प्रदुषण की समस्या निपटाने में ई रिक्शा से यातायात की समस्या बनी ई-रिक्शा में सुविधा ढुंढने गए और दुविधा ले आए -यातायात विभाग और परिवहन विभाग चाह कर भी नियंत्रण नहीं कर पा रहा

  उज्जैन। प्रदुषण की समस्या से निजात पाने के लिए ई-रिक्शा में सुविधा ढुंढने गए थे और उससे अब यातायात की दुविधा आन पडी है। अब तो शहर में ई-रिक्शा के नाम को सूनते ही आम राहगिर डरने लगा है। सुविधा के लिए शहर में सत्ता पक्ष के प्रश्रय से आई ई-रिक्शा ने जितने दिन आम जन को सुविधा नहीं दी है उससे ज्यादा यातायात की दुविधा खडी कर दी है। यातायात विभाग और परिवहन विभाग चाह कर भी इस समस्या पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। पुराना शहर…

Read More

चित्रगुप्त धाम पर हुआ अखिल भारतीय कायस्थ युवक युवती परिचय महासम्मेलन देशभर से 500 युवक युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए, 300 ने दिया परिचय

उज्जैन। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर अंकपात क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धाम में अखिल भारतीय कायस्थ युवक युवती परिचय महासम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया जिसमें 500 बायोडाटा प्राप्त हुए वहीं 300 प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, जलकार्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजिका पल्लवी श्रीवास्तव के अनुसार उज्जैन सहित देश के विभिन्न…

Read More

बियाबानी चौराहे से मिर्जा नईम बैग मार्ग के तरफ की सड़क खोदी काम पूरा होने के बाद सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं करवाई, वाहन चालक हो रहे हैं परेशान गड्ढे का मिट्टी से भराव करवा कर छोड़ा उबड़-खाबड़ स्थिति में है सड़क

उज्जैन। फाजलपुरा क्षेत्र में बियाबानी चौराहे से मिर्जा नईम बैग मार्ग की तरफ जाने वाले मार्ग की सड़क को सिवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था इस मार्ग पर कई जगह गड्ढे किए गए थे तथा इस वजह से आवागमन भी बंद हो गया था। लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क की रिपेयरिंग नहीं करवाई गई सिर्फ गड्ढे का मिट्टी से भराव कर ऐसा ही छोड़ दिया इस कारण वर्तमान में सड़क बिना रिपेयरिंग के उबड़-खाबड़ स्थिति में है इस वजह से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों…

Read More

चक्रवातीय हवाओं एवं पश्चिमी विक्षोभ से बरसे बदरवा उज्जैन में मावठे की बारिश आसपास ओले भी गिरे -मई के पहले सप्ताह में अस्थिर मौसम रहने की पूरी संभावना

उज्जैन। रविवार को सुबह से अपरांह तक सुर्य और बादलों के बीच लूका-छिपी का क्रम जारी रहा । अपरांह में तेज हवाओं और अंधड ने परेशान किए रखा। शाम होते होते बादल हिस्सों में कई बार बरसे जिससे गर्मी में ठंडक की राहत बनी है। उज्जैन के आसपास एवं बाहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरने की सूचनाएं भी रही है। पिछले दो दिनों से मौसम में आकस्मिक बदलाव की स्थिति बन रही थी। कडक धूप के बाद आकस्मिक रूप से बादल…

Read More

मनावर में सनसनीखेज वारदात: ज्वेलरी शॉप पर बंदूक की नोक पर लूट, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मनावर, जिला धार :धार जिले के मनावर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सिंघाना बाजार का है, जहां बीती रात चार नकाबपोश बदमाशों ने जगन्नाथ ज्वेलर्स पर बंदूक की नोक पर भीषण लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना का विवरण:रात करीब 8 बजे, मुनीम शाहजी विष्णु माने दुकान का हिसाब-किताब कर रहे थे और एक शटर बंद कर चुके थे। तभी बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और बंदूक तान दी। बदमाशों ने…

Read More

आंख में मिर्ची डालकर लूट 35 हजार रुपए – रेलवे टिकट विंडो पर वारदात, कैमरे में दिखा बदमाश

उज्जैन। माधव नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर टिकट विंडो क्लर्क की आंख में मिर्ची डालकर बदमाश ने 35 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कैमरे में कैद होना सामने आया है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि लूट की वारदात शनिवार शाम को होना सामने आया है। प्लेटफार्म नंबर 8 के टिकट विंडो पर रेलवे क्लर्क यक्षित सोनकर बैठे हुए थे और टिकट कलेक्शन की राशि गिन रहे थे। टिकट विंडो कक्ष का पिछला गेट…

Read More

ब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार

ब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार ब्यावरा, राजगढ़ राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के टाल मोहल्ला क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर भारी हंगामा हो गया। धर्मशाला के पास पूनम कुशवाह के साथ चार-पांच लोगों ने जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस के आरक्षक चुन्नीलाल कुशवाह, पियूष गुप्ता और एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शांति कायम करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया तथा वीडियो…

Read More

बिल्डरों पर रेरा ने निकाली 312 करोड़ की रिकवरी : मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं का नंगा नाच

रेरा ने मार्च में लगभग 2 हजार मामलों में आरआरसी जारी की, कायदे से कैलाश शर्मा को चल-अचल संपत्ति जब्त कर जेल भेजना चाहिए! ठगोरन कविता महाजन, राकेश राठौर और हिमांशु पाटीदार का क्या होगा? इंदौर में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही इंदौर कलेक्ट्रेट का होगा घेराव! कैलाश और कविता (बंटी-बबली) जाएंगे जेल! ब्रह्मास्त्र इंदौर कमिश्नर नगरीय विकास एवं आवास ने मार्च के आखिरी हफ्ते में सभी निगम कमिश्नरों और राजस्व अधिकारियों को वसूली के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक जिलों से कोई जानकारी नहीं आई है।…

Read More

चालक को चाकू मारने के बाद बदमाशों ने फोड़ी आटो

उज्जैन। कानीपुरा मार्ग पर रहने वाले आटो चालक को शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मारे और आटो में तोड़फोड़ कर भाग निकले। चालक की मां बीच-बचाव में घायल हुई है। पुलिस ने मामले में चाकू मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। चरक अस्पताल में भर्ती कानीपुरा तिरूपतिधाम कालोनी में रहने वाले विशाल पिता प्रवीण शाह ने बताया कि आटो चलता है और निशा शर्मा के मकान में किराये से रहता है। कुछ दिन पहले मकान मालकिन के बेटे का विवाद कुछ…

Read More

सुबह-शाम मैदान में लग रहे चौके-छक्के,चाकूबाजी में घायल युवक को लाये अस्पताल

उज्जैन। परीक्षाओं का दौर खत्म होने और परिणाम आने के बाद स्कूलों में गर्मियों का अवकाश शुरू हो चुका है। जिसके बाद मार्च-अप्रैल से सूने पड़े मैदानों में खिलाड़ियों की मौजूदगी दिखाई देने लगी है। सुबह-शाम क्रिकेट और फुटबाल के प्रेमी मैदानों चौके-छक्के लगाने के साथ गोल दागते में भागमभाग कर रहे है।  सबसे अधिक दिवानगी क्रिकेट की दिखाई दे रही है। क्षीरसागर मैदान, दशहरा मैदान में खिलाड़ियों का जमघट दिखाई दे रहा है। स्पोटर्स दुकानों के साथ बाजार में क्रिकेट के बेट की दुकाने लगी हुई है। मैदानों में…

Read More