आग लगाने से पहले बाहर से दरवाजे बंद किए, दीवार तोड़कर लोगों ने जान बचाई ब्रह्मास्त्र ढाका बांग्लादेश के चटगांव जिले में हिंदू परिवारों के घरों में आगजनी की गई है। सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे पश्चिम सुल्तानपुर गांव में दो हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो घरों के कुल सात कमरे जलकर खाक हो गए। ये घर सुखा शिल (दुबई में काम करते हैं) और दिहाड़ी मजदूर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
राममंदिर को गुमनाम भक्त ने दी 30 करोड़ की प्रतिमा
अयोध्या। अयोध्या में रामलला मंदिर कैंपस में जल्द एक बेहद भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित होने वाली है। सोने की चमक वाली इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई रत्न जड़े हुए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने दान किया है। मंगलवार शाम प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या लाई गई। प्रतिमा 10 फिट ऊंची और 8 फिट चौड़ी है। अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ है। निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला से किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- प्रतिमा किसने भेजी…
Read Moreगडकरी बोले- देश में हिंदू-मुस्लिम समस्या की कांग्रेस जिम्मेदार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश में आज भी जो हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी समस्याएं दिखती हैं, उनकी वजह कांग्रेस की सेक्युलरिज्म की सोच और वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस ने सेक्युलरिज्म की गलत व्याख्या की। गडकरी के मुताबिक, सेक्युलर का अर्थ धर्मनिरपेक्षता या किसी एक वर्ग का तुष्टिकरण करना नहीं है। इसका सही मतलब ‘सर्व धर्म समभाव’ होता है, यानी सभी धर्मों को समान सम्मान और सबको न्याय और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना है। गडकरी मंगलवार को दिल्ली में राजस्थान…
Read Moreकुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कई परियोजनाएं अपने अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रही
उज्जैन । उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में ऐसी कई ऐसी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं हैं, जिनकी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लागत बढ़ी है और तय समय में निर्धारित रकवा क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आने वाले पांच साल में मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 1 करोड़ हेक्टेयर करने के संकल्प के साथ पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कई परियोजनाएं अपने अंतिम लक्ष्य तक…
Read Moreपटवारी बोले- किसी दिन मंत्रालय पीपीपी मॉडल पर चलेंगे:पीसीसी चीफ ने पूछा-जिला अस्पतालों को ठेके पर देकर मेडिकल कॉलेज क्यों बना रहे
भोपाल।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अस्पतालों को निजी संस्थाओं को देने का विरोध किया है।जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर यही प्रोसेस रहा तो अभी मप्र में करीब 3 हजार पंचायतें ठेके पर चली गई हैं। सरपंच चुना जाता है एक संस्था आती है वो उससे कहती है कि हम आपको साल भर में 25 लाख रुपए दे देंगे,…
Read Moreविभिन्न डिग्री कोर्स का नवीन प्रवेश प्रारंभ
तराना। लक्ष्य इंस्टिट्यूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज मे शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी संस्थान जहाँ कंप्यूटर कोर्सेस एवं स्नानोत्तर एवं परास्नातक डिप्लोमा एवं डिग्री नियमित एवं पत्राचार पाठ्यक्रम का सफलतम संचालन किया जाता है। संस्थान पर आज से सत्र जनवरी 2026 के नवीन प्रवेश प्रारंभ हुए है। यहा पर कंप्यूटर कोर्सेज एवं समस्त विषयों में डिग्री एवं मास्टर डीग्री विद्यार्थी सुरक्षित अनुशासित पारिवारिक माहौल के मध्य अपना कोर्स पूर्ण कर रहे हैं संस्था के संचालक पटेल गजेंद्र सिंह रावल ने बताया कि हमारी संस्था का एक ही लक्ष्य पढ़ो और आगे…
Read Moreभगवान कृष्ण का व्यक्तित्व व जीवन दर्शन बहुआयामी- साध्वी सुगणा बाई
जगोटी। भगवान कृष्ण का व्यक्तित्व व जीवन दर्शन बहुआयामी है जिसमें संगीत, नृत्य, युद्ध कौशल, कुटनीति, विद्वता, ज्ञान, सौंदर्य, चंचलता , प्रकृति से प्रेम का समावेश है उनके जीवन का हर एक आयाम हमें सही ढंग से जीवन जीने की और अग्रसर करता है। उक्त उद्गार जगोटी से छ: किमी पश्चिम में स्थित प्राचीन श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर साध्वी सुगणा बाई ने उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। आपने कहा कि भगवान की कथा हमारे आचार विचार को शुद्ध करती…
Read Moreपाडल्यामाता में बंदरों का आतंक बच्चों में डर का माहौल
सारंगपुर। पाडल्यामाता गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। इन दिनों बंदरों का आतंक इतना बढ चुका है कि बंदर घरों में घुसकर सामान ले जा रहे हैं, छतों पर सुखाने रखे अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है बंदर खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, घरों से खाने-पीने का सामान और कपडे छीनकर फाड देते हैं, यहां तक कि हाथों से मोबाइल फोन भी छीनकर ले जाते हैं। सडक क्रॉसिंग में अचानक बंदरों के आने से बहुत…
Read Moreअखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महिला संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सुसनेर। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महिला संगठन, आगर जिला की प्रथम ऐतिहासिक बैठक सुसनेर में आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया तथा महिला संगठन को जिला स्तर से ग्राम-ग्राम तक सशक्त रूप से पहुंचाने को लेकर ठोस रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार के साथ-साथ महिला सहभागिता को जमीनी स्तर तक मजबूत करना रहा, ताकि संगठित शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस दौरान महिलाओं की सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक…
Read Moreस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन
सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशीराम प्रजापति (गणित विभाग) ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही वैदिक गणित की विभिन्न सरल विधियों को पोस्टर के माध्यम…
Read More