गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके IPL के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को एक ओवर में 15 रन का टारगेट दिया गया है। गुजरात ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। दीपक चाहर ने जेराल्ड कूट्जी को कैच आउट कराया। वानखेड़े स्टेडियम में बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा है, इस कारण गुजरात को संशोधित टारगेट मिला है। टॉस…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
सीएम हेल्पलाइन शिविर में 149 शिकायतों का समाधान
उज्जैन। आमजन की समस्यों को लेकर सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया है। जिस पर दर्ज शिकायतों का निराकरण करने के लिये मंगलवार को जिले में सभी थानों पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर में 149 शिकायतों का समाधान किया गया। रात में भी कुछ लोग थाने पहुंचे थे, जिनकी समस्याओं को पुलिस सुनकर निराकरण में लगी हुई थी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश में पूरे जिले में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का समाधान करने के लिये थानों पर शिविर आयोजित…
Read Moreट्रक में मिली चालक की लाश, सिर पर खरोंच का निशान
उज्जैन। आगररोड पेट्रोल पम्प के सामने खड़े से ट्रक से मंगलवार सुबह चालक की लाश मिलना सामने आया है। चालक शराब पीने का आदी था। उसके सिर पर हल्की खरोंच का निशान मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। चिमनगंज थाना एएसआई मनोहर विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने चालक की ट्रक में लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चरक अस्पताल लाया गया। मृतक के सिर पर हल्की खरोंच का निशान…
Read Moreआग की लपटों में घिरी डिवाइन वेली की तीन दुकान
उज्जैन। देवासरोड पर सोमवार-मंगलवार रात डिवाइन वेली में तीन दुकाने आग की लपटों से घिर गई। आग की लपटे काफी ऊपर तक उठी और प्रथम मंजिल पर बने कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई। रात 3.30 बजे चार फायर फायटर मौके पर पहुंची और 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। माधवनगर थाना एसआई शशिकांत गौतम ने बताया कि रात 3 बजे डिवाइन वेली के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। सुरक्षा गार्ड मेहरबान परमार फायर बिग्रेड का सूचना दे चुका…
Read Moreलव जिहाद पर ग्राम बिछडौद में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश -आरोपी के मकान में लगाई आग, 7 के खिलाफ संगीन धारा में प्रकरण
उज्जैन। सोशल मीडिया पर सामने आये आपत्तिजनक वीडियो के बाद ग्राम बिछडौद में मंगलवार को तनावपूर्ण स्थित बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक के मकान में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। तनाव की खबर मिलने पर एसपी खुद मौके पर पहुंच गये थे। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गांव के वर्ग विशेष युवक के साथ हिन्दू बालिका दिखाई दी थी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और पूछताछ कर उसके मोबाइल को देखा। जिसमें कुछ…
Read Moreउधारी में बीडी-माचिस मांगे पर हुआ विवाद, फिर फोड़े कार के कांच
उज्जैन। माकडोन के ग्राम टुकराल में बीडी-माचिस उधार मांगने की बात पर माखन पिता जगदीश प्रजापति और दिनेश पिता हीरालाल राठौर के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दिनेश राठौर किराना दुकान संचालित करता है। माखन ने उससे उधार बीडी-माचिस मांगी थी। दिनेश ने देने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। माखन ने पूर्व में सामान उधार लिया था, जिसके रूपये…
Read Moreपांच थानों पर हुई नए प्रभारियों की नियुक्ति,लूट के आरोपी का 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 8 पर टिकट खिड़की कक्ष में घुसकर बदमाश ने क्लर्क याक्षित सोनकर की आंखों में मिर्ची डालकर 35 हजार रूपये लूट लिये थे। शनिवार शाम हुई वारदात के बाद बदमाश के फुटेज सामने आये थे। जीआरपी ने मामला दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। तीन दिन बाद भी मंगलवार शाम तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया था। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार का कहना था कि 3 टीम बदमाश की तलाश में लगी है।…
Read Moreप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर व संगीतकार प्रतीक श्रीवास्तव उज्जैन प्रवास के दौरान मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।
उज्जैन। प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर व संगीतकार प्रतीक श्रीवास्तव उज्जैन प्रवास के दौरान मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन पुरोहित रूपम शर्मा व नवनीत शर्मा ने सम्पन्न करवाया। उल्लेखनीय है कि शहनाज बाबा महाकाल की परम भक्त है। उन्होंने भगवान महाकाल पर कई भजन भी गाए है। वे जब भी उज्जैन आती है तो बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती है। वे यहां शांति पैलेस के पीछे बने अष्ट विनायक मंदिर के उद्घाटन समारोह में…
Read Moreनागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज भूमि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलेगा
उज्जैन। अखिल भारतीय श्री नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज चिंतामन गणेश मंदिर स्थित भूमि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलेगा। यह बात धर्मशाला मंडप आच्छादन डोम निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने आए खातेगांव कन्नौद विधायक आशीष शर्मा ने कही। उक्त भूमि पर अवंतिका धाम में वैदिक ब्राह्मणों की पाठशाला, यज्ञशाला, गौशाला, भंडारा चलता है। अध्यक्षता धार पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री ने की। विशेष अतिथि बड़नगर पूर्व विधायक मुकेश पंड्या थे। कार्यक्रम को धर्मपाल शर्मा, देवकरण शर्मा, आत्माराम शर्मा, पुष्कर व्यास, सत्यनारायण शर्मा ने संबोधित किया। स्वागत महेंद्र शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, राजकुमार पटेल,…
Read More7 सालों में बनकर तैयार हुआ उज्जैन का अष्टविनायक धाम लोकार्पित – शांति पैलेस बायपास मार्ग पर लाल पत्थरों से बने मंदिर में शुरू हुए दर्शन
दैनिक अवंतिका उज्जैन। शांति पैलेस बायपास मार्ग पर हाटकेश्वर विहार के समीप लाल पत्थरों का नक्काशीदार मंदिर अष्टविनायक धाम लोकार्पित हो गया। इसके साथ ही यहां आम दर्शन भी शुरू हो गए। 7 सालों में यह मंदिर सात बीघा जमीन पर बनकर तैयार हुआ है। मंदिर में एक मुख्य शिखर, आठ उप शिखर बनाए गए। महाराष्ट्र के अति प्रसिद्ध अष्टविनायक मंदिरों के मंगल विग्रह प्रत्येक में विराजमान किए गए। लोकार्पण में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरि, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, स्वामीनारायण आश्रम के आनंद जीवन दास, महामंडलेश्वर ज्ञान दास,…
Read More