नायताखेड़ी में घूरकर देखने पर विवाद, 6 घायल

उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के नायताखेड़ी में रहने वाले नौशाद पिता अकबर पटेल 45 साल और अरबाज पिता आशिक पटेल के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों अपने परिजनों के साथ शनिवार सुबह नरवर बस स्टेंड पर  कही जाने के लिये पहुंचे थे। इस दौरान घूरकर देखने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और ताल-घूंसों के साथ पत्थर चल गये। दोनों पक्षों का झगड़ा करता देख बस स्टेंड पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया, लेकिन नौशाद, उसकी मां बरकत…

Read More

रिमांड पर प्लेटफार्म से पकड़ाया ओडिशा का तस्कर

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 से शुक्रवार को जीआरपी ने ओडिशा के ग्राम मुंडला कुंदनपुर जिला गंजम रहने वाले कविराज पिता सोलाराम प्रधान 62 साल को गिरफ्तार किया था। उसके पिट्टू बैग से 11.462 किलोग्राम गांजा कीमत 70 हजार रूपये बरामद हुआ था। थाना प्रभारी अमित कुमार भावसार ने बताया कि गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में प्रकरण दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया था। जहां से 3 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर ने बताया…

Read More

दिन भर के बादल शाम को हल्के बरसे अरब सागर के तुफान का असर शहर में दिखा -हल्की बारिश में ही निचले क्षेत्रों में नालियां उफन पडी

  उज्जैन। शुक्रवार से गहरा रहे बादल अंतत: शनिवार अपरांह् में बरस गए। हल्की बारिश से ठंड का असर गहरा गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर में आया तुफान आगे बढा है, इसी के चलते यह बारिश हुई है। हल्की बारिश के दौर में ही शहर के निचले क्षेत्रों में नालियां उफन पडी और गंदगी सडकों पर बह निकली थी। दीपावली के समय वर्षा के आसार बने थे लेकिन बारिश जैसा कुछ नहीं हुआ था। तत्कालीन स्थितियों में मौसम विभाग दीपावली पर बारिश को लेकर सूचना जारी की…

Read More

एएसआई की सक्रियता से मिले मासूम के परिजन

उज्जैन। परिवार के साथ आई 3 साल की मासूम खेलते हुए महाकाल घाटी चौराहा तक आ गई। एएसआई की सक्रियता से 1 घंटे में मासूम के परिजनों का पता लगा लिया गया। जो गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महाकाल चौराहा पर 3 साल की मासूम को रोता देख वहां से गुजर रहे लक्ष्य परमार और उसकी बहन सुहानी परमार थाने लेकर पहुंचे थे। मासूम बालिका अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थी। उसके परिजनों को तलाशने के…

Read More

12 साल के ऋषभ की एक आंख का कॉर्निया झुलसा: दीपावली पर कार्बाइड गन बनी खतरा, उज्जैन में बढ़े हादसे के मामले

12 साल के ऋषभ की एक आंख का कॉर्निया झुलसा: दीपावली पर कार्बाइड गन बनी खतरा, उज्जैन में बढ़े हादसे के मामले 📍 उज्जैन | 10 घंटे पहले भोपाल और ग्वालियर के बाद अब उज्जैन जिले और आसपास के क्षेत्रों में भी कार्बाइड गन से जुड़े हादसे बढ़ने लगे हैं। दीपावली के दौरान इस खतरनाक जुगाड़ बंदूक के उपयोग से कई बच्चे घायल हो गए। 🔹 150 से 200 रुपए में बिक रही थी ‘जुगाड़ गन’ दीपावली से पहले शहर के कई चौराहों पर यह कार्बाइड गन 150 से 200…

Read More

जन्मदिन और भाईदूज मनाकर निकली शिक्षिका की हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव पोस्टमार्टम के लिए बड़नगर भेजा

जन्मदिन और भाईदूज मनाकर निकली शिक्षिका की हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव पोस्टमार्टम के लिए बड़नगर भेजा📍 उज्जैन |  उज्जैन के पास मौलाना में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वाति वैष्णव (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कश्यप विद्या पीठ, बदनावर में शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, स्वाति वैष्णव शुक्रवार को अपने जन्मदिन और भाईदूज का पर्व मनाने उज्जैन अपने भाई के घर आई हुई थीं। शनिवार सुबह वे स्कूटी से बदनावर स्थित अपने घर…

Read More

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब पर विशेष अभियान, जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब पर विशेष अभियान, जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई उज्जैन, 24 अक्टूबर 2025 – पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशानुसार दिनांक 24.10.2025 को जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने उत्कृष्ट कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सैकड़ों क्वार्टर देसी मदिरा और बियर की कैन जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कुल कीमत ₹38,000 है। सभी आरोपियों के खिलाफ…

Read More

भाजपा की पट्टी लगी कार से अवैध शराब जब्त — ड्राइवर गिरफ्तार, कार मालिक पर भी गिरेगी गाज

  भाजपा की पट्टी लगी कार से अवैध शराब जब्त — ड्राइवर गिरफ्तार, कार मालिक पर भी गिरेगी गाजउज्जैन | 3 घंटे पहले शहर में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की सप्लाई लगातार जारी है। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने मक्सी रोड स्थित ममता ढाबा के पास से भाजपा स्टीकर लगी कार (MP 13 CB 8863) से 12.6 लीटर (70 क्वार्टर) अवैध शराब जब्त की। कार से राजू पिता ईश्वर सिसौदिया, निवासी पांड्याखेड़ी, मक्सी रोड को गिरफ्तार किया गया। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश रंधा ने बताया कि…

Read More

शारजाह फ्लाइट कल से सातों दिन चलेगी, सुबह 9.25 बजे रवाना होगी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर-शारजाह फ्लाइट 26 अक्टूबर से सप्ताह में चार दिन की जगह अब सातों दिन चलेगी। विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट को एयरलाइंस कंपनी ने नियमित कर दिया है। फ्लाइट के शेड्यूल में एयरलाइंस कंपनी ने बदलाव किया था। अब नए शेड्यूल में भी दो दिन पहले बदलाव किया है। फ्लाइट अब मौजूदा समय से 45 मिनट और जल्दी रवाना होगी। फ्लाइट रविवार से सुबह 9.25 बजे रवाना होगी। शारजाह से इंदौर शाम 5.05 बजे आएगी। इंदौर से फ्लाइट रवाना होगी सुबह 9.25 बजे (भारतीय समयानुसार)। शारजाह पहुंचेगी 11.20…

Read More

इंदौर में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी से फिर मिला करोड़ों का सोना, बेटी, बेटा और बहू के लॉकर से निकले पौने 4 करोड़ के जेवरात

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया से एक बार फिर करीब पौने 4 करोड़ रुपए कीमत के सोना और हीरे के जेवरात मिले हैं। लोकायुक्त ने यह सोना धर्मेंद्र भदौरिया की बेटी अपूर्वा, बेटे सूर्यांश और बहू मिनी शुक्ला भदौरिया के लॉकर से निकाला है। शुक्रवार को कैनरा बैंक (देवास नाका) का लॉकर खोला गया। यह लॉकर धर्मेंद्र की बेटी अपूर्वा के नाम से है। टीम ने यहां से करीब 1.5 करोड़ कीमत के जेवरात और एचडीएफसी बैंक से 2 करोड़ 35 लाख रुपए कीमत के…

Read More