उज्जैन। अलखधाम नगर में चोरी करने के बाद 2 नाबालिग और युवक खाटूश्याम भाग निकले थे। लौटने के बाद नये कपड़ों में जमकर पैसा खर्च कर रहे थे। खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो तीनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर 35 हजार नगद और 1.45 लाख के आभूषण बरामद किये गये है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अलखधाम नगर में रहने वाला संजय पिता देवीसिंह साथ लिया फेरी लगाकर ड्रायफ्रूट बेचने का काम करता है। 24 मई को परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर मधुक्खियों का हमला -पार्किंग में खड़े निरीक्षक की मौत, 6 पुलिस अधिकारी घायल
उज्जैन। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार दोपहर अचानक तेज आंधी के बाद मधुक्खियों का एक बड़ा झुंड उड़ा और पार्किंग में खड़े पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में एक निरीक्षक की मौत हो गई। 6 पुलिस अधिकारी घायल हुए है। मक्सीरोड पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) बना हुआ है। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी चलने लगी। सेंटर से कुछ पुलिस अधिकारी घर जाने के लिये निकले थे, आंधी के साथ धुल उड़ने पर वह पार्किंग में खड़े हो गये। तभी सेंटर के पास…
Read More. मोबाईल में मात्र सूनने ओर बोलने की समझ रखने वाले हो रहे ठगी का शिकार वरिष्ठ मुसीबत में,बैंक परबारे यूपीआई सुविधा दे रहा -बैंकों से वरिष्ठों के मोबाईल पर बगैर सहमति के ही यूपीआई सुविधा
उज्जैन। धडल्ले से हो रहे आनलाईन ,सायबर फ्राड के दौर में भी बैंक अपने वरिष्ठ ग्राहकों को बगैर पूछे ही यूपीआई और आनलाईन बैंकिेंग की सुविधा धडल्ले से दे रहे हैं। यहां तक की वरिष्ठ ग्राहकों को भी पता नहीं है कि उनके मोबाईल पर ये सुविधा कब और कैसे दे दी गई। ऐसे में अगर कोई ऐसा वरिष्ठ ग्राहक जाकर बैंक में यूपीआई सुविधा बंद करने का कह रहा है तो उससे सवाल हो रहा है कि आप बंद क्यों करना चाहते हैं। आनलाईन फ्राड के दौर में मोबाईल…
Read Moreछात्र उत्तर पुस्तिका छटनी करते, बंडल बनाते, बंडल कोडिंग करते , थैले में भरते नजर आए विक्रम विवि के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका -छात्र नेता मीडिया के साथ पहुंचे, मौके पर बनाया वीडियो, धांधली के आरोप -कुलपति ने वीडियो में कहा हां मैंने ही काम करने के लिए छात्रों को बुलाया
उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में गडबडी की आशंका को लेकर आरोप लग रहे हैं। विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में छात्रों से उत्तर पुस्तिका छटनी करवाना, बंडल बनवाना, बंडल पर कोडिंग करना और थैले में भरने के वीडियो भी सामने आए है। यह सभी आरोप छात्र नेता डॉ बबलू खींची ने लगाए हैं। खास बात तो यह रही की आज बुधवार को छात्र नेता डॉ बबलू खींची वीडियो कैमरे के साथ विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा में पहुंचे। यहां का पूरा नजारा कैमरे में कैद हुआ है। विद्यार्थी उत्तर…
Read Moreउद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज,अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार पर किसानों ने तंबू लगाया -भूमि अधिग्रहण राजस्व विभाग की प्रक्रिया में जारी, सात गांव की है जमीन
उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी में उद्योगों की मांग के लिए आसपास के 7 गांव से लगी जमीनों का अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर से क्षेत्र के किसानों ने विरोध के स्वर तेज किए हैं। इसके लिए बुधवार से विक्रम उद्योगपुरी के प्रवेश द्वार के पास ही किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने को लेकर तंबू तान दिया है। विरोध करने वाले किसानों की मुख्य मांग उचित मुआवजे की है। देवास रोड और इंदौर रोड के बीच स्थापित विक्रम उद्योगपुरी के मुख्य कार्यालय पर बुधवार को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों…
Read Moreनाबालिगों ने दिया था अलखधाम में चोरी को अंजाम -पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास जारी
उज्जैन। अलखधाम में हुई चोरी की वारदात में शामिल नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आज मामले का खुलासा किया जा सकता है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अलखधाम कालोनी में रहने वाले संजय गुजराती परिवार के साथ शहर से बाहर गया हुआ था। सूना मकान पाकर 2 दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। आसपास के लोगों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू…
Read Moreधर्म परिवर्तन को बोला तो पता चला मुस्लिम है पति -8 सालों से रोहित बनकर दे रहा था झांसा, केस दर्ज
उज्जैन। 8 सालों से रोहित बनकर हिन्दू युवती के साथ रह रहे युवक ने जब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो उसके मुस्लिम होने का पता चला। युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाली युवती ने थाने आकर बताया कि उसके घर के सामने रोहित उर्फ टल्ला रहता था। वह…
Read Moreक्षिप्रा में आखरी डूबकी लगाने कूदा युवक नहीं आया बाहर -दोस्तों के साथ आया था उज्जैन, आज होगा पोस्टमार्टम
उज्जैन। क्षिप्रा नदी सिद्ध आश्रम के सामने दोस्तों के साथ युकव ने आखरी डूबकी लगाने की बात कहीं और नदी में कूद गया, जब वापस बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। महाकाल थाना एएसआई शंकरलाल कनौजिया ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे क्षिप्रा नदी में युवक के डूबने की खबर मिलने पर सिद्ध आश्रम पहुंचे थे। कुछ देर में गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया था। युवक की मौत हो चुकी थी। जानकारी…
Read Moreमहिला ने सोने के नकली बिस्टिक थमाकर ठगे 2.50 लाख -देवास के युवक ने दर्ज कराई शिकायत, रूद्राक्ष बेचने वाली की तलाश
उज्जैन। रूद्राक्ष बेचने वाली महिला के झांसे में आया देवास का युवक उज्जैन पहुंचा और 2.50 लाख की ठगी का शिकार हो गया। महिला ने उसे सोने के बिस्किट देने का झांसा दिया था और नकली थमा दिये। पुलिस अब मामला दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है। चिंतामण गणेश थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि देवास के आवास नगर में रहने वाला राकेश पिता अम्बाराम वर्मा ने मंगलवार को थाने आकर बताया कि 27 मई को उसे संगीता नाम महिला ने चिंतामण ब्रिज के पास बुलाया और…
Read More2 नीलगाय के उद्यानिकी विभाग की शासकीय माडल नर्सरी में मौत का एक पखवाडे से करंट लगाने वाले आरोपी की तलाश -पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं बयानों में ही उलझा हुआ है एक पखवाडे बाद भी मामला
उज्जैन। एक पखवाडे के दरमियान शासकीय उद्यानिकी विभाग की माडल नर्सरी में 2 नीलगाय की अप्राकृतिक मौत होने का मामला सामने आया था। घटनास्थल पर बिजली के तार में नीलगाय उलझी हुई मिली थी। स्थल पर पोस्टमार्टम किया गया था। इसके बाद से पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं ठेकेदार के बयानों में ही उलझा हुआ है। 20 मई को दोपहर में शासकीय उद्यानिकी विभाग के जिला कार्यालय से लगी माडल नर्सरी के आम बाग में दो नीलगाय के मृत मिलने का मामला सामने आया था।…
Read More