आज से श्रावण मास, महाकल में अनुमति वाले कावड़ियों को 4 नंबर से प्रवेश – सभामंडप में पहुंचकर पात्र के जरिए भगवान को जल चढ़ा सकेंगे

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।   आज शुक्रवार से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ेंगे। मंदिर आम श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन हेतु समिति ने इंतजाम किए है। वहीं पूर्व से अनुमति प्राप्त कावड़ियों के लिए  4 नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है।  कावड़ यात्री सभामंडप में पहुंचकर समिति द्वारा लगाए गए पात्र के जरिए भगवान महाकाल को जल चढ़ा सकेंगे। श्रावण मास के दौरान आने वाले कावड़ यात्रियों के करीब 40 दल ने अनुमति के लिए समिति…

Read More

मध्यप्रदेश वन्य जीव क्षेत्र में पिछले दो दशक में पहली बार प्रमाण के साथ सामने आया गांधी सागर अभ्यारण्य में विलुप्त काराकल कैमरा में कैद

  उज्जैन। गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में चीतों के लिए कार्य के दौरान लगाए गए कैमरा में विलुप्त प्राय बिल्लीनुमा वन्य जीव काराकेल कैद हुआ है। दो दशक में यह पहली बार प्रमाणिक रूप से सामने आया है कि मध्यप्रदेश में यह जीव भी है। यह लगभग 20 वर्षों में राज्य में इस प्रजाति की पहली पुष्टि के साथ ही प्रोजेक्ट चीता के तहत जैव विविधता की पुनर्प्राप्ति का यह एक आशाजनक संकेत है। मंदसौर डीएफओ संजय रायखेरे बताते हैं कि यह जीव अभ्यारण्य के गोयला बावडी बीट में कैमरा…

Read More

सांदीपनि आश्रम में विद्या आरंभ, भर्तृहरि  गुफा में हुआ गोरक्षनाथ जी का अभिषेक  – दादूराम आश्रम में गुरु पूजन के लिए उमड़े सैकड़ों भक्त 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रसिद्ध सांदीपनि आश्रम में बच्चों को परंपरागत रूप से पूजन कराकर विद्या आरंभ की रस्म कराई गई। वहीं भर्तृहरि गुफा में गुरु गोरक्ष नाथ जी का अभिषेक-पूजन किया गया। दादूराम आश्रम में भी गुरु पूजन के लिए सैकड़ों भक्त उमड़े।    मंगलनाथ मार्ग स्थित भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में सुबह से माता-पिता अपने बच्चों को लेकर विद्यारंभ संस्कार के लिए उमड़े। पुजारी रूपम व्यास, राहुल व्यास ने बताया कि सुबह महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की…

Read More

खुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना…

खुसूर-फुसूर समृद्धि से सामना… मध्यप्रदेश अपने प्रारंभिक काल से ही समृद्ध रहा है। अपने उत्पत्तिकाल के दौरान भी यह बात सामने आई थी की विदर्भ के चले जाने के बाद प्रदेश में ऐसी या वैसी कमी रह जाएगी। ऐसा होगा…वैसा होगा…। उसके बाद भी प्रदेश अपनी समृद्धि के साथ आगे बढता रहा है। छत्तीसगढ के अलग होने के दौरान भी इसी प्रकार का वातावरण बनाया गया और मध्यप्रदेश को काफी कमजोर बताने की कोशिशें की गई। अपनी समृद्धि से मध्यप्रदेश बराबर आगे बढता रहा है। वन संपदा की बात हो…

Read More

सोनम और मुस्कान” बनकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी… इंदौर में महिला ने पति को दी डरावनी धमकी, ‘राजा-सोनम हत्याकांड’ का दिया हवाला

सोनम और मुस्कान” बनकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी… इंदौर में महिला ने पति को दी डरावनी धमकी, ‘राजा-सोनम हत्याकांड’ का दिया हवाला इंदौर | 10 जुलाई 2025इंदौर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति को “सोनम और मुस्कान” बन जाने की धमकी दी है। पीड़ित पति ने पत्नी पर अवैध संबंध, हत्या की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 7 साल से चल रहा था अफेयर दीपक साहू, निवासी इंदौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी…

Read More

इंदौर में बन रहा Z-शेप ब्रिज, दो 90 डिग्री एंगल के साथ पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र को एमआर-4 से जोड़ेगा नया ओवरब्रिज

इंदौर में बन रहा Z-शेप ब्रिज, दो 90 डिग्री एंगल के साथ पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र को एमआर-4 से जोड़ेगा नया ओवरब्रिज इंदौर | 10 जुलाई 2025मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक अनोखी इंजीनियरिंग का नमूना सामने आ रहा है। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) द्वारा पोलोग्राउंड क्षेत्र में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कारण है इसकी डिजाइन — जो अंग्रेजी के अक्षर Z के आकार में बनाई गई है। दो 90 डिग्री मोड़ों वाला ज़ेड-आकार इस ब्रिज की सबसे…

Read More

इंदौर में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला

इंदौर में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला डीजे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर डंडे और पत्थरों से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर | 10 जुलाई 2025इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कानून की रक्षा कर रहे एक पुलिसकर्मी पर कुछ युवकों ने डंडे और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल मुन्नालाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर…

Read More

उज्जैन में कबाड़ी की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर मारा:शिप्रा तट के कालिदास उद्यान में मिला शव, शराब को लेकर विवाद की आशंका

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में स्थित कालिदास उद्यान में एक कबाड़ी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा पिता चिमनलाल (35) के रूप में हुई है। वह जूना सोमवारिया का रहने वाला था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, तो राजा के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार सुबह उद्यान में टहलने आए लोगों ने एक व्यक्ति की लाश देखी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से…

Read More

चोरी और वसूली नहीं होने से घाटे में विद्युत कंपनियां – अब पुलिस रोकेगी बिजली की चोरी, उज्जैन में खुलेगा विद्युत पुलिस थाना

उज्जैन। उज्जैन में अब बिजली चोरी रोकने के लिए कवायद की जा रही है और इसके लिए बिजली थाना खोला जाएगा। थाने में प्रतिनियुक्ति पर पुलिस बल तैनात होगा, जो बिजली विभाग की जांच टीमों के साथ जाकर औचक निरीक्षण तो करेगा ही बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर केस डायरी तैयार करेगा। बता दें कि सूबे की मोहन यादव सरकार गुजरात की तर्ज पर प्रदेश भर में विद्युत पुलिस थाना खोल रही है और पहले चरण में जिन शहरों में ये थाने खोले जा…

Read More

कालिदास उद्यान में सिर कुचलकर युवक की हत्या

– घटनास्थल पर मिला पत्थर, कैमरे खंगाल रही पुलिस उज्जैन। शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड से कुछ दूरी पर कालिदास उद्यान में आज सुबह खून से सनी युवक की लाश मिली है। पत्थर से सिर कुचल कर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सुबह कालिदास उद्यान में कुछ लोग पहुंचे थे जिन्होंने उद्यान के एक हिस्से में खून फैला और युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ…

Read More