यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर:इंग्लैंड दौरे पर गिल होंगे वनडे कप्तान, रोहित-विराट शामिल

नई दिल्ली।BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले…

Read More

तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव, 7 की मौत:65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर

चैन्नई।तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया।  रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में भी 9 वेंटिलेटर पर हैं। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित NDRF की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया।हालात के मद्देनजर NDRF टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु…

Read More

तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी

उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों का क्षतिग्रस्त होना और बिजली के खंभे में करंट फैलने जैसी कई समस्याएं सामने आईं, जिससे आठ बकरों की मौत हो गई।देवास रोड स्थित कावेरी रीजेंसी कॉलोनी में सीवरेज लाइन के लिए की जा रही खुदाई बारिश के दौरान बड़ी परेशानी का सबब बनी। कॉलोनीवासियों के अनुसार, सीवरेज कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से लापरवाही से खुदाई कर रहे थे।नियमों के विपरीत, बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के मुख्य सड़क को खोद दिया गया…

Read More

.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल

उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महाकाल दर्शन कर इंदौर लौट रहे बेंगलुरु के सीड कारोबारी की मौत हो गई। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गरुड़ बायपास ब्रिज के पास हुई। डीलर और ड्राइवर की हालत गंभीर हैं। उनका इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान इटरना कंपनी के मालिक मणि कांत कुट्टी (35) के रूप में हुई है। वे  विशाखापट्टनम के रहने वाले थे। बेंगलुरु से सीड का कारोबार कर रहे थे। हाल ही में वे दक्षिण अफ्रीका से…

Read More

जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान लौटाया; बोले- यह यूक्रेनी जनता और सैनिकों के लिए था

वारसॉ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पोलैंड का सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ लौटा दिया है। यह कदम पोलैंड के राष्ट्रपति कारोळ नवरोत्स्की द्वारा सम्मान वापस लेने के फैसले के बाद उठाया गया। दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास से जुड़ा विवाद एक बार फिर सामने आ गया है।नवरोत्स्की ने जेलेंस्की से सम्मान वापस लेने का फैसला तब किया, जब यूक्रेन ने अपनी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स की एक यूनिट का नाम यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के नाम पर रखा। पोलैंड UPA पर द्वितीय विश्व…

Read More

ट्रम्प बोले-अमेरिका होर्मुज में टोल लगा सकता है:इससे मिडिल-ईस्ट सुरक्षा खर्च की भरपाई करेंगे

तेल अवीव/तेहरान।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर ईरान के साथ 60 दिनों में कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका भविष्य में होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने पर विचार कर सकता है। यह शुल्क मिडिल-ईस्ट में सुरक्षा पर हुए अमेरिकी खर्च की भरपाई के लिए होगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सीजफायर के दौरान अगले 60 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। 60 दिन खत्म होने के बाद भी टोल नहीं लगाया जाएगा, जब तक यह अमेरिका की तरफ से…

Read More

3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल:ब्रह्मोस से लैस INSदूनागिरी 12000km तक चल सकता है

कोलकाता।तीन स्वदेशी वॉरशिप्स INS दूनागिरी, INS संशोधक और एंटी-सबमरीन INS अग्रय रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल हुए। इन्हें देश में ही डिजाइन और बनाया गया है।INS संशोधक एक बार में लगातार 12 हजार किलोमीटर तक जा सकता है। INS दूनागिरी 8 ब्रह्मोस मिसाइल्स से लैस है। वहीं, INS अग्रय भारतीय तटरेखा के पास मौजूद दुश्मन पनडुब्बियों को नष्ट कर सकता है।इस दौरान कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आज भारत रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार बनकर…

Read More

NEET-UG 2026 री-एग्जाम:हिजाब पहनी छात्रा की एंट्री रोकी:कलावा-इयररिंग्स उतरवाई,

नई दिल्ली/जयपुर।देश भर में NEET-UG 2026 का री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया। देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर 22.79 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटरों में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद स्टूडेंट्स की तलाशी ली गई। राजस्थान के अजमेर में एक सेंटर पर हिजाब पहन कर आई एक छात्रा…

Read More

संदिग्ध युवक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ा: दी कूदने की धमकी, बैग से मिलीं 18 चाबियां

इंदौर कनाड़िया के संचार नगर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में शनिवार अलसुबह एक युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बिल्डिंग में घुसकर चौथी मंजिल और फिर छत पर बने टावर तक पहुंच गया और पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।मामला प्रशांत सागर टाउनशिप  का बताया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक युवक बिल्डिंग परिसर में पहुंचा और कई फ्लैटों के दरवाजे चेक करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर रहवासी राजीव  ने उसे रोकने…

Read More

पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी: मामले मेंबयान बदलने-राजीनामा करने का बना रहे थे दबाव

  इंदौर। लसूड़िया के निरंजनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी।फरियादी के मुताबिक रात…

Read More