वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पीएम मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि वॉशिंगटन ने रूसी तेल खरीदने की वजह से दिल्ली पर 50% टैरिफ लगाया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्रम्प ने यह बात मंगलवार को वॉशिंगटन में हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की बैठक में कही। ट्रम्प ने यह भी कहा- पीएम मोदी खुद मुझसे मिलने आए थे। वह मेरे पास आए और बोले- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं और मैंने कहा- हां। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि यह सारी बातचीत…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
आॅपरेशन सिंदूर, अमेरिकी फर्म का दावा- पाकिस्तान कांप गया था, संघर्ष रुकवाने के लिए 60 गुहार लगाईं, भारत ने भी संपर्क किया था
नई दिल्ली। अमेरिका के फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट के दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं। इसके मुताबिक पिछले साल अप्रैल में भारत के चलाए आॅपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान कांप गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंग रोकने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका में अपने डिप्लोमैट के जरिए लॉबिंग की थी। इसके तहत अमेरिका में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, पेंटागन और विदेश विभाग के अफसरों के साथ करीब 60 बार संपर्क किया था। एफएआरए के तहत अमेरिकी न्याय विभाग में दाखिल दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तानी राजनयिकों ने ईमेल, फोन…
Read Moreसोनिया गांधी की अचानक तबीयत हुई खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उन्हें चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है। सर गंगा राम अस्पताल ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ। अजय स्वरूप ने कहा कि…
Read Moreचांदी ₹2.45 लाख के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹7,725 महंगी हुई, सोना ₹492 बढ़कर ₹1.37 लाख पर पहुंचा
नई दिल्ली।चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह कारोबार के दौरान एक किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई है। वहीं कारोबार बंद होने पर ये 6087 रुपए बढ़कर 2,43,150 रुपए पर आ गई। एक दिन पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी।वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह 1,36,168 रुपए पर था। वहीं सोना…
Read Moreकांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का AI VIDEO पोस्ट किया:लिखा- मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा है, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’वीडियो में मोदी और ट्रम्प को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रम्प से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा।
Read Moreअब लग रहे हैं सोलर ट्रैफिक सिग्नल:सिंहस्थ की तैयारी, AI से नियंत्रित होंगे,
उज्जैन।उज्जैन में अब ट्रैफिक सिग्नल सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। इससे बिजली गुल होने पर भी यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी, जिससे चौराहों पर लगने वाले जाम और अफरा-तफरी से निजात मिलेगी।सिंहस्थ 2028 और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उज्जैन की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। नानाखेड़ा स्थित सी-21 मॉल के सामने लगे सिग्नल सहित चार अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की गई है। ये सिग्नल फिलहाल टेस्टिंग मोड में हैं…
Read Moreमहाकाल के दर्शन करने आ रहे 3 दोस्तों की मौत:तेलंगाना से अयोध्या के लिए निकले थे 7 दोस्त; गाड़ी ट्राले से टकराई
उज्जैन। देवास रोड के चंदेसरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ रहे युवकों की टेंपो ट्रैक्स पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई।तेलंगाना के फरीदपुर, मेहबूबनगर निवासी बी. नरसिम्हा (20 वर्ष) अपने सात दोस्तों के साथ टेंपो ट्रैक्स से महाकाल मंदिर और अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी टेंपो ट्रैक्स (क्रमांक KA36N0688) जब चंदेसरा गांव के सर्विस रोड पर महादेव…
Read Moreकानदार ने नाबालिग से छेड़छाड़ की, गिरफ्तार: सहेलियों के विवाद में मारपीट , एफआईआर दर्ज
इंदौर। सराफा मार्केट में सोमवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता अपनी दो मौसी के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची थी। इसी दौरान जब वह संगम चाट हाउस के पास नाश्ता कर रही थी, तभी पास में सड़क किनारे कॉस्मेटिक्स की दुकान लगाने वाले एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।पीड़िता की मौसी ने यह हरकत देख ली और तुरंत विरोध किया। इसके बाद मौके पर पीड़िता के परिजनों और आरोपी दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। घटना…
Read Moreवैष्णव कॉलेज में छात्र नेताओं के दो गुटों में विवाद:थानें में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर हंगामा,
इंदौर। वैष्णव कॉलेज में मंगलवार को छात्र नेताओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद छात्र नेता अपने साथियों के साथ शिकायत दर्ज कराने द्वारकापुरी थाने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद एसआई द्वारा उन्हें टाल दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने थाने परिसर में हंगामा कर दिया।एबीवीपी के छात्र नेता कुशल यादव अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में उनके साथी छात्र देवेन्द्र के साथ मारपीट हुई है। आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर एसआई…
Read Moreचाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी:10 टांके आए, डॉक्टरों ने दो घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान; 15 दिन में दूसरी घटना
उज्जैन।प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से उज्जैन में एक पुजारी की गर्दन कट गई। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें 10 टांके आए हैं। हादसा रविवार शाम 6 बजे का है।मूलतः राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी 20 वर्षीय विनय तिवारी उज्जैन के जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। शाम को जब वह बाइक पर कुछ सामान लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। कुछ ही देर में वे लहूलुहान हो गए।ऑपरेशन में मांझे के टुकड़े निकाले-…
Read More