सरफराज लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई से 20 बॉल पर 62 रन बनाए, गायकवाड-जगदीशन के शतक ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मुंबई के बैटर सरफराज खान लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। उसने 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। फिर मुंबई…

Read More

डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा, नर्स सस्पेंड

इंदौर में कैंची से टेप काटते समय लापरवाही तीन नर्सिंग इंचार्ज की वेतन रोका ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में नर्सिंग लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एडमिट डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलते समय नर्सिंग आॅफिसर ने तेज और लापरवाही से कैंची चला दी, जिससे बच्चे का अंगूठा कटकर अलग हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मामला सामने आने के बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग आॅफिसर आरती श्रोत्रिय को…

Read More

जहरीले पानी से बीमार 10 मरीज अब भी आईसीयू में

इंदौर नगर निगम करा रहा मुनादी- पानी उबालकर, छानकर पिएं, कलेक्टर पर बरसे जीतू पटवारी ब्रह्मास्त्र इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी का खौफ अभी भी बरकरार है। इस दूषित पानी के कारण 20 लोग दुनिया को छोड़कर चले गए। सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। गुरुवार को आईसीयू में 10 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दूषित पानी को लेकर नगर निगम की गाड़ियां लगातार मुनादी कर रही है कि पानी को छानकर, उबालकर इस्तेमाल करें। वहीं कई लोगों की स्थिति को देखते हुए इलाके में…

Read More

बरेली में बाप-बेटे समेत 5 की मौत

2 हादसे हुए, शव निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी ब्रह्मास्त्र बरेली बरेली में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण 2 सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बहेड़ी के नैनीताल हाईवे पर हुआ। जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता और उनके दो मासूम बेटों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे पर हुआ। जहां ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गया। ई-रिक्शा में सवार 2 मिस्त्रियों की मौत हो गई। ट्रक…

Read More

मप्र में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट, बिहार में सर्दी से 1000 बच्चे बीमार, 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री रहा। बिहार के पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। 15 जिलों का…

Read More

महाराष्ट्र में फिलिस्तीन के समर्थन में 4 करोड़ का चंदा जुटाया, चार पर एफआईआर

ब्रह्मास्त्र बीड महाराष्ट्र के बीड जिले में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से 4 करोड़ रुपए से ज्यादा इकट्ठा करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया था कि यह पैसा इजराइल के साथ युद्ध के बीच फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय पुलिस और उसकी आतंकवाद विरोधी यूनिट को संदिग्ध टेरर फंडिंग के बारे में जानकारी मिली थी। माजलगांव के पातरुड गांव में तलाशी ली गई। यह पैसा एक ऐसे ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में इकट्ठा किया गया था जो चैरिटी कमिश्नर के…

Read More

ईरान के 100 शहरों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिसकर्मी की हत्या, अब तक 45 की मौत

ब्रह्मास्त्र तेहरान ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच गुरुवार रात को हालात और खराब हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कीं, आग लगाई। लोगों खामेनेई को मौत और इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ जैसे नारे लगाए। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में रहे। उन्होंने ‘यह आखिरी लड़ाई है, शाह पहलवी लौटेंगे’ के नारे लगाए। अमेरिकी ह्यूमन राइट एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनों के दौरान हुई…

Read More

प. बंगाल राज्यपाल को बम ब्लास्ट की धमकी का ई-मेल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। लोक भवन के सीनियर अफसर ने धमकी की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। अधिकारी ने पीटीआई से कहा- हमने डीजीपी को जानकारी दी है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को भी घटना…

Read More

प्रधानमंत्री जी अपने होम मिनिस्टर को कंट्रोल कीजिए: ममता बनर्जी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के दौरान रुकावट पैदा की। वे कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म आई-पैक के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर में जबरन घुसीं और अपने साथ कई फिजिकल डाक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गईं। ईडी के मुताबिक, इसके बाद मुख्यमंत्री सॉल्ट लेक स्थित आई-पैक कार्यालय भी पहुंचीं। यहां भी राज्य की पुलिस की मदद से अहम सबूत जबरन अपने साथ ले गईं। प्रतीक जैन ममता की…

Read More

नेहरू की गलतियां स्वीकारना जरूरी, लेकिन हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना गलत

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है, लेकिन देश की हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना पूरी तरह गलत और अनुचित है। थरूर ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मोदी सरकार लोकतंत्र-विरोधी है, लेकिन वे निश्चित रूप से नेहरू-विरोधी हैं। नेहरू को एक सुविधाजनक बलि का बकरा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों और दृष्टिकोण की गहरी प्रशंसा करता हूं, लेकिन नेहरू की हर मान्यता और नीति का…

Read More