30 साल का युवक कुर्सी से गिरा, डॉक्टरों ने 40 मिनट CPR और 12 शॉक देकर बचाई जान

30 साल का युवक कुर्सी से गिरा, डॉक्टरों ने 40 मिनट CPR और 12 शॉक देकर बचाई जान उज्जैन | 23 जुलाई 2025उज्जैन जिले के नागदा में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक 30 वर्षीय युवक को अस्पताल की ओपीडी में बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक आ गया। युवक बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर गया। स्थिति गंभीर थी — उसकी न तो पल्स चल रही थी, न ही बीपी मिल रहा था। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत CPR शुरू किया और लगातार 40 मिनट तक…

Read More

सवारी में देरी का आरोप पुजारियों पर — नाराज पंडे बोले, अगली बार काली पट्टी बांधेंगे

सवारी में देरी का आरोप पुजारियों पर — नाराज पंडे बोले, अगली बार काली पट्टी बांधेंगे उज्जैन | 23 जुलाई 2025उज्जैन में श्रावण मास की सवारी के दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों और कहारों पर सवारी में देरी का आरोप लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति द्वारा दोष मढ़े जाने से नाराज पुजारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो अगली सवारी में सभी पुजारी, पुरोहित और कहार काली पट्‌टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 📌 क्या है…

Read More

उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन — विधायक के बेटे की गिरफ्तारी और प्रशासक के इस्तीफे की मांग

महाकाल मंदिर पर सियासी बवाल: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन — विधायक के बेटे की गिरफ्तारी और प्रशासक के इस्तीफे की मांग उज्जैन, मध्यप्रदेश | 23 जुलाई 2025श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुए विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मंदिर प्रशासक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग है कि इंदौर-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला को गिरफ्तार किया जाए और मंदिर प्रशासक तत्काल इस्तीफा दें। 📌 क्या है मामला? श्रावण मास…

Read More

अमिताभ बच्चन की डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का निधन

अमिताभ बच्चन की 1978 में रिलीज हुई फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का आज निधन हो गया है। चंद्र बरोट बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी। निर्देशक ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली हैं। चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने टाइम्स आॅफ इंडिया से बातचीत में फिल्ममेकर के निधन की पुष्टि की है। उनके अनुसार, चंद्र बरोट बीते सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारी जूझ रहे थे। उनका इलाज गुरुनानक अस्पताल के डॉक्टर मनीष…

Read More

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने जा रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की एक्सीडेंट में मौत, साथी भी गंभीर

इंदौर। खंडवा रोड पर सड़क हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत हो गई। साथी घायल है। दोनों दोस्तों के साथ पार्टी मनाने जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम आस्था (23) पिता एस. सिंह निवासी केसरबाग है। वे मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थीं। शनिवार शाम आस्था दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए…

Read More

इंदौर में चोरी की 34 बाइकें बरामद, 5 बदमाश गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की लसूडिया पुलिस ने बाइक चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। ये सभी बाइकें शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे देवास के कंजर गिरोह से बाइक चोरी के तरीके सीख चुके हैं और मास्टर चाबी या चाकू से लॉक तोड़कर वाहन चोरी करते थे। टीआई तारेश सोनी की टीम ने इस मामले में अभिषेक पुत्र कमल मालवीय,…

Read More

लॉस एंजिलिस में विमान के इंजन में आग लगी

वॉशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक फ्लाइट के इंजन में टेक आॅफ के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एविएशन ए2जेड की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट डीएल446 लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से अटलांटा जा रही थी। तभी इसके बाएं इंजन में आग लग गई, जिसके बाद विमान को लैंडिंग के लिए वापस लौटना पड़ा। यह विमान बोइंग 767-400 था। घटना 18 जुलाई की है, अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इंजन से आग की…

Read More

इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस में आग

आगरा-मुंबई हाईवे पर कंटेनर से टक्कर के बाद उठा धुआं, ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल ब्रह्मास्त्र पीथमपुर इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। हादसा पीथमपुर के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब सवा 8 बजे हुआ। बस करीब 7 बजे इंदौर से पुणे के लिए निकली थी। जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे। अच्छी बात ये रही कि वक्त रहते सभी बस से नीचे उतर गए। हालांकि ड्राइवर…

Read More

इजरायल का गाजा में फिर कहर, राशन का इंतजार कर रहे, 73 फिलिस्तीनियों की गोलाबारी में मौत, 150 से ज्यादा घायल

ब्रह्मास्त्र गाजा गाजा पट्टी में रविवार को एक बार फिर मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें कम से कम 73 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली सेना की गोलाबारी में 150 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मंत्रालय ने बताया कि ये लोग गाजा पट्टी के विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री मिलने का इंतजार कर रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे घातक हमला उत्तरी…

Read More

उज्जैन में महाकाल ने धारण किए शेषनाग का रजत मुकुट-मुंडमाला, दूसरी सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

 ओंकारेश्वर को लगाए 56 भोग ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही मध्यप्रदेश के शिवालयों में भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्वस्तिवाचन कर पट खोले गए। कर्पूर आरती के बाद नंदी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। भगवान महाकाल का जल अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, आभूषण, भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की…

Read More