गुरु-निश्रा में हुआ पोस्टर का विमोचन

महिदपुर। मध्यप्रदेश युवक महासंघ की अगुवाई में पूरे भारतवर्ष में 11 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ दादा के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में गत दिवस युवक महासंघ के प्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा) फाल्गुनी तेरस के अवसर पर श्री शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधाम किला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 11 मार्च को दादा आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक दिवस को उत्साह, उमंग एवं भक्ति भाव से मनाने हेतु सभी श्रावक-श्राविकाओं एवं युवाओं को…

Read More

गुलाल और हर्बल रंगों से सराबोर, नागरिकों ने पक्के रंगों से बनाई दूरी

सुसनेर। रंगों के महापर्व होली की धूम मंगलवार को नगर में जमकर देखने को मिली। सुबह से ही गली-मोहल्लों में होली का रंग चढ़ने लगा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर इस पर्व का आनंद लिया। खास बात यह रही कि इस बार लोगों ने हानिकारक पक्के रंगों से दूरी बनाकर हर्बल गुलाल और सूखे रंगों से होली खेली। बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। पुराने कपड़े पहनकर तैयार हुए बच्चे रंग-गुलाल उड़ाते रहे। माता-पिता ने भी बच्चों को खुलकर त्योहार मनाने दिया। हालांकि कई कक्षाओं की परीक्षाएं…

Read More

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज टली

19 मार्च की जगह अब 4 जून को आएगी मूवी, 8 मार्च का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कैंसल यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट, जो पहले 8 मार्च को बेंगलुरु में होने वाला था, अब कैंसल कर दिया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून कर दी गई है। प्रोड्यूसर्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी…

Read More

दूसरा सेमीफाइनल आज इंडिया-इंग्लैंड, भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, दोनों को 1-1 में जीत मिली

ब्रह्मास्त्र मुंबई टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए, 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता। दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइल खेलेंगी- भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2007, 2014,…

Read More

एयरपोर्ट परिसर के पास लगी आग

सूखी झाड़ियों के कारण दूर से दिखाई दे रही थीं लपटें, दमकलों ने काबू पाया ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के पास बुधवार शाम सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस बल भी क्षेत्र में पहुंचा और हालात पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की। दमकलों ने आग…

Read More

मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत

Dainik Awantika

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राज (23) पिता मनोज मकवाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गर्मी लगने के कारण वह रात में अपनी मल्टी के नीचे टहल रहा था। चौकीदार ने उससे देर रात घूमने की वजह पूछी। इसी दौरान वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई।…

Read More

इंदौर एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल तैयार: 15 मार्च तक हो पूरा जाएगा काम, 50 करोड़ रुपये की राशि से डेवलप हुआ

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल नए रूप में निखरता जा रहा है। यह पहला एयरपोर्ट टर्मिनल होने के कारण इसे देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट टर्मिनल-1 नाम दिया है। टर्मिनल पर नए नाम का बोर्ड भी सज चुका है। 15 मार्च तक सभी काम पूरे करते हुए 1 अप्रैल से इसे शुरू करने की तैयारी है। यह 50 करोड़ की लागत से तैयार होगा। एयरपोर्ट पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए नया एयरपोर्ट टर्मिनल बनाया था। 2012 में पुराने टर्मिनल को बंद करते हुए नए टर्मिनल का…

Read More

इजराइल का फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर हमला

ईरान की धमकी- इजराइली न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकते हैं, अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान युद्धपोत पर हमला किया ब्रह्मास्त्र तेल अवीव अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला बेद्दावी रिफ्यूजी कैंप में हुआ, जो उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप माना जाता है। इस बीच ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि…

Read More

महाकाल मंदिर के पास एमपीटी होटल में ‘नॉनवेज’ पर बवाल, सीसीटीवी में सुनाई दिया- मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लो

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया है। यह होटल शहर के सबसे महंगे होटलों में शामिल है और महाकाल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम से संचालित है। शुद्ध शाकाहारी घोषित इस होटल के वीडियो में स्टॉफ होटल के अधिकारियों और अपने लिए रात में मांस- मछली पकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली के…

Read More

सरकार की अपील पर किसानों ने लगाई मक्का- एमएसपी पर खरीद नहीं हुई, मंडी में आधे रेट मिले

ब्रह्मास्त्र भोपाल केंद्र सरकार की नीति है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिक्स किया जाए, ताकि ईंधन के लिए विदेशों पर निर्भरता कम हो। इसके लिए किसानों से कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा मक्का उगाएं। केंद्र ने मक्का का समर्थन मूल्य 8 प्रतिशत बढ़ाकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल तय किया। तेल कंपनियों ने भी मक्का से बने एथेनॉल के लिए प्रति लीटर 5.79 रुपए तक बोनस की घोषणा की। नतीजा ये कि मप्र में एक साल में मक्का का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से ज्यादा और उत्पादन…

Read More