राम सेतु से टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर लॉन्च, पैरामोटर से ब्रिज के ऊपर घुमाया गया, टूर्नामेंट की शुरूआत 7 फरवरी से

  ब्रह्मास्त्र दुबई टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी टूर की शुरूआत राम सेतु के ऊपर की गई। इस मौके पर दो-सीटर पैरामोटर के जरिए ट्रॉफी को आसमान में ले जाया गया, जिसने इस लॉन्च को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। भारत में एडम्स ब्रिज को राम सेतु के नाम से जाना जाता है। यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अहम होने के साथ-साथ टूर्नामेंट के दो मेजबान देशों भारत और श्रीलंका को जोड़ता भी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 29 दिनों तक…

Read More

हातोद में अवैध रूप से रखा 100 किलो बारूद जब्त

ब्रह्मास्त्र इंदौर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को हातोद में एक अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर दो लोडिंग रिक्शा सहित 100 किलो बारूद, रस्सी और कलर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संचालक राहुल अग्रवाल सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एडीएम रोशन राय ने बताया कि मौके पर बिना लाइसेंस के पटाखे का निर्माण होना पाया गया है। इसके बाद पूरे माल को जब्त करने के साथ ही अवैध फैक्ट्री को भी तोड़ने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की नजरों से बचने के लिए यहां…

Read More

प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर ग्रीन फिल्ड मार्ग को लेकर किसानों ने वाहन रैली निकाली

दो पहिया वाहन रैली में आए किसान एमपीआरडीसी गो बैक के नारे लगाए रोड नीचा, मुआवजा ऊंचा का ज्ञापन सौंपा, एनएच के पंजीयन की मांग भी रखी ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन कस्बा एवं उज्जैन तहसील के 8 गांव के किसानों ने एमपीआरडीसी गो बैक के नारों एवं झंडे बैनरों के साथ दो पहिया वाहन रैली निकाली। करीब ढाई घंटे में रैली 8 गांव का भ्रमण करने के साथ कोठी पैलेस होते हुए सड़क विकास निगम के कार्यालय पहुंची। यहां इंदौर क्षेत्र के एमडी गगन भाभर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान…

Read More

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना दिल्ली में पेट्रोल बंद

सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों को एंट्री, 12 लाख वाहन प्रभावित होंगे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए गुरुवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा फेज लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों को एंट्री मिलेगी। इससे कम मानक वाले दूसरे राज्यों के निजी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से दिल्ली में रोजाना आने-जाने वाली 12 लाख गाड़ियो पर असर पड़ने की आशंका है। आज से नोएडा…

Read More

लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा, प्रियंका गांधी शुरूआत करेंगी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली लोकसभा में गुरुवार को प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा शुरू कर सकती हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस चर्चा का जवाब देंगे। उधर, बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई आधी रात के बाद भी जारी रही। नए ग्रामीण रोजगार बिल पर चर्चा पूरी हो गई। यह 20 साल पुराने एमजीएनआरईजी एक्ट की जगह लेगा। करीब 14 घंटे तक चली बहस में 98 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद लोकसभा रात 1:35 बजे स्थगित हो गई। ग्रामीण विकास मंत्री…

Read More

तलाक के लिए एक साल अलग रहना जरूरी नहीं – दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि आपसी सहमति से तलाक लेने वाले पति पत्नी के लिए एक साल तक अलग रहने की शर्त अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए इस शर्त को सही मामलों में माफ किया जा सकता है। कोर्ट ने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों में, पति-पत्नी को शादी के बंधन से मुक्त करने के बजाय, उन्हें एक गलत रिश्ते में उलझाए रखना गलत होगा। इससे दोनों पर अनावश्यक मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तनाव पड़ेगा। यह स्पष्टीकरण…

Read More

भारत-ओमान के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा, सुल्तान तारिक से मिलेंगे मोदी, द्विपक्षीय बैठक होगी

ओमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मस्कट में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन भी किए जाएंगे। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, आॅटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और आॅटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री…

Read More

सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान

स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी  सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान हैं। परीक्षा होने के बाद परिणाम आने और फिर नियुक्ति होने में दो साल से ज्यादा का समय लग रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी देखी जा रही है। दो साल पहले शुरू की गई माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है और अब नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर…

Read More

नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नाबालिक बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी निक्की सेन, अभय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों का ब्यावरा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान आरोपी बोले जुर्म करना पाप है पुलिस हमारे बाप है…

Read More

हटाए गए मतदाताओं की सूची चस्पा की

जगोटी। जगोटी के चारों मतदान केंद्रों पर हटाए गए मतदाताओं की सूची बीएलओ, सुपरवाइजर सहित दोनों राजनीतिक दलों के बीएल ए की उपस्थिति में मतदान केंद्रों पर चस्पा की गई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों के समक्ष हटाए गए नामों का वाचन किया गया।। इस दौरान चारों मतदान केंद्रों के बीएलओ ममता राजपूत, आशा बैरागी, शंकरलाल यादव, राकेश प्रजापति, सुपरवाइजर संतोष प्रजापति, कांग्रेस पार्टी के अनंत शर्मा, रजनीश तिवारी, आरिफ तंवर, संदीप आंजना, भाजपा के सुमेरसिंह ठाकुर भागवंता बाई सोनी, विष्णु बैरागी, आलोक ढुंडाले सहित पंच गण मौजूद थे।

Read More