उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) ने 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब मप्र में बिजली पहले से ही पड़ोसी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात से महंगी है। दरअसल, प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वर्ष 2014-15 से 2022-23 के बीच के दस साल पुराने बिजली खर्च को उपभोक्ताओं से वसूलने के लिए मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। इस याचिका में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
मेले को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शहर के ऑटो डीलर कंपनियों से नए वाहनों का स्टॉक मंगाने में जुट गए
उज्जैन मेले को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शहर के ऑटो डीलर कंपनियों से नए वाहनों का स्टॉक मंगाने में जुट गए हैं। बीते वर्षों के अनुभव को देखते हुए डीलरों ने इस बार डीलरों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ग्राहक भी अभी से अपनी पंसदीदा वेरियंट और कलर की बुकिंग करवाने में जुट गए है। खास तौर से मारुति और टाटा के डीलरों के यहां पर अभी से उज्जैन मेले की डील फाइनल होने लगी है। जानकारी के अनुसार…
Read Moreमहाकाल मंदिर में शुक्रवार को सबसे पहले वसंत पंचमी मनाई जाएगी।
उज्जैन/ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को सबसे पहले वसंत पंचमी मनाई जाएगी। तड़के चार बजे भस्म आरती में वसंत उत्सव मनाया जाएगा। पुजारी भगवान महाकाल का केसरिया पंचामृत से अभिषेक करेंगे। उसके बाद पीले फूल अर्पित किए जाएंगे। 0केसरिया पीले पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। शाम को संध्या आरती में भगवान को 500 ग्राम हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा। महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ऋतु परिवर्तन का महापर्व वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। प्रतिदिन होने वाली पांच आरती में परंपरा अनुसार वसंत के पीले…
Read Moreनवीन औद्योगिक क्षेत्र भेरू डूंगरी को लेकर शाजापुर लघु उद्योग भारती ने एमपीआइडीसी की कार्यपद्धति पर सवाल उठाए छोटे उद्योगों को भूखंड की बजाय बडे को प्राथमिकता,रेट भी बढाए
शाजापुर/ उज्जैन। शाजापुर नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर एबी रोड पर भेरू डूंगरी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इसमें छोटे उद्योगों को प्राथमिकता की बजाय मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम बडे उद्योगों को तरजीह देने की निती पर काम कर रहा है।छोटे की बजाय यहां बडे भूखंड रखे जा रहे हैं दर भी बडा दी गई है। इससे छोटे उद्योगों को जमीन लेने में ही परेशानी आ रही है। इससे लोकल फार वोकल की मंशा दरकिनार की जा रही है। लद्यु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन की बजाय…
Read Moreयात्रियों की परेशानी की वास्तविकता देखनी हो तो कुछ पल देवास गेट बस स्टेशन पर गुजार कर देखें. बस स्टेशन पर पीने के लिए पानी भी नहीं, गंदगी का आलम, फर्श पर बैठकर यात्रियों को करना पड़ रहा बस का इंतजा
उज्जैन। शहर का मुख्य देवास गेट बस स्टैंड वर्षों से यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहा है ।देवास गेट बस स्टेशन पर यात्रियों की सुख सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं कई बार अधिकारियों ने भी बस स्टेशन का दौरा किया । लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की परेशानी की वास्तविकता देखनी हो तो एक बार कुछ पल देवास गेट बस स्टेशन परिसर में गुजार कर देखें.. यहां किस तरह यात्री परेशान होकर बस का इंतजार करते हैं।
Read Moreकांग्रेस का एसआईआर में गडबडी का आरोप विरोध जताया,हजारों नाम हटाने का दावा किया,दबाव में काम का आरोप
उज्जैन।मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उज्जैन में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया की आड़ में चुनिंदा रूप से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। इसमें बीएलओ को दबाव में लेकर ऐसा करवाया जा रहा है।गुरुवार को तराना विधायक एवं जिला अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को इस पूरी प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर…
Read Moreबांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक इस्लामिक पार्टी सरकार बना सकती है:सर्वे में दूसरे नंबर पर पहुंची
ढाका।बांग्लादेश में अगले महीने होने वाले आम चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। लंबे समय तक राजनीति से बाहर रही पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी पहली बार सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंचती नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हाल ही में हुए दो अलग-अलग सर्वे में जमात देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को कड़ी टक्कर दे रही है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को 300 सीटों संसदीय पर…
Read Moreट्रम्प का यू-टर्न, यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ नहीं लगाएंगे:ग्रीनलैंड समझौते पर NATO चीफ के साथ बातचीत की
दावोस।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने से पीछे हट गए हैं। ये टैरिफ 1 फरवरी से लगने वाले थे। ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दावोस में NATO चीफ जनरल मार्क रुट के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी NATO चीफ के साथ ग्रीनलैंड को लेकर होने वाले समझौते की बुनियादी बातें तय हो गई हैं। अगर यह समझौता पूरा होता है, तो यह अमेरिका और NATO के सभी देशों के लिए फायदेमंद होगा।ट्रम्प ने कहा कि…
Read Moreब्यूटी पार्लर में बिगड़ा मॉडल का चेहरा:वैक्स में मिला दिया ज्यादा केमिकल; उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना लगाया
ग्वालियर।ग्वालियर के एक ब्यूटी पार्लर की लापरवाही से साल 2021 में मॉडल प्रज्ञा शुक्ला का चेहरा बिगड़ गया। वे वैक्स कराने के लिए नई सड़क पर कायाकल्प ब्यूटी पार्लर एंड मेकअप स्टूडियो पहुंची थीं। पार्लर के स्टाफ ने केमिकल की ज्यादा मात्रा मिलाकर वैक्स चेहरे पर लगा दिया। हड़बड़ी में कुछ केमिकल चेहरे पर गिर भी गया, जिससे तेज जलन के साथ असहनीय दर्द होने लगा।प्रज्ञा ने ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर सुनीता सोनी से शिकायत की। उसने मॉडल के चेहरे पर एक लेप लगाया और कहा कि चेहरा जल्द ही…
Read Moreभोजशाला में दोपहर 12 बजे तक पूजा, फिर नमाज होगी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नमाज के बाद दोबारा पूजा कर सकेंगे;
भोपाल।सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में हिंदू पक्ष से 12 बजे तक पूजा करने के लिए कहा है। इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। हिंदू पक्ष शाम 4 बजे से फिर पूजा कर सकेगा।हिंदू पक्ष ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर पूरे दिन अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए 20 जनवरी को याचिका दायर की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज (22 जनवरी) फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने की।हिंदू पक्ष…
Read More