सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इन सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। जम्मू और कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद…

Read More

सीजेआई गवई पर जूता फेंकने वाला वकील रिहा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने के आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार को दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात हिरासत से रिहा कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है और उनसे बातचीत के बाद उनकी सहमति पर वकील को रिहा कर दिया गया है। वकील से तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान, दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट और नई दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में ही वकील से…

Read More

ट्रम्प ने अमेरिका में आने वाले ट्रकों पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मीडियम और हैवी ट्रकों पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ये 1 नवंबर से लागू होगा। पहले यह शुल्क 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे एक महीने टाल दिया गया है। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा, ‘1 नवंबर 2025 से, दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले सभी मध्यम और भारी वाहन ट्रकों पर 25% शुल्क लगेगा।’ अमेरिका में ज्यादातर ट्रक पड़ोसी देश कनाडा और मेक्सिको से आते हैं, जहां पहले से ही…

Read More

उज्जैन पुलिस को चैलेंज – ‘बाप सेंट्रल जेल से छुड़ा लेगा’

उज्जैन पुलिस को चैलेंज – ‘बाप सेंट्रल जेल से छुड़ा लेगा’ सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार, वीडियो बनाकर दी थी पुलिस को गालियां उज्जैन। सोशल मीडिया पर पुलिस को गालियां देना और चुनौती देना दो युवकों को महंगा पड़ गया। शहर के विराट नगर इलाके के रहने वाले दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर पुलिस को अपशब्द कहे और धमकी दी कि अगर उन्हें जेल भेजा गया तो उनके पिता उन्हें छुड़ा लेंगे। वीडियो के वायरल होते ही उज्जैन पुलिस हरकत में आई…

Read More

चलती स्कॉर्पियो पर युवकों का स्टंट, गाड़ी पर लिखा था ‘पुलिस’

चलती स्कॉर्पियो पर युवकों का स्टंट, गाड़ी पर लिखा था ‘पुलिस’ वीडियो आया सामने, ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी जब्त कर जांच शुरू की उज्जैन। शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। रविवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो कार के दोनों ओर पायदान पर लटके हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस गाड़ी पर स्टंट किया गया, उस पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और उसमें हूटर…

Read More

ओडिशा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल

गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़, इंटरनेट डाउन, वीएचपी ने आज बंद बुलाया ब्रह्मास्त्र कटक ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान 2 गुटों में हुई झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हैं। प्रशासन ने रात 10 बजे से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट सर्विस बंद है। इस हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। वीएचपी के प्रवक्ता ने कहा-…

Read More

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में आग- 8 मरीजों की मौत

ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में देर रात हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान ब्रह्मास्त्र जयपुर जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह आग ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे। ट्रॉमा सेंटर के नोडल आॅफिसर और सीनियर डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग…

Read More

नागझिरी में नकाबपोश बदमाश ने की रात्रि गश्त -चार मकानों के तोड़े ताले, 2 घरों से उड़ाया माल

उज्जैन। नागझिरी थाना सीमा में शनिवार-रविवार रात बदमाश ने रात्रि गश्त करते हुए चार मकानों पर धावा बोला। बदमाश 2 मकानों से लाखों के आभूषण और नगदी चुराकर ले गया। सुबह चोरी का पता चलने पर कैमरों के फुटेज देखे गये। जिसमें नकाबपोश बदमाश हाथ में लोहे की टॉमी लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।देवासरोड नाकोडाधाम के पास गंगा विहार कालोनी में रहने वाला अल्ताफ पिता मुजीब शेख प्रापर्टी का काम करता है। शनिवार को परिवार के साथ नरवर गया था। मकान पर ताला लगा…

Read More

दो बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मुजिफ्ता बडला का रहने वाला करण पिता निर्भयसिंह 19 अपने दोस्त विशाल के साथ गांव में चल रहे भंडारे के लिये दोना पत्तल लेने बाइक से नजरपुर आ रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। करण और विशाल गंभीर घायल हो गये। उन्हे अस्पताल लाया जाता उससे पहले करण की मौत हो गई। चरक अस्पताल पुलिस चौकी ने रविवार सुबह मर्ग कायम कर करण का पोस्टमार्टम कराया। घायल विशाल को परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल…

Read More

रात में देसाईनगर से बदमाशों ने चुराई बाइक, युवक की हुई मौत

उज्जैन। महाश्वेतानगर में किराये का मकान लेकर रहने वाले पियुष पिता देवकरण मालवीय 25 साल ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। आशीष जैन ने बताया कि पियुष उसके यहां काम करता था, पिता देवास में रहते है। मां ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद से अकेला रहता था। पियुष के दोस्तों ने बताया कि कुछ समय से उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें चलते…

Read More