टीकमगढ़ में नरबलि : झंडे के नीचे कटा सिर, कुछ दूर धड़ मिला, आज ही हुई है युवक के पिता की मौत!

ब्रह्मास्त्र टीकमगढ़ एमपी के टीकमगढ़ स्थित विजयपुर गांव में सनसनीखेज घटना देखने को मिली है। यहां अखिलेश कुशवाहा नामक युवक की लाश मिली है, जिसका सिर अलग है जबकि उसका धड़ अलग ही पड़ा हुआ था। सिर एक चबूतरे जैसी जगह पर मिला है जहां पर झंडा लगा रहा। युवक की मौत को लेकर कहा जा रहा है कि नरबलि दी गई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। खासबात यह है कि आज ही…

Read More

शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस में मारपीट, अखाड़ा घुमाने पर विवाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

ब्रह्मास्त्र शाजापुर शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में झड़प हो गई। बहस के बाद बात खींचातानी तक पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। हल्का लाठीचार्ज कर दोनों गुटों को मौके से खदेड़ा। मामला रविवार देर रात करीब एक बजे आजाद चौक इलाके का है। यहां दुलदुल साहब का जुलूस पहुंचा तो अखाड़ा घुमाने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। एक शख्स ने मंच से अपशब्द कहे तो दूसरे गुट में शामिल लोगों ने आपत्ति जताई। गाली-गलौज के बाद मारपीट…

Read More

शहडोल में टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर

सभी महिलाएं और बच्चे छत्तीसगढ़ के रहने वाले ब्रह्मास्त्र शहडोल शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 4.40 बजे अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैक्स (सीजी 10 बीपी 8657) जोरा गांव के पास पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं। टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे थे। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग…

Read More

बद्रीनाथ मार्ग बंद, मध्यप्रदेश के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी भरा

हिमाचल-17 दिन में 19 बार बादल फटे, 82 की मौत ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है। वाहनों…

Read More

मोहर्रम जुलूस में युवक पर चाकू-पाइप से हमला

उज्जैन। आटो चलाने वाला शनिवार-रविवार तड़के दोस्त के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने गया था। जिसे रास्ते में 3 युवको ने रोका और रूपये मांगने लगे। चालक ने मना किया तो युवको ने चाकू-पाइप से हमला कर दिया। खाराकुआं पुलिस ने मामले में घायल के दोस्त की शिकायत पर 2 नामजद और एक अन्य पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। बेगमबाग कालोनी में रहने वाला तनवीर पिता जाहिद बेग 21 साल दोस्त अयान खान के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने जा रहा था। तड़के 3.50 बजे व्यायामशाला की…

Read More

सिर झुकाकर नहीं चलने की बात पर किया हमला

उज्जैन। ऋषिनगर ईडब्ल्यूएस में रहने वाला मनन पिता निलेश जोगलेकर मोबाइल रिपेरिंग की दुकान संचालित करता है। वह दोपहर में घर से दुकान जा रहा था, उसी दौरान पडोसी दिलीप पित बालकृष्ण सिंदल ने उसे रोका और बोला कि पहले भी सामने सिर उठाकर चल रहा था। सिर नीचे झुकाकर चलाकर नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा और झूठे एससीएसटी केस में फंसा दूंगा। दिलीप का विरोध करने पर उसने चूहे के पिंजरे से हमला किया। पिंजरे से बचने का प्रयास किया तो दिलीप का साला कुलदीप मालवीय और…

Read More

आरोपी चाक्या गांव से लेकर आया था भरमार बंदूक

उज्जैन। माकडोन पुलिस ने 2 दिन पहले ग्राम चाक्या जंगल मार्ग से भरमार बंदूक के साथ रामबाबू पिता टकेसिंह मोंगिया निवासी ग्राम नांदेड को गिरफ्तार ्िरकया था। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। आरोपी ने ग्राम चाक्या के रहने वाले जीवन मोंगिया से बंदूक लेकर आना कबूल किया है। पुलिस ने रविवार को जीवन की तलाश में दबिश मारी लेकिन वह फरार होना सामने आया। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि मोंगिया समाज के लोगों द्वारा जंगल…

Read More

प्रतिक्षालय की कुर्सी पर मृत मिला राजगढ़ का युवक

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास बायपास मार्ग पर बने प्रतिक्षालय में रविवार दोपहर को कुर्सी पर एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। आसपास के लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। उसके कपड़ो की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज होना सामने आया। जिसके आधार पर इंदौर में रहने वाले रोहित से संपर्क किया गया। उसने उज्जैन आकर मृतक की पहचान आने चाचा अजबसिंह पिता हरीप्रसाद मीणा 44 वर्ष निवासी ग्राम काकरिया पोस्ट नरसिंहगढ़…

Read More

जमीन विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट

उज्जैन। ग्राम गुंडलिया माकडोन में मूलचंद पिता सिद्धनाथ जाट और उसके पुत्र पप्पू जाट को जमीन विवाद को लेकर समीप रहने वाले रमेशचंद्र और उसके साथियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मूलचंद के घायल होने पर माकडोन पुलिस ने मामले में मारपीट करने और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया है। बारिश शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को लेकर विवाद की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। खेतों को लेकर भी आये दिन विवाद होना सामने आने लगे है।

Read More

उन्हेल मार्ग पर बाइक सवार को ट्राले ने कुचला

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम जलोदिया का रहने वाला मानसिंग पिता रामाजी शनिवार शाम खरीददारी करने उज्जैन आया था। रात में बाइक से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम हताई पालकी के समीप उसे तेजगति से आये ट्राले ने कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल मानसिंग को लोगों की मदद से चरक अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला लेकर भाग निकला था। घायल के परिजनों को सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू करेगी।

Read More