एएसआई ने कार से कई बाइक सवारों को रौंदा, नीमच में टीचर की मौत

पत्नी और दो बच्चों समेत चार घायल, गाड़ी में शराब मिली ब्रह्मास्त्र नीमच नीमच जावद रोड पर शुक्रवार रात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मनोज यादव की कार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ पिता शंभूसिंह 42 (निवासी जावद) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी ललिता बाई (35), उनका 10 वर्षीय बेटा हर्षित और 6 वर्षीय बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए। अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) भी इस हादसे में…

Read More

दिल्ली के रोहिणी में आग लगी, कई झुग्गियां जलकर राख

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को रात करीब 10:56 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और बढ़ गई। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षित कराया। फिलहाल…

Read More

डायबिटीज-मोटापे से जूझ रहे लोगों को अमेरिकी वीजा मिलना मुश्किल

वॉशिंगटन। डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अब अमेरिका में प्रवेश पाना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को अमेरिका आने या रहने की अनुमति न दें। यह नियम ‘पब्लिक चार्ज’ (सार्वजनिक बोझ) नीति पर आधारित है, जिसका मकसद ऐसे अप्रवासियों को रोकना है जो अमेरिकी सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। इसमें वीजा अधिकारियों को सलाह दी गई है कि…

Read More

पीएम मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई

वाराणसी। पीएम मोदी ने वाराणसी से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, अब तो विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पहले क्या हम ये कर सकते थे? ये सब तो विदेश में होता था। अब हम कर रहे हैं, हमारे यहां बन रही हैं न। पीएम मोदी ने नम: पार्वती पतये से भाषण की शुरूआत की। करीब 18 मिनट तक संबोधन दिया। पीएम ने जिन ट्रेनों को…

Read More

अब संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में आने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी

उज्जैन। संविदा कर्मचारियों के लिए विभागों की ओर से की जाने वाली सीधी भर्ती में नियम बना दिए हैं। अब संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में आने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें भी 50 फीसदी से अधिक अंक आने पर ही उन्हें नियुक्ति होगी। सामान्य प्रशासन की ओर से तैयार किए गए इन नियमों के अनुसार, सभी विभाग अपने यहां तृतीय श्रेणी की भर्तियों में इसका पालन करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के 25 से ज्यादा विभागों में करीब 2.50 लाख संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन…

Read More

मां शिप्रा तैराक दल की खिलाड़ियों का SGFI राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

मां शिप्रा तैराक दल की खिलाड़ियों का SGFI राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन मां शिप्रा तैराक दल की होनहार तैराक वैष्णवी बारोड़ एवं अदिति शुक्ला का चयन SGFI की 69वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 7 नवंबर से 11 नवंबर तक इंदौर में किया जाएगा। संस्था की खिलाड़ी सपना माली इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग से कोच एवं मैनेजर के रूप में सहभागिता करेंगी। वैष्णवी एवं अदिति दोनों खिलाड़ी उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर तैराक दल अध्यक्ष पं. हिमांशु व्यास, संस्था…

Read More

आॅलराउंडर शिवम दुबे ने जम्पा के खिलाफ 117 मीटर का छक्का लगाया

ब्रह्मास्त्र गोल्ड कोस्ट आॅस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 48 रन से हराने के बाद भारतीय आॅलराउंडर शिवम दुबे ने कहा- ‘मैंने इतनी बड़ी स्क्वैयर बाउंड्री नहीं देखी है। यहां की स्क्वैयर बाउंड्री करीब 80 से 82 मीटर है।’ उनसे गुरुवार को मैच के बाद मीडिया ने बाउंड्री पर सवाल किए थे। क्योंकि, करारा ओवल मैदान में स्क्वैयर बाउंड्री काफी बढ़ी है। साथ ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे दुबे ने भारतीय पारी के 11वें ओवर में एडम जम्पा के खिलाफ सामने की दिशा में 117 मीटर का छक्का लगाया था।…

Read More

लैंड पुलिंग के विरोध में 18 नवंबर से अनिश्चितकालिन बड़ा आंदोलन

Dainik Awantika Site Icon New

ब्रह्मास्त्र उज्जैन लेंड पुलिंग के विरोध में भारतीय किसान संघ 18 नवंबर से उज्जैन में अनिश्चित काल के लिए घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू करेगा। अंतिम निर्णय नहीं होने तक किसान उज्जैन में डटे रहेंगे किसान, खाना वहीं बनाएंगे, खायेंगे और सोएंगे भी वहीं। किसान संघ ने लैंड पुलिंग एक्ट व खेतों में स्थाई निर्माण को लेकर सरकार द्वारा राय स्पष्ट नहीं होने के बाद 10 नवंबर को मालवा प्रांत के सभी जिला केंद्र पर लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 18 नवंबर से उज्जैन…

Read More

बीआरटीएस : चार दिन चले अढ़ाई कोस, रैलिंग तोड़ना फिर बंद

ब्रह्मास्त्र इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम जैसे तमाशा बनकर रह गया है। हाई कोर्ट के आदेश के करीब 8 महीने बाद चार दिन पहले बीआरटीएस को तोड़ना शुरू किया। कुछ रैलिंग हटाई और गुरुवार को ठेकेदार ने फिर काम करने से इनकार कर दिया। अफसरों ने ठेकेदार को फोन लगाया तो उसने कहा, आप चाहें तो मेरी अर्नेस्ट मनी जब्त कर लें, लेकिन मैं यह काम नहीं कर पाऊंगा। निगम अफसरों ने ठेकेदार से दोबारा बात की। दोपहर में डीडी के माध्यम से उसने 7 लाख की राशि जमा की।…

Read More

अमेरिका ने 17वीं बार ड्रग तस्करों की वोट पर हमला किया, 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को बताया कि कैरेबियन सागर में नशा तस्करी करने वाले एक और बोट पर हमला किया गया है। इस हमले में बोट पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। हेगसेथ ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने अब तक कम से कम 17 बार हमले किए हैं। इनमें कुल मिलाकर कम से कम 69 लोगों की जान गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ा 20 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया। बुधवार को हेगसेथ और विदेश मंत्री मारको…

Read More