इनकम टैक्स का बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर छापा

Dainik Awantika Site Icon

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में इनकम टैक्स विभाग ने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है। कंपनी के सपनाझ्रसंगीता रोड स्थित कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के घर पर सर्वे चल रहा है। शुक्रवार अलसुबह इनकम टैक्स की टीमें इन ठिकानों पर पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की विशेष रूप से जांच की जा रही है। बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की एक प्रमुख निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1986 में हुई थी। 2005…

Read More

मेयर-पार्षद ने पिया नल का पानी

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 24 मौतें, 16 मरीज अभी भी अस्पताल में  ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। आईसीयू में एडमिट 6 मरीजों में से 1 को वार्ड में रेफर किया गया है, जबकि तीन मरीज लंबे समय से वेंटिलेटर पर ही हैं। वार्ड में 11 मरीज एडमिट हैं। इनके सहित अभी 16 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को डायरिया के तीन मरीज आए, जिन्हें अस्पताल रेफर करने की जरूरत नहीं…

Read More

परियोजना के तहत 18 आवासीय ब्लॉकों का निर्माण 

Dainik Awantika Site Icon New

  सार्वजनिक उपयोग की संरचनाएं तथा 1,000 कार और 15 बसों की पार्किंग व्यवस्था भी  उज्जैन।  महाकाल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 3 हजार कमरों वाला भक्त निवास का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत करीब 672 करोड़ रुपए है और यह 18.65 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। भक्त निवास परिसर होर फाटक ब्रिज के समीप यूनिटी मॉल के सामने और महाकालेश्वर मंदिर से 10 मिनट की दूरी पर है। परियोजना के तहत 18 आवासीय ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें करीब 3,000 कक्षों की सुविधा होगी। इसमें भोजनालय,…

Read More

झांसी में सगाई के बाद बीएसएफ जवान की मौत

झांसी। झांसी में सड़क हादसे में बीएसएफ जवान समेत 2 की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। बीएसएफ जवान की सगाई हो चुकी थी, 2 महीने बाद शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर वह छुट्टी पर आया था।गुरुवार शाम जवान बाइक से खेत से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जवान समेत 3 लोग गंभीर घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने उन्हें गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। वहां…

Read More

ईरान में जारी हिंसा के बीच भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे

नई दिल्ली। ईरान में तेजी से बदलते हालात के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। शुक्रवार की देर रात को ईरान से दिल्ली पहुंचे इन नागरिकों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। ईरान में इस समय करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। इसमें से 2500-3000 स्टूडेंट हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां गए थे। ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा- वहां हालात खराब हैं। भारत सरकार बहुत सहयोग कर रही है, और एम्बेसी ने हमें…

Read More

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पीएम मोदी ने शोक जताया

नई दिल्ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पिता मोहनलाल मित्तल का निधन हो गया है। वे 99 साल के थे। उन्होंने लंदन में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति मोहनलाल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मित्तल की उद्योग जगत में विशिष्टता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। मोदी ने कहा कि मित्तल ने समाज की प्रगति के लिए कई परोपकारी कार्य किए। उनके निधन से वह दुखी हैं…

Read More

ट्रम्प की ग्रीनलैंड को लेकर दूसरे देशों को खुली धमकी

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने को लेकर खुली धमकी दी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि अगर किसी देश ने ग्रीनलैंड पर कब्जे वाले प्लान में उनका साथ नहीं, दिया तो वे उन देशों पर टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान यह बयान दिया। हालांकि, ट्रम्प ने साफ नहीं किया कि किन देशों पर टैरिफ लगाया जाएगा और इसके लिए वह किस कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

Read More

कांग्रेस का आरोप- भारत ने चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ा

ट्रम्प के दबाव में 1100 करोड़ बर्बाद किए विदेश मंत्रालय का इनकार ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ट्रम्प के दबाव पर ईरान के चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ दिया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा- मोदी सरकार ने चाबहार प्रोजेक्ट में देश की जनता के 120 मिलियन डॉलर (करीब 1100 करोड़ रुपए) लगाए थे। अब ये बर्बाद हो चुके हैं। कांग्रेस के इस आरोप को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी योजनाएं…

Read More

विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल की शरण में

भस्म आरती में शामिल हुए, त्रिपुण्ड लगाकर महाकाल का जाप करते नजर आए विराट ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रविवार को होने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव करीब चार बजे भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान दोनों भगवान महाकाल का जाप…

Read More

UPA सरकार के 2 और कानून में बदलाव होगा:मनरेगा के बाद शिक्षा और खाद्य सुरक्षा अधिकार कानून में सुधार की तैयारी शुरू

नई दिल्ली।केंद्र सरकार मनरेगा के बाद यूपीए सरकार के समय बने दो बड़े कानूनों- शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार करने की तैयारी कर रही है। सरकार चाहती है कि इन योजनाओं का लाभ हर सही व्यक्ति तक पहुंचे और सभी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो। सरकार पहले नियमों और आदेशों से सुधार करने की कोशिश करेगी। अगर इससे बात नहीं बनी, तो संसद में नए कानून (बिल) भी लाए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार यह भी सोच रही है कि लोगों को घर पाने के अधिकार…

Read More