उज्जैन। नीलगंगा थाना परिसर पहुंची युवती ने रविवार दोपहर फिनाइल गटक लिया। उसे पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती का आरोप था कि उसके भाई को पकड़ा गया, लेकिन 2 दिन बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया। अब कह रहे है कि पता नहीं है। सार्थक नगर में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश चेतन उर्फ यूडी कुलपारे की बहन चेतना दोपहर को नीलगंगा थाने पहुंची और पुलिस से पूछताछ की 2 दिन पहले उसके भाई को पीछा कर पकड़ा गया था, वह कहा है, उसे कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया।…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बैग में छुपाकर ग्वालियर का युवक लाया था मादक पदार्थ
उज्जैन। मादक पदार्थ लेकर आये युवक को जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और युवक को हिरासत में लिया और 2 बैग जप्त किये। जिसमें हजारों रूपये कीमत का डोडाचूरा भरा होना सामने आया। युवक ग्वालियर का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सायबर सेल एसआई प्रतिक यादव को सूचना मिली थी कि नागदा में एक युवक मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। वह प्रधान आरक्षक राजपालसिंह के साथ नागदा पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस के एसआई राजेश कलमी और टीम के साथ घेराबंदी शुरू की…
Read Moreरोटावेटर चुराने के लिये दोस्त से मांगी थी पिकअप -जहरीली शराब के साथ हिरासत में आये 3 बदमाशों ने कबूली चोरी
उज्जैन। पाटनी फार्म हाऊस के बाहर से चोरी हुआ रोटावेटर 3 बदमाशों की निशानदेही पर बदनावर के जंगलों से बरामद कर लिया। बदमाशों को पुलिस ने जहरीली शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। रोटावेटर चोरी में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की गई है। जो बदमाश अपने दोस्त से मांग कर लाये थे। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 7-8 जून की रात बदनावर मार्ग पाटनी फार्म हाऊस के बाहर से सवा लाख कीमत का रोटावेटर अज्ञात बदमाशों ने चोरी…
Read Moreखुसूर-फुसूर नियंत्रण कक्ष में कापी पेस्ट के साथ डिलीट का उपयोग
खुसूर-फुसूर नियंत्रण कक्ष में कापी पेस्ट के साथ डिलीट का उपयोग सोश्यल मिडिया के इस जमाने में कट,कापी पेस्ट,फारवर्ड का उपयोग जमकर चल रहा है। इसकी आदत अमूमन अधिकांश लोगों को लगी हुई है। एक बार सामान्य जीवन में लगी आदत सरकारी काम में भी आ जाती है। ऐसा ही कुछ कट ,कापी-पेस्ट हमारे वर्दी के नियंत्रण कक्ष पर भी अनियंत्रित होकर सामने आ रहा है। ये बात अलग है कि उसे कुछ घंटे बाद जानकारी में आने पर सीधे डिलीट का उपयोग किया जा रहा है संशोधन का नहीं।…
Read Moreभीषण गर्मी-उमस के बीच बारिश ने दी थोड़ी राहत बदला मौसम का मिजाज,कभी धूप कभी छाया -तापमान में भी गिरावट,उमस ने बनाए रखा अपना प्रकोप
उज्जैन। पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो से झुलस रहे आमजन को रविवार को मौसम ने थोडी राहत दी है। मानसून आने के पूर्व मौसम का मिजाज बदला है। दिन भर में कभी धूप कभी बादलों की छाव से यह राहत रही है। वैसे उमस का प्रकोप बरकरार रहा है। हल्की राहत की यह स्थिति एक दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से बनी है। रविवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव के हाल बने रहे। इस बीच कुछ कुछ देर में बादलों की…
Read Moreजिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के लिए आए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कांग्रेस ने अगले एक साल तक के आंदोलन , कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की -संगठन सृजन अभियान से जमीनी स्तर पर मजबूत होगें कांग्रेस कार्यकर्ता- नदीम जावेद
उज्जैन। अभा कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान नदीम जावेद ने बताया कि पार्टी में अगले एक साल (2025) तक के लिए आंदोलन और कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की, जिसमें जय भीम, जय संविधान अभियान को 26 जनवरी 2025 तक और 2026 तक विभिन्न आंदोलनो को सम्मिलित किया गया। संगठन में बडे बदलाव की जरूरत पर सहमति बनी। रविवार को उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत अमूल चूल परिवर्तन किया जा…
Read Moreकरोड़ों खर्च होने के बाद भी शिप्रा मैली
उज्जैन । शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी शिप्रा नदी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।शिप्रा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी शिप्रा का जल स्वच्छ नहीं है। यही वजह है कि शिप्रा नदी के अधिकांश घाट सूने पड़े हैं।कुल मिलाकर शिप्रा नदी को साफ करने के सभी प्रसास विफल साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलनाथ क्षेत्र में शिप्रा नदी की हालत काफी दयनीय है। लेकिन…
Read Moreपुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता
पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 2 की मौत, कई लापता पुणे के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 32 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीमों ने अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने…
Read Moreकेदारनाथ के पास फिर हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, सातों यात्रियों की दर्दनाक मौत
केदारनाथ के पास फिर हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, सातों यात्रियों की दर्दनाक मौत उत्तराखंड, केदारनाथ:चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 23 महीने के एक मासूम बच्चे सहित यात्री यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से थे। हादसे का विवरण: यह हादसा रविवार तड़के करीब 5:17 बजे हुआ। आर्यन कम्पनी का…
Read Moreउज्जैन। चरक अस्पताल से शुक्रवार सुबह अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलना सामने आया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख परिजनों की तलाश शुरू की थी। इस बीच शनिवार को समाचार पत्रों में लाश मिलने की खबर प्रकाशित होेने पर रातभर से घर नहीं लौटे निहालचंद्र निवासी नीलगंगा चौराहा का परिवार अस्पताल पहुंचा और कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव दिखाया तो पुत्र ने पिता के रूप में पहचान कर ली। प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मालवीय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव…
Read More