कोर्ट में पेश हुआ अपहरण मामले में फरार बदमाश -22 दिन महाराष्ट्र में रहा, रिमांड पर पूछताछ उज्जैन। हत्या के गवाह का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे गुर्जर गैंग के 2 बदमाशों में से एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बदमाश के कोर्ट में पेश होने की खबर मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस न्यायालय पहुंची। बदमाश को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष कुछ माह पहले रतलाम के ढोढ़र में हुई हत्या का गवाह है। 12 मई को उससे रतलाम कोर्ट गवाही के लिये जाना था, उससे पहले 11 मई को कृष्णा टेंट हाऊस के सामने से उसका अपहरण कार से आये कुख्यात गुर्जर गैंग के बदमाश रोशन गुर्जर और अनमोल गुर्जर ने कर लिया था। खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। बदमाशों ने अभिषेक को गवाही बदलने के लिये धमकाया और पुलिस की घेराबंदी देख छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर रोशन और अमनोल के साथ विष्णु खत्री के खिलाफ अपहरण और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने विष्णु खत्री निवासी जूना सोवारिया को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रोशन और अनमोल गुर्जर फरार चल रहे थे। मंगलवार शाम अचानक अनमोल गुर्जर कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। चिमनगंज पुलिस को कोर्ट में पेश होने की खबर मिली तो न्यायालय पहुंची और अनमोल को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रिमांड पर लिये गये बदमाश से पूछताछ कर रोशन का पता लगाया जा रहा है। वहीं जानकारी सामने आई कि अनमोल अपहरण मामले में फरार होने के बाद महाराष्ट्र के धूलिया में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां चला गया था। 0000000000

उज्जैन। हत्या के गवाह का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे गुर्जर गैंग के 2 बदमाशों में से एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बदमाश के कोर्ट में पेश होने की खबर मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस न्यायालय पहुंची। बदमाश को 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष कुछ माह पहले रतलाम के ढोढ़र में हुई हत्या का गवाह है। 12 मई को उससे रतलाम कोर्ट…

Read More

लुटेरे दुल्हे की सामने आई एक ओर धोखाधड़ी… पूणे की महिला से शादी करने के बाद ठगे थे 10.10 लाख

उज्जैन। जीवन साथी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को ठगे वाले लुटेरे दुल्हे ने पूणे की महिला के साथ 10.10 लाख की धोखाधड़ी की थी। उसने महिला से शादी रचाई और रिसोर्ट निर्माण के नाम पर रूपये ले लिये थे। बड़नगर पुलिस के माध्यम से खुलासा होने पर पूणे पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज किया है। बड़नगर क्षेत्र की तलाकशुदा नर्स और उज्जैन के शिक्षा विभाग में पदस्थ विधवा महिलाओं से 15.50 लाख और आईफोन की ठगी करने वाले लुटेरे दुल्हे सचिन पिता सुरेश…

Read More

चोरी के बाद खाटूश्याम भाग निकले थे आरोपित युवक -2 नाबालिग के साथ हिरासत में आये युवक से आभूषण-नगदी बरामद

उज्जैन। अलखधाम नगर में चोरी करने के बाद 2 नाबालिग और युवक खाटूश्याम भाग निकले थे। लौटने के बाद नये कपड़ों में जमकर पैसा खर्च कर रहे थे। खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो तीनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर 35 हजार नगद और 1.45 लाख के आभूषण बरामद किये गये है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अलखधाम नगर में रहने वाला संजय पिता देवीसिंह साथ लिया फेरी लगाकर ड्रायफ्रूट बेचने का काम करता है। 24 मई को परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी…

Read More

उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर मधुक्खियों का हमला -पार्किंग में खड़े निरीक्षक की मौत, 6 पुलिस अधिकारी घायल

उज्जैन। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार दोपहर अचानक तेज आंधी के बाद मधुक्खियों का एक बड़ा झुंड उड़ा और पार्किंग में खड़े पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में एक निरीक्षक की मौत हो गई। 6 पुलिस अधिकारी घायल हुए है। मक्सीरोड पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) बना हुआ है। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी चलने लगी। सेंटर से कुछ पुलिस अधिकारी घर जाने के लिये निकले थे, आंधी के साथ धुल उड़ने पर वह पार्किंग में खड़े हो गये। तभी सेंटर के पास…

Read More

. मोबाईल में मात्र सूनने ओर बोलने की समझ रखने वाले हो रहे ठगी का शिकार वरिष्ठ मुसीबत में,बैंक परबारे यूपीआई सुविधा दे रहा -बैंकों से वरिष्ठों के मोबाईल पर बगैर सहमति के ही यूपीआई सुविधा

उज्जैन। धडल्ले से हो रहे आनलाईन ,सायबर फ्राड के दौर में भी बैंक अपने वरिष्ठ ग्राहकों को बगैर पूछे ही यूपीआई और आनलाईन बैंकिेंग की सुविधा धडल्ले से दे रहे हैं। यहां तक की वरिष्ठ ग्राहकों को भी पता नहीं है कि उनके मोबाईल पर ये सुविधा कब और कैसे दे दी गई। ऐसे में अगर कोई ऐसा वरिष्ठ ग्राहक जाकर बैंक में यूपीआई सुविधा बंद करने का कह रहा है तो उससे सवाल हो रहा है कि आप बंद क्यों करना चाहते हैं। आनलाईन फ्राड के दौर में मोबाईल…

Read More

छात्र उत्तर पुस्तिका छटनी करते, बंडल बनाते, बंडल कोडिंग करते , थैले में भरते नजर आए विक्रम विवि के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका -छात्र नेता मीडिया के साथ पहुंचे, मौके पर बनाया वीडियो, धांधली के आरोप -कुलपति ने वीडियो में कहा हां मैंने ही काम करने के लिए छात्रों को बुलाया

उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका को लेकर आरोप लग रहे हैं। विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में छात्रों से उत्तर पुस्तिका छटनी करवाना, बंडल बनवाना, बंडल पर कोडिंग करना और थैले में भरने के वीडियो भी सामने आए है। यह सभी आरोप छात्र नेता डॉ बबलू खींची ने लगाए हैं। खास बात तो यह रही की आज बुधवार को छात्र नेता डॉ बबलू खींची वीडियो कैमरे के साथ विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में पहुंचे। यहां का पूरा नजारा कैमरे में कैद हुआ है। विद्यार्थी उत्तर…

Read More

उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज,अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार पर किसानों ने तंबू लगाया -भूमि अधिग्रहण राजस्व विभाग की प्रक्रिया में जारी, सात गांव की है जमीन

      उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी में उद्योगों की मांग के लिए आसपास के 7 गांव से लगी जमीनों का अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर से क्षेत्र के किसानों ने विरोध के स्वर तेज किए हैं। इसके लिए बुधवार से विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार के पास ही किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने को लेकर तंबू तान दिया है। विरोध करने वाले किसानों की मुख्य मांग उचित मुआवजे की है। देवास रोड और इंदौर रोड के बीच स्थापित विक्रम उद्योगपुरी के मुख्य कार्यालय पर बुधवार को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

नाबालिगों ने दिया था अलखधाम में चोरी को अंजाम -पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास जारी

उज्जैन। अलखधाम में हुई चोरी की वारदात में शामिल नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आज मामले का खुलासा किया जा सकता है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अलखधाम कालोनी में रहने वाले संजय गुजराती परिवार के साथ शहर से बाहर गया हुआ था। सूना मकान पाकर 2 दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। आसपास के लोगों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू…

Read More

धर्म परिवर्तन को बोला तो पता चला मुस्लिम है पति -8 सालों से रोहित बनकर दे रहा था झांसा, केस दर्ज

उज्जैन। 8 सालों से रोहित बनकर हिन्दू युवती के साथ रह रहे युवक ने जब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो उसके मुस्लिम होने का पता चला। युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाली युवती ने थाने आकर बताया कि उसके घर के सामने रोहित उर्फ टल्ला रहता था।  वह…

Read More

क्षिप्रा में आखरी डूबकी लगाने कूदा युवक  नहीं आया बाहर -दोस्तों के साथ आया था उज्जैन, आज होगा पोस्टमार्टम

उज्जैन। क्षिप्रा नदी सिद्ध आश्रम के सामने दोस्तों के साथ युकव ने आखरी डूबकी लगाने की बात कहीं और नदी में कूद गया, जब वापस बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। महाकाल थाना एएसआई शंकरलाल कनौजिया ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे क्षिप्रा नदी में युवक के डूबने की खबर मिलने पर सिद्ध आश्रम पहुंचे थे। कुछ देर में गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया था। युवक की मौत हो चुकी थी। जानकारी…

Read More