाकाल की परम भक्त है और वह समय-समय पर उज्जैन आकर बाबा का आशीर्वाद…
Read More