उज्जैन। दूसरे पति के साथ गांव लौटी महिला को पहले पति के परिवार ने पकड़ लिया। उसके बाल काटे गये, कपड़े फाड़े गये और जूतों की माला पहनाई गई। महिला को उसके दूसरे पति के साथ गांव में घूमाया गया। महिला-पुरूष का जुलूस निकालने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। 3 को हिरासत में लिया गया। 8 की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनिया वेना से सामने आया है। थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि थाना भवन से 20 किलोमीटर दूर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
सिंहस्थ प्रशिक्षण केन्द्र में 400 आरक्षको का विशेष प्रशिक्षण
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थापना प्राप्त कर चुके और अपना आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 400 आरक्षकों को सिंहस्थ ड्युटी के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ सिंहस्थ प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। प्रथम दिन सभी आरक्षकों को महापर्व की विशालता, संवेदनशीलता को बताया गया और भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, घाटों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी, संचार, समन्वय व्यवस्था, आमजन के साथ शालीन व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर…
Read Moreमानिटर लिजार्ड के जननांग हत्ता जोडी बेचते पकडाया दुकानदार,7 नग हत्ताजोडी बरामद
उज्जैन। धर्म नगरी में धार्मिक सामग्री के साथ वन्यजीवों के अंग का कारोबार फलित होने की स्थिति में मिली सूचना पर वन विभाग ने धार्मिक सामग्री बेचने वाले दुकानदार यश पिता जगदीश शर्मा 35 वर्ष निवासी हरसिद्घि की पाल को उसकी दुकान से रंगे हाथों मानिटर लिजार्ड के अंग हत्ता जोडी बेचते पकडा है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39,49,50,51में प्रकरण दर्ज किया गया है। वन विभाग उज्जैन के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार दिल्ली के वाईल्ड लाईफ एनजीओं की…
Read Moreबारिश से कई जगह जल भराव, सड़कें पानी में डूबी
उज्जैन। बुधवार शाम कुछ देर की बारिश में ही चामुंडा माता चौराहा,मालीपुरा, दौलतगंज सहित अन्य क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई और नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में अक्सर जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान भी चामुंडा चौराहे, देवास गेट, मालीपुरा, व इंदौर गेट क्षेत्र कि सड़कों पर पानी भर गया।ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । अक्सर बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या बनी…
Read Moreहजारों ड्रोन के साथ लाखों सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात पहले जत्थे में उज्जैन के श्रद्धालु भी आज दर्शन के लिए रवाना होंगे -देश भर से पहुंचे सेवादारों ने पडावों पर लगाए सैंकडों लंगर, कल होंगे बाबा बर्फानी के पहले दर्शन
जम्मू / उज्जैन। अमरनाथ की पवित्र गुफा में बने पवित्र हिम शिवलिंग के लिए गुरूवार सुबह श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रवाना होगा। मौसम के साफ होने की स्थिति में यह जत्था शुक्रवार 3 जुलाई की शाम को 14500 फुट की ऊंचाई पर बाबा अमरनाथ की गुफा में पहुंचकर हिमलिंग के प्रथम दर्शन करेगा। प्रथम जत्थे में उज्जैन के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इधर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हजारों ड्रोन एवं लाखों सुरक्षाकर्मी मार्ग में तैनात किए गए हैं। इसके साथ…
Read Moreरामघाट पर हुई मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस और नगर निगम प्रशासन एक्शन में नजर आया रामघाट क्षेत्र से निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, 8 लाउडस्पीकर सहित गुमटियां और ठेले जब्त निगम की चेतावनी—दोबारा अतिक्रमण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट पर पूजन सामग्री बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच हुई मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस और नगर निगम प्रशासन एक्शन में नजर आया। नगर निगम ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से रामघाट क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान घाट परिसर से अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया गया, जिससे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके। हाल ही में रामघाट क्षेत्र का एक मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया…
Read Moreबदहाल शिक्षा व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: केंद्र-राज्य सरकार से जवाब मांगा
इंदौर।प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बुधवार को जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों सरकारों को 17 अगस्त तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।यह जनहित याचिका सेंधवा के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर…
Read More30 दिन न्यायिक हिरासत में रहे तो मंत्री पद जायेगा: मानसून सत्र में दोबारा आ सकता है बिल
नई दिल्ली।अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर अपराध के मामले में गिरफ्तार होने के बाद लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। इससे जुड़े बिलों को सरकार मानसून सत्र में दोबारा पेश कर सकती है।सूत्रों के मुताबिक 130वें संविधान संशोधन बिल पर बनी संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इससे जुड़े प्रावधानों को हटाने के पक्ष में नहीं है। समिति 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दे सकती है।गृहमंत्री अमित शाह ने इससे जुड़े 3…
Read Moreविहान का क्रिकेट बॉल के साथ अंतिम संस्कार; एक दिन पहले बस पर पेड़ गिरने से मौत हुई थी
मुंबई।मुंबई में बस हादसे में जान गंवाने वाले विहान श्रीवास्तव का बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान विहान की पसंदीदा क्रिकेट बॉल के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।विहान के परिवार ने बताया कि उसे क्रिकेट बहुत पसंद था और उसका सपना प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था। लेकिन मंगलवार दोपहर हुए हादसे ने उसके सारे सपने खत्म कर दिए।मंगलवार को चेंबूर में सड़क किनारे लगा करीब 70 साल पुराना पीपल का पेड़ एक स्कूल बस पर गिर गया। हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि…
Read Moreमुहर्रम पर ऑटो में विस्फोट करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई :केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेजा
उज्जैन।बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकाई गई टाटा मैजिक वैन में विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।सार्वजनिक शांति और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा मानते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।रासुका लगाए जाने के बाद बड़नगर थाना पुलिस ने आरोपी शोएब गब्बू खान, जाहिद खान और तपसील उर्फ तस्लीम को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया।
Read More