चाकू से युवक पर हमला करने वालों के मिले फुटेज -मामला युवती से जुड़ा, घायल की हालत नाजुक

उज्जैन। 14 अगस्त की शाम बच्चा जेल के पीछे डी-मार्ट मार्ग पर कुछ लोगों ने दो पहिया वाहन से गुजर रहे सवार युवक पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया था। पुलिस की जांच में हमला करने वालों के फुटेज सामने आये है। जिसमें एक युवती भी शामिल दिखाई दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमला करने वालों की तलाश में लगी है। आगर के रहने वाले पप्पू पिता छगनलाल गौसर 35 साल पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कातिलाना हमला हुआ था। उसके शरीर पर चाकू के…

Read More

हत्या के 3 आरोपियों को भेजा गया जेल,संस्थाओं के सहयोग से एक बंदी को मिली रिहाई

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ से आजीवन कारावास में 14 सालों की सजा पूरी कर चुके 14 बंदियों को अच्छे आचरण के चलते रिहा किया गया। जिसमें एक महिला बंदी भी शामिल थी। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों से जेल नियमों के मुताबिक जुर्माना राशि जमा कराई जाती है। उसके बाद ही उन्हे रिहा किया जाता है। 13 बंदियों के परिजनों ने जुर्माना राशि जमा कर दी थी। वहीं रिहा होने वालों में शामिल एक बंदी भज्जू पिता लक्ष्मण जुर्माना राशि जमा…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल महालोक में नीलकंठ पथ से तिरंगा ध्वज हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल महालोक में नीलकंठ पथ से तिरंगा ध्वज हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महाकाल महालोक से होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन तक पहुंची। यात्रा में मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले जवानों तक सभी शामिल हुए।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाकाल मंदिर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा, वहीं मंदिर की सजावट भी तिरंगे के रंगों में की गई थी। मंदिर पर रोशनी भी…

Read More

विकास प्राधिकरण सिंहस्थ क्षेत्र का विकास करने को उतावला 5000 किसान, आश्रित करीब 40 हजार लोग हो जाएंगे बर्बाद

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में लैंड पूलिंग योजना दमनकारी और किसानों के हित के विपरीत है। इससे करीब 5000 किसान प्रभावित होंगे और उनके आश्रित लगभग 35 से 40 हजार परिजनों का आसरा छिन जायेगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण की इस योजना से किसानों की आमदनी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। पूर्व में विकास प्राधिकरण शिप्रा विहार योजना में उज्जैन के सैंकडों लोगों को उलझा चुका है जिन्हें न तो पैसा मिल रहा है और न ही जमीन मिल पा रही है।सिंहस्थ का स्वरूप बनना और बिगड़ना है जो कच्चे…

Read More

श्रावण माह में महाकाल मंदिर की 27 करोड़ की आय

श्रावण माह में महाकाल मंदिर की 27 करोड़ की आय 85 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दानपेटी से मिले 5 करोड़ रुपए श्रावण माह (11 जुलाई से 9 अगस्त) में भगवान महाकाल के दरबार में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस एक महीने में 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया और मंदिर को कुल 27 करोड़ रुपए की आय हुई। आय के स्रोत दानपेटी, ऑनलाइन व नगद दान – 5 करोड़ रुपए लड्डू प्रसादी, शीघ्र दर्शन टिकट व अन्य स्रोत – 22 करोड़…

Read More

कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिलों के अध्यक्ष, उज्जैन में जश्न का माहौल

कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिलों के अध्यक्ष, उज्जैन में जश्न का माहौल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 71 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। उज्जैन जिले में विधायक महेश परमार को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुकेश भाटी को एक बार फिर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उज्जैन शहर अध्यक्ष: मुकेश भाटी दूसरी बार शहर अध्यक्ष बने। पहली नियुक्ति 21 मार्च 2024 को हुई थी। इससे पहले 11 साल तक ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षद रह चुके हैं। लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ताओं ने उनके…

Read More

इंदौर में मासूम की हत्या, मां पर आरोप

इंदौर में मासूम की हत्या, मां पर आरोप इंदौर में जन्मदिन से पहले 2 साल की मासूम की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। पिता जब काम से घर लौटे तो उनकी बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर मिली। घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके की है। घटना कैसे हुई? पिता रवि कचनारे ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौटे। घर में उनकी पत्नी बीजल और 6 साल का बेटा रोहित मौजूद थे। बेटे ने बताया कि मां ने बहन राधिका के…

Read More

जन्माष्टमी पर उज्जैन के मंदिरों में उत्सव का माहौल

जन्माष्टमी पर उज्जैन के मंदिरों में उत्सव का माहौल श्री कृष्ण मंदिरों में पूजन-अभिषेक, रात 12 बजे होगी मुख्य आरती उज्जैन | भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्ति और उल्लास का माहौल है। श्री कृष्ण का उज्जैन से विशेष संबंध रहा है, क्योंकि यही वह नगरी है जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ भरतपुरी क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। भगवान राधा मोहन का सुबह पूजन-अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र…

Read More

उज्जैन में लगेगा मेडिकल इक्विपमेंट प्लांट: 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

उज्जैन में लगेगा मेडिकल इक्विपमेंट प्लांट: 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार उज्जैन | उद्योग जगत के लिए उज्जैन से बड़ी खबर आई है। अब शहर में मेडिकल उपकरणों का निर्माण होगा। संवर्धन मदरसन ग्रुप ने विक्रम नगर उद्योगपुरी में 375 करोड़ रुपए के निवेश से मेडिकल इक्विपमेंट यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। मदरसन हेल्थ केयर करेगी निवेश MPIDC के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड की सहायक कंपनी मदरसन हेल्थ केयर उज्जैन में यह यूनिट स्थापित करेगी। कंपनी को इसके लिए 10 एकड़ भूमि…

Read More

महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या: मानसिक विक्षिप्तता के चलते दर्दनाक वारदात

महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या: मानसिक विक्षिप्तता के चलते दर्दनाक वारदात उज्जैन | महिदपुर से शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां एक मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों – चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब पिता अशोक बंजारा घर लौटे। दोपहर में अकेली थी घर पर पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। महिला पूजा घर में अपनी तीन बेटियों के साथ अकेली थी।…

Read More