होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई

उज्जैन। होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई हैं। इसमें महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि शिप्रा नदी में नहाना खतरनाक हो गया है और आए दिन लोगों की मौत हो रही है। यदि घाट पर जवान लोगों की जान न बचाए तो मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो सकती थी। जिले में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट, दत्त अखाड़ा एवं नृसिंह…

Read More

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाजार मे आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस बाबा महाकाल की नगरी से हुई शुरुआत बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा

उज्जैन। महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन मे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तो बड़ी है लेकिन शहर में चलाए जाने वाले ई रिक्शा पलटने के कारण दुर्घटना होने की कई घटनाएं भी सामने आई है लेकिन आज उज्जैन में एक ऐसे इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस की लांचिंग हुई जिसमें बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा। यह ई-ऑटो यात्रियों के सेफ्टी के हिसाब से भी काफी अच्छा है जिसमें प्रेशर ब्रेक, ऑयल ब्रेक के साथ ही सस्पेंशन भी रहता…

Read More

बर्फीली हवाएं ही तापमान में गिरावट का मुख्य कारण

  उज्जैन पहाड़ी इलाकों से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। इससे पहले एक सप्ताह तक दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है। रात और सुबह के समय ठंड काफी तेज हो गई है। दिन में धूप निकलने पर हल्की राहत जरूर मिलती है, लेकिन हवा की ठिठुरन ठंड का असर बनाए रखती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां की व्यवस्थाओं को सुचारु और बेहतर बनाया जाएगा।इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक ने शनिवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रशासन की टीम एवं मंदिर प्रशासन की ओर से समय-समय पर मुआयना और निरीक्षण किया जाता रहेगा। महाकाल लोक के मूल स्वरूप और भव्यता को निरंतर बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देंगे।…

Read More

नकली नोट से ड्रग्स खरीदने की फिराक में थे आरोपी – बैंक नोट प्रेस करेगी नंबरों की जांच, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

उज्जैन। नकली नोट छापने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद दो आरोपी पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस को पता चला है कि नकली नोट से ड्रग्स खरीदने की फिराक में उज्जैन का एक फरार आरोपी था। नोट छपाई का मुख्य आरोपी इंदौर का है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उज्जैन और इंदौर के दो आरोपियों के गिरफ्त में आते ही मामले में और भी खुलासे होंगे। फिलहाल नकली नोटों को जांच के लिए बैंक नोट प्रेस भेजा जा रहा है। 5 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक…

Read More

चाइना डोर बेची या पतंग उड़ाई तो जाना होगा जेल – पुलिस ने दुकानों पर शुरू की सर्चिंग, 112 पर सूचना देने की अपील

उज्जैन। खूनी-घातक चाइना डोर पर प्रतिबंध के आदेश जारी हो चुके हैं। आदेश के बाद भी चाइना डोर बेची या पतंग उड़ाई तो जेल जाना होगा। एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त हिदायत जारी की है और सर्चिंग के निर्देश पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार तोपखाना में दुकानों पर प्रतिबंध डोर की तलाशी ली। अब प्रतिदिन अभियान चला कर खूनी घातक डोर का पता लगाया जाएगा। पिछले कुछ सालों से पतंगबाजी के लिए नायलॉन के धागे से बनी चाइना डोर का उपयोग पतंगबाजो द्वारा जमकर किया…

Read More

इंदौर में बीजेपी नेता को गला काटने की धमकी:महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति से मारपीट

इंदौर इंदौर के तिलक नगर में एक छेड़छाड़ रोकने पर बीजेपी नेता राजा कोठारी को गला काटने की धमकी दी गई। आरोपियों ने महिला और उसके पति से भी मारपीट की। पुलिस ने साधारण मारपीट और धमकाने के मामलों में FIR दर्ज की है और नेता के आवेदन के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रात करीब 10 बजे संविद नगर सब्जी मंडी के पास 25 साल की महिला अपने पति के साथ जा रही थी। तभी सुमित बौरासी उर्फ बेरा और उसका साथी काली ने महिला को आपत्तिजनक…

Read More

उज्जैन में राज्य स्तरीय युवा उत्सव अब जनवरी में:सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की मेजबानी;

उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में 8 से 10 दिसंबर तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय युवा उत्सव अब अगले वर्ष 8 से 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसके चलते तारीख बदलने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय को लगभग पांच वर्ष बाद राज्य स्तरीय युवा उत्सव की मेजबानी मिली है। इस जिम्मेदारी के बाद से ही तैयारियां प्रारंभ हो गई थीं। आयोजन के लिए पहले 8, 9 और 10 दिसंबर की तिथियां तय की गई…

Read More

छत से गिरने से युवक की मौत:भाई को कॉल कर बोला था- जान को खतरा है; परिजनों ने जांच की मांग की

उज्जैन   उज्जैन में रहकर ढाबे पर कारीगर का काम करने वाले 28 वर्षीय मनीष मालवीय की शनिवार देर रात छत से गिरने पर मौत हो गई। परिवार ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। घटना से डेढ़ घंटे पहले युवक ने भाई को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। मनीष मूल रूप से शाजापुर जिले के गुढ़लिया गांव का रहने वाला था।नीलगंगा थाना क्षेत्र के गधा पुलिया, शिवाजी नगर में रहने वाले मनीष मालवीय (28) देर रात घर की छत से गिर गया।…

Read More

ठंड बढ़ने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को ठहरने के लिए रन बसेरों की क्या होगी व्यवस्था

  दैनिक अवंतिका उज्जैन ठंड  बडने के साथ  सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और यात्रियों को सुरक्षित  रैन बसेरों में रात गुजारने की व्यवस्था  के लिए कार्रवाई होना जरूरी हो रहा है। कारण रेलवे और बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री कई बार गतव्य तक जाने के  लिए स्टेशन पर ही इंतजार करते हैं। रात में रेलवे और बस स्टैंड पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ठंड में अलाव कही हद तक राहत भरा रहता है। पूर्व सालो  मे निगम बडती ठंड के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था करती रही…

Read More