डिवाइडर पर बैठे लोगों पर पलटा मैक्स, 3 लोगों समेत 4 की मौत

ब्रह्मास्त्र आगरा आगरा में मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोग डिवाइडर पर बैठे थे। तीनों की मैक्स के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया था। वह एक घंटे तक तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस ने मैक्स को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मैक्स…

Read More

जी7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण, 10 साल बाद यहां आया

भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी ब्रह्मास्त्र अल्बर्टा पीएम मोदी ने बुधवार सुबह कनाडा के कैननास्किस में आयोजित जी7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में हिस्सा लिया। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। मीटिंग के बाद मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई पीएम) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद…

Read More

प्रयागराज के 90 लोग ईरान में फंसे

ब्रह्मास्त्र प्रयागराज प्रयागराज के 90 लोग ईरान में फंसे हुए हैं। उन लोगों से नेटवर्क सही से न मिलने के कारण बात भी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे प्रयागराज में मौजूद परिवार के सदस्य परेशान हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। ईरान के हालात खराब होने से घर वापसी की चाह में वहां फंसे ज्यादातर परिवारों की महिलाएं हैं, जो जियारत करने के लिए गई थी। रहने और खाने का इंतजाम करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग लगातार…

Read More

बाहर वाली संग घूम रहे थे पतिदेव, घरवाली ने चप्पलों से पीटा

बरेली। यूपी के बरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सीडीओ बंगले के सामने एक महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशा देखने लग गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद अचानक सड़क पर आ गया। बताया जा है कि महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी पत्नी को लेकर शहर…

Read More

पत्नी है आईपीएस पति के खाते में मिले 2.6 करोड़ रुपए

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीएस अधिकारी रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे पुरुषोत्तम चव्हाण के बैंक खाते में 2.64 करोड़ रुपए मिले। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने पैसे आईपीएस के पति के पास आए कहां से ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि आईपीएस रश्मि करंदीकर ने शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेडिंग में पैसे लगाए, लेकिन वह डूब गए।

Read More

ट्रम्प पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल से आज लंच पर मुलाकात करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार यानी आज लंच पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका की पांच दिनों की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्हें वॉशिंगटन में भयंकर विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों ने मुनीर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तानाशाह और कातिल बताया। वायरल वीडियो में लोग कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- आसिम मुनीर कायर है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानियों के कातिल और इस्लामाबाद के कातिल जैसे नारे…

Read More

यूपी में 5000 से ज्यादा स्कूल मर्ज करने की तैयारी

लखनऊ। यूपी में कक्षा- 8 तक के करीब 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। ये वो स्कूल हैं, जहां स्टूडेंट की संख्या 50 से कम है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। अकेले सुल्तानपुर जिले में ही 50 से कम छात्र संख्या के 444 स्कूल सामने आए हैं। अगर स्कूल मर्ज हुए, तो जाहिर है कि टीचर के हजारों पद कम हो जाएंगे। इससे भविष्य में भर्ती की उम्मीदों को भी झटका लगेगा। वहीं, सरकार का तर्क है कि ये…

Read More

देवासरोड पर डिवाइडर से टकराई कार, 4 घायल

उज्जैन। देवासरोड पर मंगलवार तड़के तेजगति से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। चार युवक घायल हुए है, जिन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। 2 को चोंट ज्यादा लगने पर भर्ती किया गया। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर घायलों के बयान दर्ज किये है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के सांवरिया नगर के सामने तड़के 4 बजे डिवाइडर से कार क्रमांक एमएच 03 बीई 9951 टकराने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। कार में असलम पिता…

Read More

दुकान चाय की, कारोबार अवैध शराब का -पुलिस ने दबिश देकर जप्त की 6 पेटी

उज्जैन। चाय की दुकान खोलकर उसकी आड़ में अवैध शराब बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो 6 पेटी बरामद हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम पिटलावदिया फंटा पर चाय की दुकान से अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर एएसआई गोवर्धनदास बैरागी, राजेन्द्रसिंह हाड़ा आरक्षक बनेसिंह, संदीप बामनिया, मुकेश नागर, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा के साथ मिलकर दबिश दी गई। दुकानदार कमल पिता शांतिलाल भाभर…

Read More

रेलवे स्टेशन से गिरफ्त में आया, 3 माह से थी तलाश गुजरात भागने की फिराक में था हत्या के प्रयास का आरोपी

उज्जैन। हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुजरात भागने से पहले रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह पांच दिन पहले ही लौटा था और फिर से गुजरात जाने की फिराक में था। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि मार्च माह में होली पर्व पर संजयनगर में 2 पक्षों के बीच जमकर हथियार चले थे। एक पक्ष के युवक की हत्या हो गई थी। कुछ गंभीर घायल हुए थे। मामले में हत्या और…

Read More