बड़नगर। थाना प्रभारी निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा 07 जनवरी बुधवार को घेरा बंदी कर अवैध रुप से जहरीली शराब ले जाते हुए 01 आरोपी को पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची जहरीली शराब जप्त की गई । थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि 7 जनवरी बुधवार को कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि भेरूजी मंदिर के पास बदनावर रोड बडनगर पर एक व्यक्ति हाथ में थैली के अंदर प्लास्टीक की कैन जिसमें शराब लेकर बदनावर तरफ से आ…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
रतलाम में 24 ग्रामीण महिला उद्यमियों ने किया व्यवसाय की शुरूआत
महिदपुर रोड। एयू उद्योगिनी सक्षम प्रोजेक्ट के अंतर्गत उज्जैन एवं रतलाम जिले के आलोट, ढाबला सिया, मेलाखेड़ी, झार्ड़ा सहित विभिन्न गांवों में 24 ग्रामीण महिला ओं की दुकानों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन दुकानों में किराना स्टोर, टेलरिंग व मैचिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, आटा चक्की, कॉस्मेटिक, रेडीमेड वस्त्र, फॉल-पीको मशीन, फैंसी आइटम्स एवं फास्ट फूड जैसे व्यवसाय शामिल हैं। यह परियोजना एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें उद्यमिता के क्षैत्र में…
Read Moreकुख्यात पारदी गैंग का किया पर्दाफाश, योजना बना रहे दस हथियार बंद बदमाश गिरफ्तार
राजगढ़-ब्यावरा। राजगढ़ पुलिस ने कुख्यात पारदी गैंग द्वारा पेट्रोल पम्प पर डकैती की बनाई जा रही साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से 10 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी व संगीन वारदात को समय रहते रोक लिया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 10-12 बदमाश हथियारों से लैस होकर माँ जालपा माता मंदिर के पीछे, पहाड़ी के नीचे जंगल…
Read Moreभारत पर 500% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका:रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े बिल को ट्रम्प की मंजूरी,
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को मंजूरी दे दी है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।पब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद बिल को पेश करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था। इसे अगले हफ्ते…
Read Moreबांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट बेचने की तैयारी में पाकिस्तान:दोनों देशों के एयरफोर्स चीफ ने बातचीत की
ढाका।पाकिस्तान बांग्लादेश को JF-17 थंडर फाइटर जेट बेचने की तैयारी में है। इसको लेकर दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों के बीच इस्लामाबाद में बातचीत हुई है। पाकिस्तानी सेना ने इसकी पुष्टि की है।बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु और बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख हसन महमूद खान के बीच बैठक हुई। इसमें JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों की संभावित बिक्री और रक्षा सहयोग पर चर्चा की गई।JF-17 थंडर एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर विकसित किया है।…
Read Moreनाबालिग शूटर से रेप, आरोपी नेशनल कोच सस्पेंड:21 दिन सदमे में रही, बोली- परफॉर्मेंस पर बात करने के बहाने फरीदाबाद के होटल में बुलाया
फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद की एक नाबालिग शूटर ने कोच पर रेप का आरोप लगाया है। शूटर का कहना है कि कोच ने उसकी परफॉर्मेंस पर बात करने के बहाने फरीदाबाद की फाइव स्टार होटल के रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका करियर खत्म करने की भी धमकी दी।नाबालिग करीब 21 दिनों तक सदमे में रही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। 6 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फरीदाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट…
Read MoreTMC की स्ट्रैटजी बनाने वाली फर्म पर ED का छापा:ममता पहुंचीं; कहा- मेरी पार्टी के दस्तावेज ले जा रहे, क्या शाह का यही काम
कोलकाता।इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को कोलकाता में पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।सीएम ममता बनर्जी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे प्रतीक जैन के घर पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, क्या ईडी और अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है?…
Read Moreरिटायर्ड कर्नल को 24 घंटे की ‘डिजिटल गिरफ्तारी’:बैंक-पुलिस की सतर्कता से लाखों की ठगी से बचे,
उज्जैन।उज्जैन में साइबर ठगों ने सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का प्रयास किया। 83 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा राम वर्मा और उनकी पत्नी को सीबीआई, मुंबई पुलिस और ईडी के अधिकारी बनकर डराया गया। हालांकि, बैंक अधिकारियों और पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी ठगी टल गई।लेकौड़ा गांव निवासी रिटायर्ड कर्नल वर्मा को मंगलवार को एक कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके नाम से एक अन्य मोबाइल नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। विरोध करने पर कॉल को…
Read Moreपुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन:अब घटनास्थल पर सीधे पहुंचेगी; डीएनए, फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूतों कीहोगी सुरक्षित जांच होगी
उज्जैन।उज्जैन पुलिस अब अपराधों की जांच में और मजबूत हो गई है। पुलिस के पास अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन (लैब ऑन व्हील्स) आ गई है। यह वैन घटनास्थल पर ही डीएनए, फिंगरप्रिंट, खून, बाल, हथियार और अन्य सबूतों की जांच और सुरक्षित संग्रह कर सकेगी।एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह वैन बहुत हाईटेक है। इसमें सभी प्रकार के सैंपल इकट्ठा करने, जांच और इन्वेस्टिगेशन के उपकरण लगे हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए और आधुनिक उपकरण भी इसमें लगाए गए हैं, जो पहले उज्जैन पुलिस के…
Read Moreबीजेपी नेत्री के बेटे पर दूसरी एफआईआर:युवती ने खजराना थाने में दर्ज कराया मामला,प्रकरण वापस लेने को लेकर बना रहा दबाव
इंदौर। खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले दर्ज रेप केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमका रहा है, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है।बुधवार रात 28 वर्षीय युवती खजराना थाने पहुंची और अर्जुन पुत्र नारायण जोशी निवासी बंगाली कॉलोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने…
Read More