उज्जैन।उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने यात्रियों पर लाठी-डंडों से पीटा। घटना शनिवार रात की है। वीडियो रविवार को सामने आया। बस उज्जैन से आगर जा रही थी।जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा पर कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे। वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए थे और न ही संकेतक। इसी दौरान मालवा बस अनजाने में उसी लेन में प्रवेश कर गई। बस में सवार कुछ युवकों ने जब टोल कर्मचारियों से रास्ता साफ करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया।टोल…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
महिला से दिनदहाड़ेएक लाख की झपटमारी:सहायता समूह का फंड लूटा,
इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई। इलाके में ही रहने वाले एक बदमाश ने एक महिला के हाथ से रुपयों से भरी थैली छीन ली, जिसमें एक लाख रुपए से अधिक नकद थे। पुलिस ने पहचान के आधार पर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है और लूटे गए रुपए की बरामदगी की जा रही है।अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक पीड़िता नारायण खड़ताल (50) निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर एक सहायता समूह का फंड संचालित करती हैं। शनिवार को उन्होंने समूह की…
Read Moreबिना पोस्टमॉर्टम कई शवों का हुआ अंतिम संस्कार:भागीरथपुरा दूषित पानी से मौत कैसे होगी साबित?;
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के मामले में अब स्थिति उलझती नजर आ रही है। खासकर मौतों को साबित करने को लेकर। अभी भी जिम्मेदार दूषित पानी पीने से कितने लोगों की मौत हुई है, यह ठोस रूप से कहने की स्थिति में नहीं है।शासन की ओर से हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में सिर्फ 4 मौतों का ही जिक्र किया गया है। ऐसे में शेष 12 लोगों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और भी जटिल हो गई है। चौंकाने वाली बात…
Read Moreअमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति को पकड़ा:ट्रम्प बोले- मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में
काराकस। वेनेजुएला में शनिवार को 7 धमाके हुए। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गईं। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने का दावा किया है। ट्रम्प ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस अब अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में हैं। उन्हें अब वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है।ट्रम्प ने कहा कि वे आज रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर पूरी जानकारी देंगे। हालांकि, ट्रम्प के इस…
Read Moreउज्जैन में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड:जेट स्ट्रीम हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, पारा 13.3 डिग्री
उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दिनभर सर्द हवाओं का असर महसूस किया गया। जेट स्ट्रीम हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अक्टूबर से शुरू हुए सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है, जब दिन के समय भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। आमतौर पर कोहरा अलसुबह या देर रात तक ही सीमित रहता था, लेकिन गुरुवार को दिन चढ़ने के…
Read Moreउज्जैन निगम प्रशासन सतर्क:महापौर, सभापति ने किया गऊघाट फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, अधिकारी बोले-टंकियों की नियमित करा रहे सफाई
उज्जैन।इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई 15 लोगों की मौत के बाद उज्जैन प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचे।अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पेयजल शुद्धिकरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान फिल्टर प्लांट के सभी पंप चालू पाए गए। इसके साथ ही क्लोरीन, केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता…
Read Moreक्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:20 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो युवक और एक महिला गिरफ्तार
इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवक और एक महिला को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में छात्रों को नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग और एक कार जब्त की है।क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने स्कीम नंबर 114 स्थित पानी की टंकी के पास से इरफान शेख निवासी एमआईजी कॉलोनी, सरफराज खान निवासी खजराना और उनकी एक महिला मित्र को…
Read Moreक्षीतिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त:, निगम और बिजली कंपनी समेत कई जिलों का अनुभव
इंदौर।शुक्रवार रात दिलीप कुमार यादव के तबादले के बाद शनिवार को 2014 बैच के आईएएस अधिकारी क्षीतिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि वे शनिवार को ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।क्षीतिज सिंघल को एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी पत्नी शीतला पटले भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सिवनी की कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं।कोर्ट मैरिज कर चर्चा में आए थे सिंघल-क्षीतिज सिंघल इससे पहले उज्जैन नगर निगम के साथ-साथ बिजली कंपनी में भी…
Read Moreब्रेकथू्र साइंस सोसाइटी ने किया दो दिवसीय साइंस विंटर कैंप का उद््घाटन
आरोन। गुना जिले की आरोन तहसील में 2 जनवरी को स्थानीय माधव विद्या मंदिर में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा लगाए जा रहे विंटर कैंप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आरोन शहर के जाने माने शिक्षक शहरिराम कुशवाह एवं धर्मवीर सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। कैंप में एक विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन विकास बंसल एवं प्रतीक सर ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्तव्य रखते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में विज्ञान…
Read Moreमंडी में किसान के साथ मारपीट, दो पर एफआईआर
शुजालपुर । सिटी स्थित फल सब्जी मंडी में लहसुन बेचने आए एक किसान के साथ मारपीट की घटना हुई, जिससे किसान बेहोस हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यापारी और उसके पुत्र के विरूद्ध मामला दर्ज किया। मिली जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई, इस विवाद के बाद बडी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और निलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया। साथ ही मंडी…
Read More