उज्जैन | शासकीय बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध बालकों द्वारा हस्त निर्मित राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में लगाई गई। इसका उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान और वनवासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष ईश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशेष अतिथि किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विजयेंद्र सिंह आरोण्या और रचना उपाध्याय थे। इस दौरान समाजसेवी अभिलाष जैन, प्रभारी अधीक्षक मेहताब सिंह परस्ते, सीएसए से सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर रानी प्रजापति, प्रशिक्षक रोशनी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग से काउंसलर मृणाल भिलाला, कम्प्यूटर ऑपरेटर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
लड़कियों के पहनावे को लेकर गणेश मंदिर में लगाया बोर्ड:बेटियों को टाइट और छोटे कपड़े पहनाने वाले परिवारों पर खड़े किए सवाल,माता-पिता को बताया जिम्मेदार
उज्जैन कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज द्वारा लड़कियों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उपजे विवाद की गूंज अब मंदिर परिसरों तक पहुंच गई है। उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर नागदा के बिड़ला ग्राम स्थित बड़े गणेश मंदिर में एक पोस्टर चस्पा किया गया है, जिसमें लड़कियों के पहनावे को लेकर पांच सवाल पूछे गए हैं। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने इसका समर्थन किया है। यह पोस्टर किसने और कब लगाया, इस बारे में मंदिर समिति या स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसने क्षेत्र में…
Read Moreवकील ,मुवक्किल के साथ प्रशासन के वाहन हो रहे प्रभावित सडक पर चूरी-चूरी,कर रही वाहनों का चूरा -सडक की सफाई को लेकर भी नहीं जिम्मेदारों का ध्यान
उज्जैन। सडक पर उसकी चूरी ने डामर का साथ छोड दिया है और वाहनों के टायरों का साथ पकडने को आतूर है। इस प्रक्रिया में सडक से निकलकर अपने कर्म को जाने वाले वकील,मुवक्किल के साथ प्रशासन सडक पर बिखरी चुरी से अपने वाहनों का चुरा करवा रहे हैं। बारिश ने कुछ माह पूर्व बनाई गई इस सडक के डामर और गुणवत्ता को उजागर कर रख दिया है। अभी स्थिति यह है कि सडक से चूरी की सफाई को लेकर भी जिम्मेदार अपनी भूमिका निर्वहन करने से बच रहे हैं।…
Read Moreरक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग मंदिर के अंदर सजाए जाएंगे लड्डू.. तैयारियां जोरों पर…. सबसे पहले भगवान महाकाल को बंधेगी राखी
उज्जैन। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सवा लाख लड्डूओं का महा भोग बाबा महाकाल को लगाया जाएगा। जिसकी तैयारीयां जोरों पर चल रही है। राखी के दिन तड़के होने वाली भस्मारती के दौरान सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी जाएगी और आरती के पश्चात भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन भगवान महाकाल को सवा लाख बेसन के शुद्ध देसी घी से बने लड्डुओं का महाभोग…
Read Moreमहिला का आरोप: राजा रघुवंशी के भाई ने झूठ बोलकर की शादी, बेटे के बदले 15 लाख का ऑफर
महिला का आरोप: राजा रघुवंशी के भाई ने झूठ बोलकर की शादी, बेटे के बदले 15 लाख का ऑफर इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उनके परिवार से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं—धोखे से शादी, शारीरिक शोषण और बच्चे के बदले 15 लाख रुपये की पेशकश। 📌 महिला का दावा: मंदिर में शादी, करवाचौथ, बेटे की डिलीवरी तक साथ महिला ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह 2022 में…
Read Moreउज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला: अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा
उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला: अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा उज्जैन के ऐतिहासिक और शिक्षण केंद्र विक्रम विश्वविद्यालय को अब एक नया नाम मिला है। विश्वविद्यालय को अब “सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय” के नाम से जाना जाएगा। यह नामकरण उज्जैन के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य की स्मृति और गौरव को समर्पित है। लंबे समय से हो रही थी मांग समाज के विभिन्न वर्गों और इतिहास प्रेमियों द्वारा यह मांग लंबे समय से की जा रही थी कि विक्रम विश्वविद्यालय का नाम सम्राट विक्रमादित्य के पूर्ण…
Read Moreमहाकाल की सवारी में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी: उज्जैन पुलिस ने जब्त किए 100+ मोबाइल, पर्स और गहने; ट्रेंड बच्चे भी थे शामिल
महाकाल की सवारी में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी: उज्जैन पुलिस ने जब्त किए 100+ मोबाइल, पर्स और गहने; ट्रेंड बच्चे भी थे शामिल श्रावण माह की पवित्र महाकाल सवारी में शामिल श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली चोरी की गैंग का खुलासा उज्जैन पुलिस ने किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत कई कीमती सामान बरामद किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ में हो रही थी जेबकटी…
Read Moreरक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग: शुद्ध घी, बेसन और ड्रायफ्रूट्स से बन रहे प्रसाद; सबसे पहले महाकाल को ही बंधेगी राखी
रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग: शुद्ध घी, बेसन और ड्रायफ्रूट्स से बन रहे प्रसाद; सबसे पहले महाकाल को ही बंधेगी राखी उज्जैन | 6 अगस्त 2025 श्रावण मास और रक्षाबंधन पर्व की भक्ति और परंपरा एक बार फिर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई आस्था का संदेश लेकर आ रही है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा और उस दिन बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें…
Read Moreशराब के साथ हिरासत में आये भाईयों से मिला सुराग चोरी की बाइक पर सवार होकर गैंग चुराती थी केबल
उज्जैन। खेतों में लगे ट्युबवेल की केबल चोरी करने के लिये बागरी गैंग चोरी की बाइक पर सवार होकर रात में निकलती थी। कुछ दिन में ही 4 से 5 वारदात कर 1 लाख से अधिक की केबल चोरी कर चुके थे। पुलिस किसानों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच में लगी थी। इसी बीच बाइक पर सवार 2 भाईयों को जहरीली शराब के साथ पकड़ा गया। बाइक चोरी की सामने आने पर सख्त पूछताछ की गई तो खेतों से केबल चोरी करने का मामला उजागर हो गया। भैरवगढ़…
Read Moreगरोठ हाईवे पर बाइक-कार के भिड़ंत में 2 लोगों की मौत
उज्जैन। गरोठ हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाइक-कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार 2 ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों को टोल एम्बुलेंस चरक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शवों का पोस्टमार्टम कक्ष भेजा। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जांच राघवी थाना पुलिस को सौंपी है। चरक अस्पताल चौकी एएसआई नारायणसिंह पाल ने बताया कि गरोठ हाईवे टोल की एम्बुलेंस दोपहर 12 बजे बाद घायल हालत में 2 लोगों को अस्पताल लेकर पहुंची थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम…
Read More