उज्जैन। सेटेलाइट से रेत माफियाओं पर निगाह रखने की योजना की हालत यह है कि इसमें सेटेलाईट की नजर भी कमजोर पड गई है। कार्रवाई बाद में हो रही है और खनन माफियाओं तक खबर पहले पहुंच रही है। जिला मुख्यालय पर निर्माण के कामों में पत्थर की चूरी का उपयोग हो रहा है और तहसीलों में रेत सुलभ उपलब्ध है। । सेटेलाईट की व्यवस्था के हाल यह हैं कि प्रदेश के मुख्यालय से इसकी पूरी मानिटरिंग की जा रही है। इसके बाद भी खनन माफियाओं पर नियंत्रण करने में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
शिप्रा के पुल पर कई जगह रेलिंग नहीं लोगों की जान जोखिम में पुल पर लोग खड़े होकर मोबाइल से नदी का नजारा व अपनी खुद की सेल्फी लेते हैं ऐसे में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है
उज्जैन।महाकाल दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचते हैं और शिप्रा नदी में स्नान करते हैं।लेकिन पिछले कई दिनों से शिप्रा नदी के पुल पर कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगी हुई है। वहीं कई जगह रेलिंग नाजुक स्थिति में है और सिर्फ एंगल के सहारे टिकी हुई है किसी भी दिन रेलिंग धराशाई हो सकती है। शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए आने वाले लोग पुल पर रेलिंग के सहारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेते हैं ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता…
Read Moreआखिरकार स्कूली शिक्षा विभाग को करना पड़ा शिक्षकों की तबादला नीति में संशोधन
ब्रह्मास्त्र ने प्रकाशित की थी प्रमुखता के साथ खबर उज्जैन। आखिरकार स्कूली शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के साथ ही विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की तबादला नीति में संशोधन कर ही दिया है। इसके बाद अब न केवल शिक्षकों के तबादले आसानी से होंगे वहीं लंबे समय से तबादले की राह देखने वाले शिक्षकों को भी संशोधन नीति के बाद राहत मिली है। गौरतलब है कि दैनिक ब्रह्मास्त्र ने बीते दिन ही शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों में विभाग की पॉलिसी के कारण फंसा पेंच शीर्षक से समाचार का…
Read Moreसोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्या, यूपी में सरेंडर, 3 हमलावर भी गिरफ्तार, पिता बोले- बेटी बेगुनाह
मेघालय पुलिस ने कहानी गढ़ी ब्रह्मास्त्र इंदौर हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया है। इस बात का खुलासा मेघालय डीजीपी ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई थी। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य…
Read Moreभोपाल से खाटू श्याम राजस्थान पहुंचे 3 साल के बच्चे का अपहरण
ब्रह्मास्त्र भोपाल भोपाल से अपनी दादी व मां के साथ सीकर राजस्थान खाटू श्याम के दर्शन करने आए तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने महिलाओं से दोस्ती की और उन्हे यह कहते हुए दर्शन करने भेज दिया कि वह बच्चे को सम्हाल लेगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भोपाल से महिला अपने तीन साल के बच्चे रक्षक व सास आशा के साथ ट्रेन से जयपुर पहुंची। प्लेटफार्म पर एक युवक से मुलाकात हुई, उसने…
Read Moreमुस्लिम युवक ने 2 साल में 23 गर्लफ्रेंड बनाई
ब्रह्मास्त्र मथुरा मथुरा में मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा। इसका खुलासा आरोपी युवक के सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुआ। मामला हिंदू संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने इमरान नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में आरोपी इमरान का वॉट्सऐप स्टेटस भी सामने आया है। जिसमें लिखा है- कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है, जितनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई। दो साल…
Read Moreचीफ जस्टिस ने किए स्वामी प्रेमानंद के दर्शन
ब्रह्मास्त्र भोपाल मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद ने उनसे धर्म और न्याय पर चर्चा की। उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा कि न्याय को धर्म से जोड़िए। दोषी को दंड देना और निर्दोष को बचाना, न्याय का सच्चा मार्ग है। चीफ जस्टिस सचदेवा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पद के कर्तव्य को पूजा समझकर निभाइए और यह पूजा भगवान को समर्पित कीजिए। यही भगवत प्राप्ति का मार्ग…
Read Moreपंजाब सरकार ने दी किसानों को खुशखबरी, 67.84 करोड़ का कर्ज किया माफ
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों 67.84 करोड़ कर्ज माफ कर दिया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 4727 किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर्ज माफी की गई है। इस पहल से राज्य के हजारों किसान परिवारों को राहत मिली है।
Read Moreसूरत में मॉडल ने फांसी लगाई, आत्महत्या से पहले भावुक रील पोस्ट की
सूरत। गुजरात के सूरत की रहने वाली 23 साल की मॉडल अंजलि वमोर्रा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल अठवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से एक दिन पहले अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावुक रील पोस्ट की थीं। एक में लिखा था, अगर सब जाए तो कोई समस्या नहीं, लेकिन जब प्रियजन चले जाते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। वहीं, दूसरी में लिखा था, ‘आज…
Read Moreअमेरिका में आज से 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन, 7 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध
वॉशिंगटन। अमेरिका में आज से 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर बैन लागू हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून को इसे लेकर एक आदेश जारी किया था, जो आज 9 जून से लागू होगा। 12 देशों के अलावा 7 देशों के नागरिकों पर आज से आंशिक रोक लागू होगी। ये इमिग्रेशन और नॉन-इमिग्रेशन दोनों तरह के वीजा पर लागू होगी। ट्रम्प ने अपने इस फैसले के पीछे अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और जान की हिफाजत का हवाला दिया था। ट्रम्प ने 4 जून को कहा था-…
Read More