उज्जैन / जम्मू। बाबा बर्फानी की यात्रा में अमरनाथ की गुफा के दर्शन पिछले साल के मुकाबले 30 परसेंट से ज्यादा श्रद्धालु पहले 6 दिनों में शिरकत कर नया रिकार्ड बना चुके हैं। पवित्र गुफा में यात्रा आरंभ होने के पांचवें दिन से ही प्रतिकात्मक हिमलिंग शेष है। । यही कारण था कि इस यात्रा में अभी तक यह बात अलग है कि यात्रा में शामिल होने का रिकार्ड बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं का एकमात्र मकसद हिमलिंग के जल्द से जल्द दर्शन करना था। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम 7 बजे तक गुफा में 1,42,861 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे, जबकि पिछले साल इसी समय तक 1,11,975 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। यानी तीर्थयात्रियों की संख्या में 30,886 की बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अकेले बुधवार को 29,047 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 18,362 पुरुष, 9,737 महिलाएं, 404 बच्चे, 181 साधु, 13 साध्वियां, 11 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु और 339 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। जबकि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, एक दिन में 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुफा के दर्शन नहीं कर सकते। 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई को शुरू हुई और 28 अगस्त को खत्म होने वाली है। यह यात्रा कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही है, जिसमें प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विभागों का लॉजिस्टिकल सहयोग मिल रहा है। यात्रा 28 अगस्त को खत्म होने वाली है, इसलिए अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले हफ़्तों में भी तीर्थयात्रियों का आना-जाना जोरों पर रहेगा। शुरुआत में ही बड़ी संख्या में लोगों के आने से यह उम्मीद और मजबूत हो गई है कि अगर मौजूदा ट्रेंड बिना किसी रुकावट के जारी रहा, तो 2026 की तीर्थयात्रा हाल के सालों में सबसे ज्यादा लोगों के शामिल होने वाले आयोजनों में से एक हो सकती है।
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण के बाद औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र की समृद्धि भी तेजी से आगे बढ़ेगी बदलते भारत में मध्यप्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बदल रहा है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन । शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5017 करोड़ रुपए की लागत से 98.730 कि.मी. लंबाई के उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते भारत में मध्यप्रदेश भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर तेजी से बदल रहा है। नागदा में पिछली बार कार्यक्रम के दौरान जो संकल्प लिया था, उसी संकल्प के माध्यम से आज उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात मिली है। इस मार्ग के बनने से नागदा नहीं, पूरे जिले…
Read Moreठेकेदार को निगम आयुक्त ने कार्य गति बढाने की हिदायत दी वीर भारत संग्रहालय के प्रथम तल पर कार्य गति धीमी
उज्जैन। कोठी रोड स्थित ऐतिहासिक कोठी महल को वीर भारत संग्रहालय के रूप में विकसित करने का कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया है। इस दौरान प्रथम तल पर कार्य की धीमी प्रगति सामने आई। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी साथ थे। निगम आयुक्त ने संग्रहालय के प्रथम तल पर चल रहे स्लैब कार्य, प्लास्टर, क्रैक स्टिचिंग, पॉइंटिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया, प्रथम तल पर कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं कंसल्टेंट के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भवन की एक्सटर्नल कोटिंग के सैंपल का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री कमलकांत सक्सेना, सहायक यंत्री श्री दीपक टोकरिया, संबंधित ठेकेदार एवं कंसल्टेंट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रांसपोर्ट से डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक जब्त नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 28 स्थित दूत तलाई क्षेत्र में स्थित परफेक्ट ट्रांसपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, …
Read Moreजीरन थाना पुलिस ने मेमोरेंडम लेकर पूछताछ की, विशेष न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर सौंपा अफीम तस्करी में जीआरपी शामगढ थाना प्रभारी गिरफ्तार -कोर्ट ले जाने के दौरान मिडिया से बोले- एएसआई कन्हैया लाल भाटी बोले “मुझे फंसाया गया है”
उज्जैन। संभाग के नीमच जिला अंतर्गत अफीम तस्करी प्रकरण में जीरन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच के पूर्व जीआरपी थाना प्रभारी एवं वर्तमान में शामगढ़ जीआरपी थानाप्रभारी मूल पद एएसआई कन्हैयालाल भाटी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इस दौरान श्री भाटी ने मिडिया को कहा कि उन्हे झूठा फंसाया गया है। मैंने किसी को अफीम नहीं दी है।जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को श्री भाटी को मूल आरोपी के…
Read Moreहेलमेट लगाए बाईक पर बैठे सीएम डा.यादव को देख लोग हतप्रभ हुए बाईक से निकले मुख्यमंत्री जाने शहर के हाल पैदल भ्रमण भी किया टावर पर आम लोगों से हाथ मिलाया
उज्जैन। शुक्रवार को नागदा में उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गृह नगर उज्जैन पहुंचे। डीआरपी हेलीपेड पर हेलीकाप्टर से वे आए और सीएम हाउस गए । वहां से वे बाईक पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा और आमजन से सीधी मुलाकात की ।बाईक सवार मुख्यमंत्री डा.यादव के सारथी सुरक्षा अधिकारी बने थे। उनकी बाईक को सुरक्षा कर्मचारी आसपास घेरे चल रहे थे। अधिकारी भी इस दौरान बाईक पर सवार होकर पीछे पीछे…
Read Moreअमृत 2.0 योजना के तहत नगर परिषद परिसर में हुआ पौधारोपण
सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता…
Read Moreशिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी, धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे श्रद्धालु सुसनेर। नगर में डाक बंगले के समीप, परसुलिया रोड स्थित पुष्पशक्ति विहार कॉलोनी के श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में नवनिर्मित शिवजी के मंदिर का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। बुधवार, 8 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। पंडित वेदप्रकाश भट्ट एवं पंडित…
Read Moreसांसद सोलंकी ने किया फोर लेन रेलवे ब्रिज का निरीक्षण
मक्सी। महेन्द्र सिंह सोलंकी शाजापुर देवास सांसद ने फोर लेन रेलवे ब्रिज का निरिक्षण किया डॉक्टर रवि पांडे शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल भाजपा मक्सी मंडल अध्यक्ष मोड़ सिंह लोधी भाजपा मक्सी मंडल महामंत्री नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नानू पंड्या भाजपा मक्सी मंडल महामंत्री श्री राजेश गुप्ता भाजपा मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र भावसार कृष्णा भावसार ओम चौधरी पार्षद दिलीप लोधी पार्षद मोहसिन खान पार्षद मुकीम खान पार्षद सुनील लोधी पवन केरवाल पवन परिहार अमित सोनी हितेश पाटीदार हर्षित भट्ट अशोक चौधरी राधेश्याम देवड़ा भरत पटेल इरशाद खान…
Read Moreमहिदपुर की 21 ग्राम पंचायतों को मिले पेयजल टैंकर
महिदपुर रोड। विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कृषि उपज मंडी महिदपुर रोड पर जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन बोस ने क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। कार्यक्रम के अंतर्गत आक्यालिम्बा (ठिकरिया), बपैया, बरुखेड़ी, बैलाखेड़ा, घाट पिपलिया, ब्राह्मणखेड़ा, लसुडिया मंसूर, शक्करखेड़ी, टीपूखेड़ा (बोलखेड़ा घाट), खेड़ा मद्दा, बागनी, गैलाखेड़ी, धुलेट, बिसलखेड़ी, लसुड़िया नाहटा, कोयल, काजीखेड़ी, बैजनाथ (झरखेड़ी), जलोदिया जागीर, रजला (बछोड़ा) एवं रानी पिपलिया (भटेरा)…
Read Moreब्लॉक कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठकें 6 पंचायतों में संपन्न
बड़नगर। बड़नगर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में लाल दक्षिण क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरेड, लोहाना , नावदा, गुणावद, पीरझलार एवं अमला में पंचायत स्तरीय बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुई इन बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बीएलए 2 से संवाद, बूथ स्तर की सक्रियता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश परमार ने…
Read More