सीरिया के चर्च में आत्मघाती हमला, 22 मौतें, 63 घायल

आईएसआईएस आतंकी ने पहले फायरिंग की, फिर खुद को बम से उड़ा लिया ब्रह्मास्त्र दमिश्क सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार रात एक भयानक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। हमला ग्रीक आॅर्थोडॉक्स सेंट एलियास चर्च में उस समय हुआ जब दर्जनों लोग प्रार्थना में शामिल थे। यह घटना तब हुई जब चर्च के अंदर एक इस्लामिक स्टेट से जुड़ा आतंकी घुसा, पहले फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया। हमला भारतीय समयानुसार रविवार रात को हुआ है।…

Read More

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में पेशी

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। ज्योति को 16 मई को हिसार पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह 9 दिन तक पुलिस रिमांड पर रही। फिर 23 जून को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने नीचली अदालत में बेल याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ज्योति पर आरोप है कि…

Read More

बारिश में हादसा: बरसाती नाले में बही कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में बारिश के दौरान बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस बरसाती नाले में बहने वाले पानी का वेग इतना तेज था कि कार सवारों को बचने का मौका ही नहीं मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकला। जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर से 30 किलोमीटर दूर दईजर क्षेत्र से प्लाईवुड व्यवसायी हरि भंडारी अपने परिचित के साथ मथानिया क्षेत्र में स्थित राधा…

Read More

आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर एफआईआर दर्ज

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। घटना 18 जून की है। मामले में गुंटूर जिले के सुपरिटेंडेंट आॅफ पुलिस एस सतीश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि गुंटूर दौरे में पूर्व सीएम के काफिले में शामिल एक कार ने 65 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान चीली सिंघैया के रूप में हुई है। वह रेड्डी की पार्टी का…

Read More

कक्षाओं में पढ़ाने पर ही लग सकेगी ’गुरूजी’ की हाजिरी

स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर अब कसी जाएगी लगाम उज्जैन। जिले के सरकारी स्कूलों में यह शिकायत आम बात है कि शिक्षक गायब रहते है लेकिन अब ऐसे शिक्षकों पर लगाम लगने वाली है क्योंकि उनकी हाजिरी तभी लग सकेगी जब वे कक्षाओं में पढ़ाएंगे। मनमानी की खबरें सामने आती रहती हैं जिले सहित पूरे प्रदेश में के  सरकारी स्कूलों से अब गुरुजी गायब नहीं रह पाएंगे। उनको कक्षाओं में पढ़ाना ही होगा, तभी उनकी हाजिरी लगेगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया पोर्टल तैयार कराया है।…

Read More

उज्जैन: कर्ज से परेशान होकर होंडा शोरूम मैनेजर ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

उज्जैन/तराना।उज्जैन जिले की तराना तहसील से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक युवक ने कथित तौर पर कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितिन गोयल के रूप में हुई है, जो तराना स्थित होंडा शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नितिन गोयल ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसने डॉक्टरों को पहले बताया कि उसने ‘पैरासिटामोल’ की अधिक मात्रा ले ली है। लेकिन…

Read More

सिंधिया बोले- फोन में बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तब मंत्री सिंधिया भी उनसे बोल पड़े कि हां यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं। दरअसल, केंद्र सरकार साइबर धोखाधड़ी एवं डिजिटल फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत मोबाइल कॉल के शुरू…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम, राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत में

राजा के लिए ‘कफन’ लेकर आया था राज, भाई बोला-नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा ब्रह्मास्त्र इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम और राज कुशवाह को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद पूर्वी खासी हिल्स के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर तुषार चंदा ने कहा- सोनम और राज को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश…

Read More

मध्य प्रदेश-गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट, ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित

राजस्थान-मध्यप्रदेश में 6 की मौत ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग ने आज मप्र, यूपी समेत 19 राज्यों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार शाम से जोरदार बारिश हो रही है। ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर 10.36 मीटर के…

Read More

बस और इलेक्ट्रिक वाहन की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 25 लोग घायल

ब्रह्मास्त्र बागमती नेपाल के बागमती प्रांत में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक बस और एक इलेक्ट्रिक वाहन के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:15 बजे चितवन जिले के ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर हुआ। धनगढ़ी से काकरभिट्टा जा रही एक बस की टक्कर एक इलेक्ट्रिक वाहन से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही सात लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल…

Read More