उज्जैन। गुरूवार सुबह घर से खेत पर गया ग्रामीण खुले बिजली के तारों में फंस गया, करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया। नानाखेड़ा थाना एसआई लाखनसिंह ने बताया कि ग्राम करोहन के पास नायाखेडी में रहने वाला मुरलीधर पिता छगनलाल 48 साल अपने खेत किनारे मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सामने आया कि उसकी करंट लगने से मौत हुई…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआई की बहाल हुई सेवा
उज्जैन। महिला द्वारा लगाये गये आरोप के बाद एसआई को पुलिस विभाग की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। एसआई ने उच्च न्यायालय की शरण ली। जिसमें महिला के आरोप निराधार पाये गये। 4 साल 11 माह बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआई की पुन: सेवा बहाल की गई है। एसआई गोकुलसिंह मंडोत पर 5 साल पहले संगीन आरोप लगाया था। जिसके चलते एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और विभागीय जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एसआई ने अपने ऊपर लगे आरोप को…
Read Moreशादी के दूसरे दिन भागने की फिराक में थी दुल्हन -मामला पहुंचा थाने, दुल्हन और 2 महिलाओं से पूछताछ
उज्जैन। ड्रायवरी करने वाले युवक ने 2 दिन पहले इंदौर की युवती के साथ मंदिर में शादी की। गुरूवार को दुल्हन भागने की फिराक में थी, तभी परिवार को शंका हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दुल्हन औरे उसकी 2 रिश्तेदार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। युवक ने आरोप लगाया है कि दुल्हन के परिवार ने 1.91 लाख रूपये लिये है। मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछडौद से सामने आया है। यहां रहने वाला संजय बैरागी 35 साल ड्रायवरी करता है। उसकी शादी नहीं…
Read Moreकम उम्र में मौत को गले लगाने की मची होड़ -फिर 19 साल की युवती ने लगाई फांसी
उज्जैन। कुछ दिनों से आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। गुरूवार को एक युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। 2 दिन में 6 युवावस्था के लोग अपने जीवन का अंत कर चुके है। नरवर थाना क्षेत्र के गढ़ मोहल्ला में रहने वाली सलोनी पिता दिलीप जूनवाल 19 वर्ष ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे लटका देखा तो नीचे उतारा, मामले की जानकारी मिलने…
Read Moreमछली पकड़ने नदी में कूदा 3 बच्चों का पिता डूबा
उज्जैन। ससुराल गया 3 बच्चों का पिता मछली पकड़ने के लिये नदी में कूद गया। लेकिन वापस बाहर नहीं आया। बच्चों ने पिता के दिखाई नहीं देने पर मामा को बुलाया। एक घंटे की तलाश के बाद डूबे पिता का शव बाहर निकाला गया। गुरूवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। चक कमेड में रहने वाला विष्णु केवट नगर निगम में अस्थाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसका ससुराल इंगोरिया के पास ग्राम दंगवाड़ा में था। बुधवार को वह अपने तीन बच्चों कुलदीप, अजय और अंकित के साथ ससुराल…
Read Moreमहाकाल दर्शन करने आ रहा था बैतूल का परिवार आगे निकले में ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत 2 घायल
उज्जैन। देवासरोड पर बुधवार-गुरूवार रात 2 बजे गुजरात पासिंग कार आगे निकलने का प्रयास करते समय ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई, 2 गंभीर घायल हो गये, अन्य को मामूली चोंट लगी है। घटनाक्रम के बाद सामने आया कि बैतूल का परिवार महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहा था। नरवर थाना प्रभारी बबलू मंडलोई ने बताया कि रात में 2 बजे लगभग दताना-मताना हवाई पट्टी के पास गुजरात पासिंग कार क्रमांक जीजे 05 जेएफ 21 52 की भिड़ंत ट्रक से होने की खबर मिलने पर…
Read Moreउज्जैन में गुजरात की तर्ज पर बन रहा महाकाल संस्कृति वन – 12 हेक्टेयर एरिए में 30 हजार पौधे लगाए् – श्रद्धालु इस वन में घूमने भी जा सकेंगे
दैनिक अवंतिका उज्जैन। गुजरात की तर्ज पर उज्जैन में महाकाल संस्कृति वन बनाया जा रहा है। इसे 12 हेक्टेयर एरिया में कोठी रोड पर तैयार किया गया है। जिसमें 30 हजार पौधे लगाए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को पर्यावरण के साथ अध्यात्म से जोड़ने के लिए योग केंद्र और अवंतिका नगरी का इतिहास बताने के लिए राजा विक्रमादित्य की सिंहासन बत्तीसी भी आकार ले रही है। इतना ही नहीं महाकाल संस्कृति वन में मंदिर भी होंगे। 13 करोड़ रुपए की लागत से यह बनकर तैयार होगा 13 करोड़ रुपए…
Read Moreदिए भस्मारती कराने के लिए रुपए – दिल्ली के श्रद्धालु ने ऑनलाइन भेजे 2 हजार पर अनुमति नहीं मिली
दैनिक अवंतिका उज्जैन। एक साल पहले मिले युवक को दिल्ली के रहने वाले श्रद्धालु ने अभी भस्मारती करने की अनुमति के लिए रुपए दे दिए। श्रद्धालु जब यहां पहुंचा तो मालूम हुआ उसके साथ तो ठगी हो गई है। ठग ने श्रद्धालु से 2 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। श्रद्धालु अनिल मल्होत्रा निवासी करोल बाग दिल्ली ने शिकायत में बताया है कि वह एक साल पहले उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आया था। यहीं पर उसकी सचिन नाम के युवक से पहचान हो गई थी। सचिन ने उसे अपने मोबाइल…
Read Moreकिसानों में खुशी,बरसा पानी आगामी दिनों में अधिकांश सोयाबीन बोवनी का काम अरब सागर से आए मानसून से तापमान धडाम,पहली वर्षा 3.0 मिमी – बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं भी एक्टिव होने से डबल स्पीड
उज्जैन। इस बार मानसून की आमद अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाडी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से डबल स्पीड में है। मानसून के आते ही दिन का तापमान धडाम हो गया है। आमजन ने उमस और तपन से राहत मिली है। मानसून के शुरूआती दौर में 3.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं और उनका रूख खेतों की और हो गया है। आगामी समय में खेतों में बोवनी की शुरूआत होने वाली है। मानसून…
Read Moreसड़कों पर दिनभर लगा रहता है मवेशियों का जमघट, हादसों का कारण भी बन रहे शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे मवेशी
उज्जैन। शहर की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन्हें पकड़ने के आदेश भले ही कई बार जारी किए गए हों, लेकिन अमल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण इनकी संख्या घटने के बजाय और बढ़ती जा रही है। अब तो स्थिति यह है कि नगर निगम के दफ्तर के आसपास भी आवारा मवेशी झुंड बनाकर घूमते नजर आ रहे हैं। यही स्थिति आगर रोड गाड़ी अड्डे के समीप नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के बाहर…
Read More