ब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही, इमारतें ढही, सड़कें टूटी

ब्रासीलिया/ मनीला। ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। राज्य सरकार के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में हुआ। यहां आधे से अधिक घरों की छतें उड़ गई, कई इमारतें ढही, सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस हादसे में अब तक 437 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 1000 लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के…

Read More

भारत में कोई अहिंदू नहीं, मुसलमानों-ईसाइयों के पूर्वज हिंदू

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत की आत्मा हिंदू संस्कृति है। संघ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज की सेवा और संगठन के लिए काम करता है। भागवत ने यह बात बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम 100 साल का संघ: नए क्षितिज में कही। इस मौके पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और कई सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। इस दौरान भागवत ने कहा- भारत में सभी हिंदू है। यहां के सभी मुसलमान और ईसाई भी उन्हीं पूर्वजों के वंशज हैं। शायद वे भूल गए हैं…

Read More

एक बार फिर से पहले जैसी हो सकती है  सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था

5 दिन की जगह 6    दिन सरकारी कार्यालयों में शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे उज्जैन। सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था एक बार फिर से पहले जैसी हो सकती है। यानि कि सप्ताह में 5 दिन की जगह 6    दिन सरकारी कार्यालयों में शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे। इसका प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुहर लगनी है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जा सकता है। जानकारों की मानें तो सरकार एक बार फिर से सरकारी दफ्तरों…

Read More

DPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक

DPS उज्जैन में IIMUN का आयोजन: शहर के युवा बने वैश्विक सोच और नेतृत्व के प्रतीक उज्जैन। DPS उज्जैन में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) ने शहर के युवाओं को अपनी सोच, नेतृत्व और संवाद क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया। इस मंच पर छात्रों ने न केवल वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे, बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया कि उज्जैन का युवा वर्ग दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी बात मजबूती से रख सकता है। दै‌निक अवंतिका के लिए यह गौरव का विषय रहा कि…

Read More

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। 📍Dainik Awantika उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और देश की खुशहाली व टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा और महाकाल बाबा को विश्व कप प्राप्त करने पर धन्यवाद भी ज्ञापित करा दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दीप्ति शर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया। महाकाल के दरबार में दीप्ति शर्मा के पहुंचने की खबर लगते ही श्रद्धालुओं…

Read More

कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया

विक्की कौशल ने अनाउंसमेंट किया 2021 में हुई थी कपल की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शुक्रवार को मां बन गई हैं। उनके पति विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनको एक बेटा हुआ है। शादी के चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की। कटरीना…

Read More

इंदौर एयरपोर्ट पर खुलेगा महाकाल मंदिर का स्थायी काउंटर

श्रद्धालुओं को दर्शन टिकट, भस्म आरती पास और यात्रा सुविधा की जानकारी मिल सकेगी ब्रह्मास्त्र इंदौर महाकालेश्वर मंदिर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का स्थायी काउंटर लगाया जाएगा। इस काउंटर पर श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती पास, महाकाल लोक भ्रमण, निवास व्यवस्था और परिवहन संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक…

Read More

अमेरिका में 40 एयरपोर्ट्स पर 5000 उड़ानें रद्द

शटडाउन का असर सबसे ज्यादा हवाई यात्रा पर पड़ रहा जिसकी वजह से स्टाफ नहीं मिल रहा, कर्मचारी बिना सैलरी काम कर रहे ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका में शटडाउन हुए 38 दिन बीत चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। यहां 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं। दरअसल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती का ऐलान किया था। इसमें न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के बड़े एयरपोर्ट्स शामिल हैं। कुल 40 में से ज्यादातर देश के सबसे व्यस्त हब…

Read More

भारत को 113 तेजस मार्क-1ए इंजन देगा अमेरिका

एचएएल और अमेरिकी कंपनी में 8,870 करोड़ की डील, 2027 से 2032 के बीच होगी डिलीवरी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के साथ 1 अरब डॉलर (करीब 8,870 करोड़) की डील की। इस इसके तहत जीई भारत को 113 जेट इंजन और सपोर्ट पैकेज देगी। एचएएल ने समझौते के बारे में में पोस्ट कर जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ये इंजन 97 मार्क-1ए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस फाइटर जेट) में लगाए जाएंगे। इंजन की डिलीवरी 2027 से 2032 के बीच होगी।…

Read More

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर

ब्रह्मास्त्र श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ शुक्रवार को सर्च आॅपरेशन चलाया था। सेना को नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सर्च आॅपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। सेना ने इसे ‘आॅपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। आॅपरेशन अभी जारी है।…

Read More