मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या

मैक्सिको। मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब…

Read More

पीएम ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया : राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने रविवार को नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, नीट 2024 का भी पेपर लीक हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं की गई। सीबीआई ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं। राहुल ने आगे लिखा- नीट 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे सवाल पूछ रहा है- जवाब दो,…

Read More

सीबीएसई :  9वी-10वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य, एक जुलाई से देशभर के स्कूलों में लागू

उज्जैन।  सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में तीन भाषा नीति को अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा सत्र से ही, 9वीं और 10वीं के बच्चों को तीन लैंग्वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्वेज चुन सकते हैं। सभी स्कूलों को अपनी चुनी हुई भाषा की…

Read More

 गढ़ कालिकामंदिर में विवाद:किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने किया आत्मदाह का प्रयास

उज्जैन। गढ़ कालिका मंदिर में रविवार दोपहर आरती के दौरान एक विवाद हो गया। यह विवाद किन्नर अखाड़ा तेलंगाना की महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी व गार्डों के बीच हुआ। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। साध्वी का आरोप है कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटने और बाहर जाने के लिए कहा गया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। उन्होंने माफी…

Read More

होर्मुज के लिए नया ट्रैफिक सिस्टम लाएगा ईरान:-; UAE और ओमान पर हमले की धमकी

तेल अवीव/तेहरान।ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि उनका देश जल्द ही होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह व्यवस्था ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।इब्राहिम अजीजी के मुताबिक, इस नए सिस्टम में सिर्फ वही कारोबारी जहाज और देश फायदा उठा सकेंगे जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस व्यवस्था के तहत दी जाने वाली…

Read More

क्यूबा पर अमेरिकी हमले का खतरा:सरकार नेलोगों को तैयार रहने को कहा, गुरिल्ला लड़ाई सिखा रहे

हवाना।अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ की हवाना यात्रा के बाद क्यूबा में अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ गई है। क्यूबा सरकार ने संभावित सैन्य टकराव को देखते हुए युद्ध जैसी तैयारियां तेज कर दी हैं।देशभर में लोगों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाना में कई सरकारी इमारतों को संभावित अमेरिकी हमले की स्थिति में तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।क्यूबा लंबे समय से अमेरिकी तेल नाकेबंदी और…

Read More

कोर्ट के बाहर चैंबर पर बुलडोजर चलता देख भड़के वकीलों पर लाठीचार्ज- पथराव: पुलिस ने खदेड़ा

लखनऊ।लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार दोपहर हंगामा हो गया। बुलडोजर से चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकील भड़क गए। कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। पुलिस अफसरों ने हटाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया।बहस बढ़ी तो पुलिस ने वकीलों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान भीड़ में भागते हुए कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी भी पत्थर उठाते नजर आए।दरअसल, हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के बाहर अतिक्रमण को हटाने का…

Read More

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी: 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित

कोटा।कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के 2 कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई।सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की खबर गार्ड ने…

Read More

शेयर मार्केट में दोगुनी कमाई का प्रलोभन देकर 11 लाख ठगे : 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन|महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल में ठगों ने फरियादी को बुलाकर शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुनी कमाई व विदेश यात्राओं के प्रलोभन देकर 11 लाख रुपए की ठगी की है। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके बारे में पता करना शुरू किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फरियादी अकेला ठगी का शिकार नहीं है, उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो मीटिंग में शामिल हुए थे और रुपए गंवा चुके।शास्त्रीनगर निवासी धीरज…

Read More

चौड़ीकरण के दौरान मकान ढहा:जेसीबी कार्रवाई से कई परिवार बेघर, लाखों का सामान मलबे में दबा

उज्जैन।उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मकान में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कई परिवार डर के चलते घर खाली कर रहे हैं। रहवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।रामघाट जाने वाली गली में चल रही चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक-12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More